लखनऊ19मई26*मऊ बाजार में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा जारी, 21 मई को होगा समापन
22 मई को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
मोहनलालगंज। नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ बाजार दुर्गा माता मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की लीलाओं का श्रवण कर रहे हैं।
आयोजन समिति के अनुसार 15 मई से शुरू हुई सात दिवसीय कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया था। कथा में प्रख्यात भागवताचार्य एवं ज्योतिषाचार्य पं. विश्वनाथ तिवारी अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम सात बजे से रात्रि 11 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें संगीतमय भजनों और भगवान की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। आयोजकों ने बताया कि कथा का विश्राम 21 मई को होगा। इसके बाद 22 मई को सुबह 10 बजे से पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। संयोजक मंडल में मुख्य रूप से विवेक गुप्ता, आयुष गुप्ता, मनीष तिवारी, संजय गुप्ता, राजा गुप्ता, प्रांशु गुप्ता, पवन गुप्ता सहित ग्रामवासियों एवं सनातन प्रेमियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और भंडारे में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करे।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान