लखनऊ12जुलाई25*अब खुले में कचरा फेंका तो सीधे चालान! लखनऊ नगर निगम का सख्त एक्शन प्लान लागू
लखनऊ नगर निगम ने शहर में साफ-सफाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब घर, दुकान, रेस्टोरेंट या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अगर कोई व्यक्ति खुले में कचरा फेंकता पाया गया तो उसका मौके पर ही चालान किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर यह निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निगरानी बढ़ाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करें। तय जगह और समय पर ही कचरा फेंकने की अनुमति होगी। निर्माण सामग्री, प्लास्टिक या पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियों पर भी सख्त रोक है। खाने के स्टॉलों को भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा, वरना चालान झेलना पड़ेगा। नियम तोड़ने पर जुर्माना या कोर्ट सजा तय कर सकती है।
#Lucknow #UttarPradesh #LucknowNagarNigam #CleanLucknow #SwachhBharat #NoLittering #LMCAction #SpotFine #CleanCityDrive #PublicCleanliness #UrbanSanitation #LucknowNews #SwachhLucknow

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर
लखनऊ 25 नवम्बर 26 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*