लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।
लखनऊ*कुछ दिनों पहले छात्रों की ओर से लगातार बढ़ रही फीस के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कार्यालय का भी कई बार घेराव किया गया। जिसके बाद छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 3 छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित के दिया गया था।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के विरोध और लिए गए फैसले को वापस लेने के मांग करते हुए छात्र करीब 56 दिनों से धरने पर बैठे थे। लंबे अंतराल के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन और आंदोलनकारी छात्रों के बीच पिछले 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों में निष्कासित किए गए तीन छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी राहत देते हुए उनका निष्कासन पूरी तरह से वापस ले लिया है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड, प्रॉक्टर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) की संयुक्त सिफारिशों व जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के निर्देशानुसार यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*