June 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24मई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ24मई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ24मई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी करेंगे फिल्म सिटी का शिलान्यास, जून में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण होगा शुरू, यमुना एक्सप्रेसवे पर 1000 एकड़ में होगा निर्माण, बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी जल्द शुरू करेगी निर्माण, पहले फेज़ में फिल्म स्टूडियो और इंस्टीट्यूट का निर्माण, जियो-टेक्निकल सर्वे हुआ लगभग पूरा, दो-तीन दिनों में सबमिट होगा बिल्डिंग प्लान.

➡लखनऊ- ढकवा और नविपनाह ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, जिलाधिकारी विशाख जी ने किया औचक निरीक्षण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का लिया जायजा, शादी-भंडारा में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश.

➡लखनऊ- अंकुश मित्तल लखनऊ के नए मुख्य अग्निशमन अधिकारी, 3 अन्य जिलों में भी नए CFO की तैनाती के आदेश, रामपुर के CFO अंकुश मित्तल को लखनऊ में तैनाती

➡अम्बेडकरनगर- 3 दिन पूर्व 2 युवकों की मौत का मामला , गांव की लड़कियों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग , लड़कियों से युवकों का चल रहा था प्रेम-प्रसंग, भिउरा गांव में लड़कियों से मिलने पहुंचे थे युवक, मृतक के दोस्त ने नाबालिग के साथ मिलकर की थी हत्या , सतीश जबरन प्रेमिका के साथ बनाना चाह रहा था संबंध , युवकों के विरोध करने पर सतीश ने की थी दोनों की हत्या , गला दबाकर की गयी थी दोनों युवकों की हत्या , हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया था, कॉल डिटेल से पुलिस ने खोला युवकों की मौत का राज, आरोपी सतीश कुमार के साथ बाल अपचारी गिरफ्तार, अहिरौली थाना क्षेत्र के भिउरा गांव में मिले थे 2 शव

➡प्रतापगढ़- मां ने साल भर की बेटी को नदी में फेंका, देवघाट पुल से बेटी को नदी में फेंककर फरार, पुलिस ने रेस्क्यू कर मासूम को बाहर निकाला, मासूम बच्ची मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर, पुलिस सीसीटीवी के सहारे मासूम के घर तक पहुंची, बेटी होने पर उसे ताना मारा जा रहा था- आरोपी महिला, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा

➡कानपुर – MLA सुरेन्द्र मैथानी की गाड़ी से पास चोरी का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, विधायक की कार से चोरी किया था विधानसभा पास, टोल टैक्स बचाने के लिए पास चोरी किया था, पुलिस, लोगों पर रौब जमाने के लिए पास चोरी किया, सुरेन्द्र मैथानी की फॉर्च्यूनर कार से पास चोरी किया था, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच की, विधायक ने महाराजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी

➡वाराणसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, काशी में शौर्य तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल, सेना ने पीएम के संकल्पों को पूरा किया, विपक्ष हमेशा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है

➡नोएडा -हिंडन नदी के डूब इलाके में चला बुलडोज़र, डीएम के निर्देश पर डूब इलाके मे चला बुलडोज़र , अवैध प्लाटिंग करने वाले माफियाओं पर कार्रवाई, दादरी तहसील की टीम द्वारा कार्रवाई की गई, करीब 8 करोड़ की जमीन को कब्ज़ा मुक्त कराया

➡अयोध्या-कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य कर्मचारी की छुट्टी की गई रद्द, अधिकारी,कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश, जल्द ही स्वास्थ्य विभाग करेगा मॉक ड्रिल, CMO ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की बैठक

➡वाराणसी-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का वाराणसी दौरा, शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे डिप्टी सीएम , भारतीय सेना के शौर्य को प्रणाम, पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दिया, ‘सेना ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को ठोका’

➡अमरोहा-रोड पर चारपाई डालने को लेकर मारपीट, दबंगों ने लाठी-डंडे से मां-बेटी पर किया हमला, मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡कानपुर देहात -प्रभारी मंत्री डॉ संजय निषाद पहुंचे कानपुर देहात, आपदा मृतकों के परिजनों को सौंपी चेक , परिजनों को सांत्वना देकर दिया आश्वासन, गांव बुधौली और गांव किसौर पहुंचे थे मंत्री

➡बस्ती-विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध किया, बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध किया, लखनऊ शक्ति भवन से जारी प्रतियों को जलाया

➡झांसी-पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 5 बाइक, 1 तमंचा, कारतूस चोर से बरामद, गुरसरांय पुलिस ने एरच रोड से किया गिरफ्तार

➡नोएडा – ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर CP लक्ष्मी सिंह का एक्शन, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जाम को लेकर एक्शन , DCP ट्रैफिक लखन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया, ACP पवन कुमार को सस्पेंड किया गया, विभागीय जांच के भी दिए आदेश गए, ACP की जांच रिपोर्ट DGP मुख्यालय भेजी गई ,l एक TI,एक TSI,5 हेड कांस्टेबल,4 कांस्टेबल सस्पेंड , ट्रैफिक विभाग के DCP – ACP पर कार्रवाई, TI, TSI सहित 13 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई

➡लखीमपुर- नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव लखीमपुर पहुंचीं, माला श्रीवास्तव ने विकास कार्यों की हकीकत जानी, विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया, शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया, बाढ़ से जुड़े अधिकारियों को भी निर्देश दिए, समय से और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए, मेडिकल कालेज के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश, गोला के शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण का निरीक्षण किया.

➡सहारनपुर – आकाशीय बिजली से 2 की मौत का मामला, मृतकों के आश्रितों को आपदा सहायता राशि दी, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने दी आपदा सहायता राशि, मृतकों के आश्रितों को आपदा सहायता राशि चेक दिए, सहायता राशि के रूप में 4-4 लाख रूपये के चेक दिए

➡एटा-जलेसर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन, खनन पर प्रशासन और पुलिस ने की कार्रवाई, मिट्टी से भरा 1 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा, एक JCB, एक ट्रैक्टर छोड़कर भागे मिट्टी माफिया

➡बुलंदशहर-संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों ने गंगा किनारे दफनाया शव, डीएम संभल के आदेश पर शव निकलवाया, मां की डांट के चलते खाया जहर, थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र का मामला.

➡देहरादून-उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, चुनाव न लड़ने को लेकर हरीश रावत का बयान, 2027 का विधानसभा चुनाव मैं नहीं लड़ूंगा, विधानसभा चुनाव मैं नहीं लड़ूंगा बल्कि लड़ाऊंगा, 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेंगे.

➡दिल्ली में चल रही नीति आयोग की बैठक खत्म, पीएम मोदी की अध्यक्षता में चल रही बैठक खत्म, नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक हुई, सीएम योगी और सीएम धामी बैठक में मौजूद रहे, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, असम के सीएम भी मौजूद रहे, झारंखड समेत कई राज्यों के CM बैठक में शामिल रहे, महाराष्ट्र के सीएम नीति आयोग की बैठक से निकले

➡दिल्ली- हत्या के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हत्या के मामले के आरोपी को कोर्ट ने बरी किया, दोषमुक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, अंतिम बार एक साथ देखा जाना कमजोर साक्ष्य- SC, ये आधार दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं –