August 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, फर्जी एनकाउंटर मामले में फंसी श्रावस्ती पुलिस, यूपी में फर्जी एनकाउंटर की CBI जांच के आदेश, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने CBI जांच के आदेश दिए, श्रावस्ती पुलिस ने मई 2025 में एनकाउंटर किया था, अलाउद्दीन नाम के आरोपी का एनकाउंटर हुआ था, जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने CBI जांच के आदेश दिए, श्रावस्ती के इकौना थाने में दर्ज हुई थी FIR, शरीफ और अलाउद्दीन समेत 2 आरोपियों पर थी FIR, गिरफ्तारी के पहले एनकाउंटर, अब CBI की जांच, हाईकोर्ट को पुलिस रिपोर्ट में भारी खामियां मिलीं, हाईकोर्ट में अपनी ही रिपोर्ट पर फंसी श्रावस्ती पुलिस, याचिकाकर्ता की तरफ से एडवोकेट नदीम मुर्तजा ने बहस की

➡लखनऊ, यूपी में चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 20 दिन में चीनी के दाम 15-17 रुपये तक बढ़े, कई जिलों में 60 रुपये किलो के पार पहुंची चीनी, कानपुर में 44 से बढ़कर 60-61 रुपये किलो हुई, झांसी में 46 से बढ़कर 63 रुपये किलो पहुंची, शाहजहांपुर में 48 से बढ़कर 62 रुपये किलो हुई, फर्रुखाबाद में 45 से सीधे 60 रुपये किलो पहुंची, नौगढ़ में एक ही शाम में 56 से 70 रुपये किलो हुई, गोदामों में स्टॉक के बावजूद कृत्रिम किल्लत का आरोप, व्यापारियों पर मुनाफाखोरी के लिए माल रोकने का आरोप, देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 52.3 रुपये किलो, एक साल पहले औसत कीमत 46.34 रुपये किलो थी, मिल भाव 5400-5500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे, नए सीजन में स्टॉक कम रहने की आशंका, गन्ने के घटे रकबे से मिलों का कोटा घटने का असर, इथेनॉल उत्पादन की ओर गन्ने के डायवर्जन का असर, त्योहारों के चलते चीनी की मांग बढ़ने की संभावना, सरकार ने जमाखोरी रोकने को स्टॉक लिमिट लगाई, 1 अगस्त से 30 नवंबर तक स्टॉक होल्डिंग लिमिट लागू, दिवाली तक 70-80 रुपये किलो पहुंचने की आशंका

➡दिल्ली, केंद्रीय कैबिनेट में 5 बड़े फैसलों पर मुहर, बिहार को 3590 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात, मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा फोरलेन को मंजूरी, 82.578 किलोमीटर लंबा होगा फोरलेन प्रोजेक्ट, परियोजना पर 3590.73 करोड़ रुपये होंगे खर्च, उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा, नेपाल बॉर्डर तक आवागमन होगा आसान, चार राज्यों में 9450 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट मंजूर, प.बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्रोजेक्ट, 8 जिलों में 4 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी, रेलवे नेटवर्क में करीब 410 किलोमीटर का इजाफा, 2030-31 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य

➡लखनऊ, इंदिरा नगर सेक्टर 9 में अवैध बिल्डिंग का निर्माण, आर्य समाज मंदिर के सामने बनी अवैध बिल्डिंग, LDA से नक्शा पास नहीं, बिल्डिंग पूरी तरह अवैध, LDA अफसरों, इंजीनियरों का बिल्डर को संरक्षण, शिकायतों के बाद भी LDA ने कोई कार्रवाई नहीं की

➡दिल्ली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP पर साधा निशाना, सदन में 19 CAG रिपोर्ट रखीं- रेखा गुप्ता, रिपोर्टों में AAP सरकार के घोटालों का जिक्र-CM, सभी CAG रिपोर्टों पर कार्रवाई जारी- रेखा गुप्ता, सत्येंद्र जैन पर जल बोर्ड घोटाले का आरोप- CM, कार्रवाई चल रही है, एजेंसियां कर रही काम-CM, CAG रिपोर्टों के आधार पर आगे भी कार्रवाई-CM

➡जम्मू कश्मीर, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले सर्जियो गोर, जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा- सर्जियो गोर, जम्मू-कश्मीर बहुत अच्छी जगह है- सर्जियो गोर, बहुत से अमेरिकी यहां आना पसंद करेंगे- सर्जियो, श्रीनगर दौरे पर हैं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

➡दिल्ली, दिल्ली में CNG पंप पर ब्लास्ट, ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत की सूचना, हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल, मृतक और घायल पंप कर्मचारी बताए जा रहे, ट्रक में लगे CNG सिलेंडर में हुआ था ब्लास्ट, ब्लास्ट के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में, हादसे में कई पम्प कर्मचारी चपेट में आए, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, दिल्ली के टिकरी कलां में हैं सीएनजी पम्प

➡प्रयागराज, रविवार से हो रही बारिश ने बढ़ाई परेशानी, हाईकोर्ट की फटकार के बाद अफसर ग्राउंड जीरो पर, डीएम ने जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया, जार्ज टाउन,टैगोर टाउन, अल्लापुर-करेली में जलभराव, पंपिंग सेट लगाकर शुरू कराई पानी निकासी, जल निगम और गंगा प्रदूषण की टीमें भी लगीं, ड्रेन चोक होने से जलभराव की स्थिति बनी- DM, गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे- DM, राजापुर, छोटा बघाड़ा, अशोक नगर और नेवादा पर नजर, संगम और तटीय इलाकों में NDRF-SDRF टीमें सक्रिय, बाढ़ चौकियां चिन्हित, जरूरत पर लोगों को रखा जाएगा

➡फर्रुखाबाद, बिजली विभाग का JE रिश्वत लेते अरेस्ट, विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपए लेते पकड़ा, गुरौरा विद्युत उपकेंद्र जेई अजीत राजपूत, कनेक्शन के नाम पर मांगे थे 10 हजार, शिकायत पर जेई व लाइन मैन गिरफ्तार, कोतवाली फतेहगढ़ में ले जाकर पूछताछ

➡बिजनौर, पहाड़ों पर बारिश से मालन नदी उफान पर, सड़कों पर जलभराव से राहगीरों को परेशानी, मंडावर के बिजनौर मंडावर मार्ग का मामला

➡अमेठी, घर में महिला का शव मिलने का मामला, नाराज परिजनों का अंतिम संस्कार से मना, ससुरालजनों द्वारा किया जा रहा था परेशान, मारपीट कर शव लटकाने का आरोप लगा, SDM, मौनी महाराज ने समझाकर शांत कराया, जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिम पुर का मामला

➡सहारनपुर, भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का उत्साह, बागपत तहसील, नगीना,चांदपुर तहसील के अभ्यर्थी बुलाए, कुल 1,120 अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में लिया हिस्सा, रनिंग में 810 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर ली, शेष अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट अभी भी जारी

➡बलरामपुर, पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने दो सक्रिय सदस्यों को किया गिरफ्तार, मनरेगा कार्ड और इंस्टाग्राम हैक कर करते थे ठगी, एक पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड और नगदी बरामद, बलरामपुर के थाना पचपेड़वा क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ, रोटरी क्लब में बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत, कार्यकर्ताओं,सहयोगियों ने किया जोरदार स्वागत, धर्मेंद्र प्रधान को लेकर ब्रजभूषण शरण का बयान, धर्मेंद्र प्रधान बहुत अच्छे आदमी हैं- बृजभूषण, धर्मेंद्र प्रधान का दोष नहीं था- बृजभूषण शरण, गलती व्यक्ति की नहीं, सिस्टम की थी-बृजभूषण

➡दिल्ली, DSS कैडर के 111 अधिकारियों को प्रमोशन, प्रमोशन के साथ नई तैनाती के आदेश जारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग में बदलाव, प्रमुख अस्पतालों में उप चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त, DT&T में सहायक आयुक्तों की नई तैनाती, राजस्व विभाग में SDM मुख्यालय की नई पोस्टिंग, LG सचिवालय में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कानून एवं न्याय विभाग में भी नई तैनाती, सतर्कता विभाग में भी अधिकारियों के दायित्व बदले

➡दिल्ली, दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, ट्रक में लगे CNG सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, एक व्यक्ति की मौत, 6 लोग घायल, घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद

➡शाहजहांपुर, सर्राफा व्यापारी की मौत का मामला, कल रात व्यापारी के घर में घुसी थी पुलिस, सर्राफा व्यापारी की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप, लखनऊ,निगोही पुलिस पर दबिश देने का आरोप, सर्राफा व्यापारी की लाश छोड़कर पुलिस भागी, लाश उठने नहीं दे रही पत्नी,पुलिस पर FIR की मांग, थाना निगोही के गांधी नगर की घटना

➡सिंगापुर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सिंगापुर पहुंचीं, ISMR बैठक में भाग लेने सिंगापुर पहुंचीं वित्त मंत्री, चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, भारत-सिंगापुर आर्थिक संबंधों पर होगी चर्चा, भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रियल राउंडटेबल में शामिल

➡दिल्ली, CBI का बड़ा एक्शन, हिसार से आरोपी गिरफ्तार, साइबर गुलामी,मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, फर्जी विदेशी नौकरी का झांसा देकर युवाओं की तस्करी, हिसार से 4 युवाओं को म्यांमार-कंबोडिया भेजा था, साइबर फ्रॉड अड्डों में जबरन काम कराने का खुलासा, आरोपी के मोबाइल से विदेशी भर्ती नेटवर्क के सुराग, क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन और कमीशन की जांच जारी, मई-जून में 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर छापेमारी, CBI पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

➡सीतापुर, सीतापुर की बेटी शिवानी मेहरोत्रा ने रचा इतिहास, 5,642 मीटर ऊंचे माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर शिवानी ने हासिल की कामयाबी, 15 अगस्त को रूस के माउंट एल्ब्रस की चोटी फतह, मुश्किल मौसम के बीच शिवानी ने पूरी की चढ़ाई, चोटी पर तिरंगा फहराकर देश का नाम किया रोशन, मुंबई में रहती हैं सीतापुर की शिवानी मेहरोत्रा, 2018 से पर्वतारोहण का सफर कर रही हैं शिवानी, जनवरी 2026 में माउंट किलिमंजारो भी फतह किया, शिवानी का लक्ष्य सेवन समिट्स पूरा करना, माउंट एवरेस्ट फतह करना है शिवानी का अगला लक्ष्य, उपलब्धि से सीतापुर में खुशी और गर्व का माहौल

➡सीतापुर, कार ने महिला को मासूम को रौंदा, हादसे में मां की मौत, बच्चा घायल, बाइक रोक सामान लेने गया था पति, सदरपुर थाना क्षेत्र में हादसा

➡कानपुर, कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, डिवाइन मेडिकल सेंटर की ओटी सील की, महिला की प्रसव के बाद हुई थी मौत, परिजनों का लापरवाही करने का आरोप, कल्याणपुर के पनकी रोड के पास है अस्पताल

➡बलिया, मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान, ‘सपा सरकार में कानून का राज नहीं था’, बीजेपी सरकार में कानून का राज्य- दयाशंकर, कानून जो तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी- दयाशंकर

➡कन्नौज, पुलिस को दो पक्षों को समझाना पड़ा भारी, दोनों पक्षों ने पुलिस कर्मी से की हाथपाई, झगड़ा देख की थी समझाने की कोशिश, मारपीट के दौरान पुलिस कर्मी को आई चोटें, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने 20 से अधिक लोगों पर दर्ज किया केस, तिर्वा कस्बे के स्टेट बैंक के पास की घटना

➡चंदौली, भूमि विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों का हमला, अतिक्रमण हटाने पहुंची संयुक्त टीम पर हमला, पुलिस, वन विभाग के कई कर्मी घायल, सिर में चोट, वन विभाग की जमीन पर अवैध धान रोपाई का आरोप, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को कराया नियंत्रित, महिला-पुरुष समेत कई ग्रामीण हिरासत में लिए गए, घटना में करीब 70-80 लोगों के शामिल होने की बात, नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भरदुआ, विशेश्वरपुर का मामला

➡हमीरपुर, सचिव, ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर सभी पर मुकदमा दर्ज हुआ, धोखाधड़ी, SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस, पीड़ित राकेश ने कोर्ट का लिया था सहारा, पीड़ित राकेश नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी, सचिव मधु गुप्ता, पंचायत सहायक अभिनव सिंह पर केस, ग्राम प्रधान भौली अनुज यादव पर भी मुकदमा दर्ज, कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौली का मामला

➡हापुड़, पति ने पत्नी के प्रेमी पर किया हमला, धारदार हथियार से प्रेमी का गला रेता, जानलेवा हमले में प्रेमी की हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला

—————————

Taza Khabar