लखनऊ13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ, पुलिस ने चोरी की 2 वारदातों का किया खुलासा। आरोपी संदीप, फुरकान, बरकत, तौसिफ गिरफ्तार। करीब 4 लाख रुपये के चोरी के जेवर बरामद। शहीद पथ के नीचे पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुख्य आरोपी संदीप पर पहले से कई केस दर्ज। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की कार्रवाई।
➡️ गाजियाबाद, 2027 चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दी जानकारी। कहा- भाजपा का मुकाबला किसी से नहीं। ‘कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहा’। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है- धर्मवीर। ‘मैं भी कार्यकर्ता की तरह ही काम करता हूं’। ‘एनडीए एकजुट है मिलकर चुनाव लड़ेंगे’। ‘सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं’।
➡️ बरेली, प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक पर हमला। दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला। घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती। भमोरा थाने के राजीपुर गांव की घटना।
➡️ आजमगढ़, नवरसिया गांव में दर्दनाक सड़क हादसा। तेज रफ्तार पिकअप ने युवती को मारी टक्कर। टक्कर से 21 वर्षीय पूनम कन्नौजिया की मौत। घटना के बाद पिकअप लेकर भागा चालक। नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखा। हंगामे से लालगंज-तरवां मार्ग पर हुआ जाम। जिले के तरवां थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ सीतापुर, दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग। नगदी, जरूरी दस्तावेज व सामान जला। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग। लेखपाल ने किया नुकसान का आंकलन। सकरन क्षेत्र के सुमरावां गांव का मामला।
➡️ हापुड़, अतिक्रमण के खिलाफ NHAI का अभियान। हाईवे किनारे सभी दुकानों को तोड़ा गया। हापुड़ के गढ़ क्षेत्र में बुलडोजर अभियान।
➡️ अयोध्या, धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने उठाई मांग। राम मंदिर ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व की नई मांग। कारसेवकों, सूर्यवंशी परिवारों को जगह दी जाए- संतोष। राम मंदिर भगवान श्रीराम का है- संतोष दुबे। ट्रस्ट में सूर्यवंशी समाज का प्रतिनिधित्व हो- संतोष। कारसेवक परिवारों को मिले ट्रस्ट में स्थान- संतोष। सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी- संतोष दुबे।
➡️ आगरा, आगरा में मानव तस्करी गैंग का भंडाफोड़। आगरा किला रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई। RPF ने 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बचाया। मानव तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त। मामले में 3 आरोपी अरेस्ट, भेजे गए जेल। गोहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस से बच्ची मिली। चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में मिली। पूछताछ में नाबालिग ने सुनाई आपबीती। माता-पिता ने 10 हजार लेकर कराई शादी। बच्ची को राजस्थान ले जाया जा रहा था। RPF आगरा फोर्ट, NGO की संयुक्त कार्रवाई। आगरा किला रेलवे स्टेशन का पूरा मामला।
➡️ हापुड़, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई। हादसे में तीन लोग घायल, 2 की मौत। एक बाइक पर सवार थे सभी लोग। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना। बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️ मेरठ, UGC बिल की वापसी की मांग पर प्रदर्शन। एक महिला ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। महिला बैनर और तलवार लेकर मौके पर पहुंची। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी धरने की घोषणा। 16 जुलाई को जंतर-मंतर पर होगा धरना।
➡️ फतेहपुर, पुलिस ने वांछित अभियुक्त को पकड़ा। शकूराबाद तिराहे से अंशू गुप्ता गिरफ्तार। अभियुक्त अंशु गुप्ता पर कई मुकदमे दर्ज। आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश। बकेवर थाना पुलिस ने की कार्रवाई।
➡️ आजमगढ़, नहरों में पानी नहीं, धान रोपाई प्रभावित। रजवाहा में पानी न आने से किसान परेशान। पानी न पहुंचने से धान की रोपाई हुई प्रभावित। कई गांवों तक नहर पूरी तरह सूखी पड़ी। देवकली, रघुनाथपुर, मौलिया, रायपुरपट्टी, रस्तीपुर और कंचनपुर के किसान अधिक परेशान। किसानों ने पानी छोड़े जाने की मांग की। शारदा सहायक खंड ठेकमा का मामला।
➡️ औरैया, बंबे में मिला किशोर का शव। रविवार से लापता था किशोर। पुलिस मामले की जांच में जुटी। बेला थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ आगरा, नाली विवाद में महिला की पिटाई। महिला को पटक-पटक कर पीटा। पुलिस ने महिला का कराया मेडिकल। जैतपुर थाने के गढ़ी रमपुरा का मामला।
➡️ आगरा, आगरा कैंट मारपीट मामले में FIR दर्ज। डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट की तहरीर पर कार्रवाई। चार RPF जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। ASI बालकिशन मीणा समेत 4 जवान नामजद। कल देर रात DRM आवास पर हुआ था प्रदर्शन। GRP आगरा कैंट ने दर्ज की FIR। महिला यात्री की मदद को लेकर हुआ था विवाद। RPF जवानों पर मारपीट और घसीटने का आरोप।
➡️ आगरा, घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला। रॉड, बेसबॉल बैट से हमले का गंभीर आरोप। गले में चेन डालकर घर से बाहर घसीटा। सरेआम बेरहमी से पिटाई, गंभीर घायल। हालत नाजुक, SN मेडिकल कॉलेज रेफर। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर। एमएम गेट थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️ रायबरेली, रायबरेली विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन। RDA के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा। RDA के सचिव की कार्यशैली पर उठाए सवाल। RDA द्वारा नोटिस देने के बाद प्रदर्शन। आरडीए के परिसर में किया प्रदर्शन।
➡️ बहराइच, BJP जिला कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष। पंकज चौधरी का कार्यालय में संबोधन। रामधन गबन पर बोले पंकज चौधरी। जो भी दोषी है वह बच नहीं पाएगा- पंकज। ‘छोटा हो या बड़ा किसी को बख्शा नहीं जाएगा’। ‘अब ऐसी घटनाएं न हों, ऐसा तंत्र बन रहा’।
➡️ हमीरपुर, अवैध कब्जे की जमीन पर बड़ी कार्रवाई। अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर। ग्राम समाज की जमीन पर था अवैध कब्जा। कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर कार्रवाई। मौदहा कोतवाली इलाके का मामला।
➡️ आगरा, कैंट स्टेशन पर DSS नरेंद्र चाहर से मारपीट मामला। मारपीट के मामले में आखिरकार पुलिस कार्रवाई शुरू। नरेंद्र सिंह चाहर ने DRM ऑफिस में दिया था धरना। हंगामे के बाद GRP थाना आगरा कैंट में मुकदमा दर्ज। चारों आरोपी RPF जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। ASI बालकिशन मीणा, ASI मेघराज मीणा पर FIR। हेड कांस्टेबल बदन सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह पर FIR।
➡️ लखनऊ, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ARTO गिरफ्तार। विजिलेंस ने पूर्व ARTO ललित कुमार को पकड़ा। आगरा में तैनात रहे थे ARTO ललित कुमार। विजिलेंस जांच में 15 संपत्तियों के दस्तावेज मिले। 2 कारें और रिवॉल्वर, कैश, ज्वैलरी बरामद हुई। बैंक खाते, म्यूचुअल फंड और FD की जानकारी। छापेमारी में नकदी और आभूषण मिलने का दावा। सोने-चांदी के बिस्किट बरामद होने का दावा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर हुई गिरफ्तारी। दस्तावेज न देने पर कोर्ट में पेश किया गया।
➡️ इटावा, प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत। अवैध संबंध के शक में संदिग्ध मौत। घर के अंदर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव। आनंद राजपूत मिलने से हड़कंप, पत्नी हिरासत में। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर लगे आरोप। परिजनों ने दोनों पर लगाए गंभीर आरोप। आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था प्रेमी। तीन माह पहले पकड़ा गया प्रेमी गया था जेल। पुलिस ने पत्नी से की पूछताछ, जांच में जुटी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला।
➡️ मेरठ, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की घर में मौत। महिला की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान। पति पर हत्या का शक, हिरासत में पूछताछ जारी। गुपचुप अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने के प्रयास। पुलिस ने श्मशान घाट पहुंच अंतिम संस्कार रुकवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच शुरू की। टीपीनगर थाने के शिवपुरम कॉलोनी का मामला
————————————————————————————

More Stories
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा 13 जुलाई 26*नाले में डूबने से दो बालिकाओं की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम*
बांदा 13 जुलाई 26*में दर्दनाक सड़क हादसा,दो लोगो की मौके पर मौत,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल*