लखनऊ13जनवरी24*बन्द कमरे में हीटर या अंगीठी जलाकर न सोयें।
*UP – आप भी बंद कमरे में हीटर या अंगेठी जला कर सोते हैं तो हो जाएं सावधान,आक्सीजन कम होने से बहराइच में मासूम की मौत के साथ 4 लोग बेहोश, डीएम ने की अंगेठी हीटर बंद कमरे में ना जलाने की अपील*
यूपी के बहराइच जिले में एक बंद कमरे के अंदर हीटर जला कर सो रहे 5 लोगो में से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि कमरे में सो रहे पति पत्नी और दो बच्चे बेहोश हो गए।बेहोश लोगो को बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।उधर इस घटना के संज्ञान में आने के बाद बहराइच डीएम मोनिका रानी ने बयान जारी कर लोगो से अपील की है के बंद कमरे में हीटर या अंगेठी जला कर ना सोएं।बहराइच के काजीपुरा मोहल्ले के रहने वाले हारिस रात को पत्नी और तीन बच्चों के साथ भीषण ठंड से बचने के लिए हीटर जला कर सो गए जिससे आक्सीजन का स्तर कम हो गया और 6 माह की मासूम की मौत हो गई जबकि पति पत्नी और दो बच्चे बेहोश पड़े रहे, सुबह काफी देर तक कमरे से कोई हलचल ना होने पर पड़ोस के लोगों ने हारिस के भाई को सूचना दी जिसपर सीढ़ी की मदद से लोग मकान के अंदर गए और कमरे में बेहोश पड़े पति पत्नी और बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।उधर इस घटना के बाद बहराइच डीएम ने बयान जारी कर लोगो से अपील की है के अंगीठी वा हीटर जला कर बंद कमरे में ना सोएं क्यों की इससे कार्बन मोनो आक्साइड जैसी हानिकारक गैसे निकलती है और आक्सीजन का स्तर कम होता है जिससे अनायास कई लोगो की मौत हो जाती है।
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी