लखनऊ17दिसम्बर*यूपी: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना:
बोले-पुलिस को असीमित अधिकार, छूट का दुष्परिणाम है कानपुर की घटना*
सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधने के मामले में चर्चा में रहने वाले गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने अब कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में व्यापारी की पिटाई से हुई मौत पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर समाचार पत्र की कटिंग लगाते हुए ट्वीट कर कहा कि यह घटना पुलिस को असीमित अधिकार और छूट का दुष्परिणाम है।
इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में व्यापारी की पिटाई से हुई मौत और इसके बाद हुए विरोध की खबरों पर गोपामऊ विधायक ने गुरुवार को ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया था।
ट्वीट को मुख्यमंत्री के हैसटैग करते हुए लिखा है कि यह पुलिस को असीमित अधिकार और छूट मिलने का दुष्परिणाम है, जनता पुलिस के उत्पीड़न और महा भ्रष्टाचार से त्राहि-त्रहि कर रही है। मुख्यमंत्री इसे जनहित में संज्ञान लें। विधायक ने अपनी ही सरकार की पुलिस की कार्यशैली पर न केवल सवालिया निशान लगाया है, बल्कि पुलिस को महाभ्रष्ट भी बता दिया है। विधायक के ट्वीट को लेकर चर्चा जोरों पर है।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए