लखनऊ12जुलाई2023*ज्योति मौर्या पर मनीष दुबे की तरह समान कार्रवाई की मांग*
लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ निलंबन सहित अन्य कार्यवाही की जा रही हैं, जबकि समान प्रकार के आरोप लगने के बाद भी ज्योति मौर्या के विरुद्ध अब तक कोई कार्यवाही किए जाने के तथ्य सामने नही आए हैं.
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान मात्र लिंग के आधार पर लोगों में भेदभाव किए जाने का अधिकार नहीं देता है.
उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रथम दृष्टया समान प्रकार के आरोप पाए जाने की स्थिति में मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के विरुद्ध समान प्रकार की कार्यवाही की जाए ताकि संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार का किसी भी प्रकार से विचलन न हो.
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें