लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- मकान पर अवैध कब्जे की कोशिश, मारपीट। राज बिल्डर, तनवीर अहमद खान पर आरोप। अमन गाजी, आरिफ, राजा, कमरान का गिरोह। पीड़ित को मकान से निकालने की कोशिश की गई। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट की गई। अमीनाबाद थाने में आरोपियों पर केस दर्ज।
➡अम्बेडकरनगर- दिनदहाड़े युवक को गोली मारने के मामले में गोली मारने वाले आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। आरोपी दुर्गेश सिंह ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में दुर्गेश के पैर में गोली लगी। कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मालीपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।
➡हाथरस- सिकंदराराऊ पुलिस और एसओजी की कार्रवाई में कॉपर सिल्ली चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए। करीब 52 लाख की 26 कॉपर सिल्ली बरामद हुईं। दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। ट्रक चालक की मिलीभगत से साजिश रची गई थी। लावारिस ट्रक छोड़ गुमराह करने का प्लान था। तकनीकी साक्ष्य और CCTV के आधार पर गिरफ्तारी हुई।
➡इटावा- 35 वर्षीय युवक का शव नाले में मिला। संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहुल यादव के रूप में मृतक की पहचान हुई। वह निजी स्कूल में बाबू के पद पर कार्यरत थे। मौत के कारणों की जांच में पुलिस जुटी है। इटावा के थाना सैफई क्षेत्र का मामला।
➡प्रतापगढ़- जेई अजय कुमार पर पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने जेई का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी आशोतोष मिश्रा ने भी पूछताछ की। दो दिन पहले होटल संचालक ने पिस्टल तानी थी। बिजली बकाया होने पर विभाग ने कनेक्शन काटा था। 16 लाख से अधिक बकाया होने पर कनेक्शन कटा था। होटल कालिका हट का बिजली कनेक्शन काटा गया था। मामला देहात के कटरा विद्युत कैंप कार्यालय का है।
➡कानपुर- 53 करोड़ से अधिक के साइबर और GST फर्जीवाड़े का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। 25 हजार के इनामी अभियुक्त अंचित को गिरफ्तार किया गया। दूसरे की ID इस्तेमाल कर 3 फर्जी फर्म बनाई थीं। पूर्व चालक और उसके परिजनों की ID का इस्तेमाल किया गया। आगरा में 3 फर्जी फर्म बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया। फर्जी फर्मों से साइबर फ्रॉड का पैसा मंगवाया गया। फर्जी बिल से GST रिफंड क्लेम किया जाता था। 53 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन सामने आया। 1 अन्य खाते में भी 45 करोड़ का लेनदेन मिला। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। बर्रा थाना पुलिस और SOG टीम ने कार्रवाई की।
➡दिल्ली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने संदेश दिया। प्रधान के इस्तीफे से शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी- राहुल। आंदोलनकारी हर छात्र को बधाई- राहुल गांधी। छात्रों का संघर्ष रंग लाया- राहुल गांधी। शाबाश छात्रों, आप पर गर्व है- राहुल गांधी। इस सरकार को हटाने का वक्त है- राहुल गांधी।
➡लखनऊ- जौहर विवि को ध्वस्तीकरण से बचाने की मांग की गई। आराफत खान ने अधिवक्ताओं संग ज्ञापन सौंपा। DM के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। विवि के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की अपील की गई।
➡दिल्ली- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया। ये छात्रों की जीत है- राहुल गांधी। छात्र देश के भविष्य हैं- राहुल गांधी। युवा भारत का भविष्य हैं- राहुल गांधी। शिक्षा व्यवस्था का निजीकरण हो रहा- राहुल। ‘शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े कदम उठाने होंगे’। धर्मेंद्र प्रधान को तो जाना ही था- राहुल गांधी। RSS ने शिक्षा व्यवस्था को खोखला किया- राहुल। भ्रष्टाचार के प्रतीक थे धर्मेंद्र, जाना तो था ही- राहुल गांधी। लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई हो- राहुल गांधी। RSS ने शिक्षा का स्तर खराब किया- राहुल गांधी। छात्रों से हिंसा का मुद्दा संसद में उठाएंगे- राहुल। छात्रों पर हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार- राहुल। छात्रों की हर संभव मदद के लिए तैयार हूं- राहुल गांधी। पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए- राहुल। RSS ने दीमक का काम किया- राहुल गांधी।
➡दिल्ली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, देश लोकतंत्र से चलेगा- असदुद्दीन ओवैसी, सरकार किसी को दबा नहीं सकती- ओवैसी, उम्मीद है आगे कोई पेपर लीक नहीं होगा-ओवैसी, ‘आंदोलन से साफ हो गया कि तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी- असदुद्दीन ओवैसी, पैलेट गन का इस्तेमाल करना गलत- असदुद्दीन ओवैसी
➡मेरठ- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कल मेरठ में रहेंगे। दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल से आएंगे पंकज चौधरी। MGM गार्डन में सुनेंगे PM के मन की बात।
➡सोनभद्र- चोरी के मामले में दो शातिर गिरफ्तार किए गए। कब्जे से ₹7.20 लाख कैश, बाइक बरामद हुई। बैंक पासबुक, पैन कार्ड और लोहे की रॉड भी बरामद हुई। दोनों आरोपी बस्ती, शक्तिनगर के निवासी हैं। मामला जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र का है।
➡सीतापुर- हत्या के मामले में अभियुक्ता दोषी करार दी गई। अभियुक्ता नजमा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने अभियुक्ता पर 20 हजार का अर्थदंड लगाया। 2014 में पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट में केस लिखा था। हरगांव थाना क्षेत्र के उदनापुर में हत्या हुई थी।
————————————————————————

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*