लखनऊ24मई26*UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप –
लखनऊ*जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। उसे चारबाग स्टेशन पर एक परिचित लड़के ने ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अपने रूम ले गया। वहां उसने कॉफी में नींद की गोली मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। रेप किया। बाद में शाम को उसके साथ के एक लड़के ने रेप किया। दूसरे दिन दोनों लड़कों के साथ एक और लड़का शामिल हो गया। तीनों ने मिलकर बारी-बारी से युवती से रेप किया।
18 मई इस वारदात का लगातार तीसरा दिन था। उस दिन भी दिनभर रेप करने के बाद परिचित लड़के ने चारबाग के लिए कैब बुक की। सुहेलदेव एक्सप्रेस से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया। डरी-सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घरवालों ने रेलवे हेल्पलाइन पर बात करके युवती के लिए मदद मांगी। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का परिचित लड़का शिवम यादव जौनपुर के जलालपुर का रहने वाला है।

More Stories
बांदा 13 जुलाई 26*नाले की सफाई न होने से जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार*
बांदा 13 जुलाई 26*1992, 2005 और 974 के आवासीय पट्टों की निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
मथुरा 13 जुलाई 26*थाना मगोर्रा पुलिस टीम जनपद मथुरा द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*