July 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, फेसबुक पर दोस्ती कर डॉक्टर से की ठगी, प्यार का झांसा देकर युवती ने 70 लाख ठगे, PGI में तैनात डॉक्टर को युवती ने फंसाया, निवेश और अन्य चीजों के नाम पर ली रकम, डॉक्टर की तहरीर पर साइबर थाने में केस दर्ज

➡लखनऊ, CMO से छिना डॉक्टरों की भर्ती का अधिकार, NHM के तहत डॉक्टरों की भर्ती का अधिकार वापस, भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत जांच में सही मिली, शासन ने भर्ती का अधिकार एनएचएम को दिया

➡अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, बैठक में नए महासचिव पर होगा फैसला, VHP ने साफ कहा- महासचिव हमारा होगा, यानी कृष्ण गोपाल का पद से जाना तय है, VHP का आदमी महासचिव पद पर फिर से बैठेगा, ट्रस्ट में महासचिव सहित कुल दो पद रिक्त हैं, रिक्त पदों को भरने के लिए बैठक बुलाई गई

➡बाराबंकी, चोरों ने खाटू श्याम मंदिर में की चोरी, लाखों के जेवर, कैश पर किया हाथ साफ, एक साल में दूसरी बार हुई मंदिर में चोरी, वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद, सतरिख थाना क्षेत्र के मजीठा की घटना

➡कन्नौज, बारिश से ढही कच्चे मकान की छत, हादसे के वक्त मकान में नहीं था कोई, हजारों की गृहस्थी छत में दबकर नष्ट, मदद के लिये पीड़ित ने लगाई गुहार, विशुनगढ़ क्षेत्र के डेराजोगी की घटना

➡बागपत, त्रिपुरा DGP का पार्थिव शरीर बागपत पहुंचा, अनुराग धनखड़ का आज होगा अंतिम संस्कार, पैतृक कस्बे बड़ौत में सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार, छोटे भाई के आवास पर रखा गया पार्थिव शरीर, अगरतला में पुलिस मुख्यालय में मिला था शव

➡फर्रुखाबाद, महिला ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आहत महिला घर के बाहर धरने पर बैठी, थाना प्रभारी पर महिला ने लगाए आरोप, DM के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं- महिला, थाना नवाबगंज क्षेत्र के बीरपुर का मामला

➡हापुड़, दबंगों की होटल मालिक के बेटे संग मारपीट, गलत जगह पेशाब करने से टोकने पर विवाद, कार बोनट पर डालकर कई किलोमीटर ले गए, हाईवे पर गाड़ी से कूदकर युवक ने बचाई जान, पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ लिखा मुकदमा, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला

➡गाजियाबाद, बीजेपी नेत्री उदिता त्यागी बन गईं महामंडलेश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं, उदिता त्यागी का नया नाम प्रत्यंगिरा गिरी होगा, मंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने की घोषणा, उदिता गाजियाबाद के देवी मंदिर से जुड़ी रही हैं, यति नरसिम्हानंद गिरी की शिष्या हैं उदिता त्यागी

➡शामली, सड़क हादसे में मां, मासूम बेटे की मौत, डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला, महिला और दो साल के बच्चे की मौत, हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर घायल, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार, सदर कोतवाली के बलवा चौराहे की घटना

➡बाराबंकी, गांव में पानी निकासी को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, कई घायल, एक घायल लखनऊ रेफर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सुबेहा थाना क्षेत्र के कमेला गांव की घटना

➡अयोध्या, राम धन गबन आरोपी सुभाष श्रीवास्तव से जुड़ी खबर, सुभाष के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पेश की आख्या, बैंक खाते से पाबंदी हटाए जाने की अर्जी पर सुनवाई, पेंशन खाते से रोक हटाने की मांग, कल होगी सुनवाई, विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट कल करेंगे सुनवाई

➡प्रयागराज, राम मंदिर में राम धन गबन मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, समाज को मंदिर में चोरी भी नहीं झकझोर सकी-HC, न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने तल्ख टिप्पणी की, हमीरपुर के एक मामले की सुनवाई कर रहे थे, ट्रांसपेरेंसी में भारत 182 देशों में 91वें स्थान पर-HC, आम भारतीय भ्रष्टाचार को सामान्य मानते हैं-HC, ‘चढ़ावा चोरी भी लोगों में शर्म पैदा नहीं कर पाती’

➡अयोध्या, राम धन गबन के बाद गणना व्यवस्था बदली, ट्रस्ट, SBI ने गणना व्यवस्था में किया बदलाव, एसबीआई ने 36 कर्मचारियों को किया सेवामुक्त, राम मंदिर के गणना कर्मियों को हटाया गया, आईडी जमा की, बैंक स्टाफ को मिलेगा जिम्मा

➡वाराणसी, इटली के युवक की बीच सड़क पर पिटाई, विदेशी नागरिक-कई लड़कों के बीच मारपीट, वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, कुछ दिन पहले भी दिखा थी विदेशी युवक, सप्तसागर मंडी में दिखा था विदेशी युवक, आदमपुर थाना क्षेत्र के मछोदरी में मारपीट

➡आजमगढ़, बुजुर्ग के जनाजे पर आमने-सामने आए दो पक्ष, एक पक्ष ने भूमि को पुश्तैनी कब्रिस्तान बताया, जमीन ईदगाह की, कब्रिस्तान नहीं- दूसरा पक्ष, हंगामे में शव घंटों सुपुर्द-ए-खाक नहीं हो सका, थाने में बनी सहमति, शव वहीं सुपुर्द-ए-खाक, मुबारकपुर थाना के अलीनगर मोहल्ले का मामला

➡जालौन, पुलिस ने रुकवाया नाबालिग का विवाह, डायल 112 पर मिली सूचना पर पहुंची, 16 वर्षीय किशोरी का हो रहा था विवाह, 35 वर्षीय दूल्हे के साथ जबरन शादी, टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाई शादी, माधौगढ़ के शालिनी गेस्ट हाउस का मामला

➡वाराणसी, गंगा किनारे मिला कोडीन कफ सिरप, 4 बोरियों में मिला कोडीन कफ सिरप, सिरप की बड़ी खेप मिलने से हड़कंप, अज्ञात वाहन ने गंगा में फेंकने का शक, सिरप कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस, चौबेपुर थाना के चन्द्रावती गांव का मामला

➡सहारनपुर, हरोड़ा मीट प्लांट पर प्रशासन का चाबुक, गैस रिसाव मामले के बाद बड़ी कार्रवाई, गागलहेड़ी के हरोड़ा स्लॉटरहाउस सील, जांच पूरी होने तक प्लांट का उत्पादन बंद, थाना गागलहेडी क्षेत्र का मामला

➡मसूरी, मसूरी देहरादून मार्ग पर रास्ता बंद, पानी वाले बैंड के पास फिर मार्ग बंद, भूस्खलन के बाद रास्ते पर गिरा पेड़, पेड़, मलबे से आवागमन में दिक्कत, मसूरी पहुंचने वाली जरूरी सेवा भी बाधित

➡दिल्ली, RAF ऑफिसर्स ने FIR दर्ज कराई, कई जवानों, अफसरों को आई चोट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दर्ज कराई FIR

➡दिल्ली, CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक 10 FIR, संसद मार्ग थाने में 4 FIR दर्ज की गई, सीपी थाने में 3 FIR पुलिस ने दर्ज की, मंदिर मार्ग, बाराखंभा थाने में एक 1 FIR, कर्तव्य पथ थाने में भी एक FIR लिखी गई

➡दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के जजों से जुड़ा विधेयक, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, अर्जुन राम मेघवाल आज पेश करेंगे बिल, जजों की संख्या 33 से 37 करने का प्रस्ताव, CJI के अलावा सुप्रीम कोर्ट में 37 जज होंगे

 

——————————-