लखनऊ21मई26*बक्शी का तालाब इलाके में पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है,
लखनऊ — बक्शी का तालाब इलाके में पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है, जो अरूप बक्शी नाम से पहचान छिपाकर रह रहा था। आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के नरैल क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और पिछले करीब 12 वर्षों से लखनऊ में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 14 साल पहले भारत आया था। पहले वह सीतापुर में रहा, जहां उसने फर्जी दस्तावेज बनवाए। बाद में लखनऊ आकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि उसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं थी, फिर भी वह क्लिनिक चलाकर लोगों का इलाज करता था।
आरोपी पहले किराए के मकान में रहता था और करीब 6 साल पहले उसने जमीन खरीदकर अपना मकान भी बनवा लिया था। मामले में बक्शी का तालाब थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*