August 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡ लखनऊ : कल लखनऊ में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। हजरतगंज क्षेत्र में सुबह 7 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। रॉयल होटल से हजरतगंज जाने पर रोक रहेगी। वाहन सिसेंडी, डीएसओ या लालबत्ती से निकलेंगे। सिकंदरबाग से हजरतगंज जाने पर भी रोक रहेगी। डीएसओ से हजरतगंज आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। परिवर्तन चौराहे से हजरतगंज जाने पर भी रोक रहेगी।

➡ लखनऊ : शमन आवेदन की आड़ में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। LDA बिल्डरों के खिलाफ अभियान चलाएगा। VC प्रथमेश कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। शुल्क जमा न करने वालों की पहचान की जाएगी। सही मानचित्र जमा न करने वालों को चिन्हित किया जाएगा। ऐसे निर्माणों पर एक सप्ताह में सीलिंग कार्रवाई होगी। नियमविरुद्ध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी है। न्यायालय में पैरवी कर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की जाएगी। सही शमन मामलों का जल्द निस्तारण होगा। भू-उपयोग परिवर्तन की आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज होंगी। LDA वेबसाइट पर आपत्ति और सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे। दस्तावेज भी वेबसाइट पर अटैच किए जा सकेंगे। ऑनलाइन व्यवस्था से समय बचने का दावा किया गया है।

➡ उन्नाव : बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा। युवक ने पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया। मामला फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र का है।

➡ गोंडा : 47 साल पुराने हत्याकांड में दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। SC ने 2 दोषियों की याचिका खारिज कर दी है। दोनों दोषियों को अब सरेंडर करना होगा। 6 हफ्ते में CJM कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है। कोतवाली देहात के महादेवा गांव में हत्या हुई थी। निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने भी सरेंडर का निर्देश दिया था। अपील के दौरान 2 अन्य दोषियों की मौत हो चुकी है।

➡ दिल्ली : BJP अध्यक्ष से मंत्री मनोज पांडे ने मुलाकात की। नितिन नवीन से मनोज पांडे ने BJP मुख्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

➡ बलरामपुर : 4 साल से लापता किशोर गोंडा से बरामद हुआ है। किशोर को तुलसीपुर पुलिस ने बरामद किया। किशोर 2022 में अचानक घर से गायब हो गया था। मां की डांट से नाराज होकर वह घर से निकला था। मामला थाना तुलसीपुर क्षेत्र के बैरागी पुरवा का है।

➡ सीतापुर : महिलाओं ने बाइक से तिरंगा रैली निकाली। जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से GIC ग्राउंड तक निकाली गई।

➡ आगरा : सड़क हादसे में महिला भट्टा मजदूर की मौत हो गई। ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। घटना बाह के मई गांव के पास की है।

➡ बलरामपुर : करीब 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर तनवीर अहमद को गिरफ्तार किया है। बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो भी बरामद हुई है। तनवीर गांजा दूसरे जिले में बेचने ले जा रहा था। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है।

➡ बहराइच : करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान हादसा हुआ। अंडरग्राउंड तार पर श्रमिक का फावड़ा पड़ गया। फावड़े से श्रमिक करंट की चपेट में आ गया। मृतक बिहार का रहने वाला 26 वर्षीय मुनाजिर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली देहात के रायपुर राजा का है।

➡ प्रतापगढ़ : प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे ने पुलिस से शिकायत की है। कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।

➡ बहराइच : वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ है। तेंदुआ रिहायशी इलाकों में दस्तक देता था। कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका था। मामला थाना मोतीपुर के दौलतपुर का है।

➡ एटा : निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम को लेकर मारपीट हुई। तीसरी मंजिल से व्यक्ति को फेंकने का आरोप लगा है। बिजली और पुट्टी ठेकेदार के बीच गंभीर विवाद हुआ। काम करने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप है। भगवान सिंह और मनीष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है।

➡ इटावा : गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर पलटने से गेहूं सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने हटवाकर आवागमन शुरू कराया। मामला कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का है।

➡ गोंडा : TVS शोरूम में चोर पकड़ा गया। चोरी करते हुए चोर CCTV में कैद हुआ था। चोर ग्राहक बनकर शोरूम में आया था। शोरूम स्टाफ ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने तहरीर पर FIR दर्ज की है। मामला तरबगंज इलाके का है।

➡ कन्नौज : CM डैशबोर्ड पर कई विभाग फिसड्डी मिले हैं। समीक्षा बैठक में डीएम का पारा चढ़ गया। अफसरों को डीएम ने जमकर फटकार लगाई। जिले की रैंकिंग 60वें और 62वें स्थान पर रही। कमजोर विभागों को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। डीएम ने 3 दिन में रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए हैं।

➡ अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद पर इंटरव्यू जारी है। CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। 4 दिनों तक इंटरव्यू प्रक्रिया चलेगी। पहले दिन 8 उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ। इसमें 3 पूर्व IAS और 1 पूर्व IPS शामिल हुए। 4 पूर्व सैन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की गई। पूर्व DM दिनेश चंद्र और पूर्व IPS राजेश पांडे भी इंटरव्यू में शामिल हुए। उम्मीदवारों का इंटरव्यू करीब 30 मिनट तक चला। अनुभव और धार्मिक कार्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। राम में आस्था और परिवार से जुड़े सवाल भी हुए। श्रीराम जन्मभूमि के विजन पर भी सवाल किए गए। 18 उम्मीदवारों में से 3 नाम फाइनल किए जाएंगे। साक्षात्कार राम जन्मभूमि के ग्रीन हाउस में हुआ।

➡ सोनभद्र : बलियारी मोड़ तक बेकाबू कार का कहर देखने को मिला। कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। चालक आगे जाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी की है।

➡ शाहजहांपुर : वरिष्ठ BJP नेता वीरेंद्र यादव का निधन हो गया। दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में उनका निधन हुआ।

➡ आजमगढ़ : रास्ते के चबूतरे को लेकर जमकर विवाद हुआ। पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी और मारपीट हुई। रास्ते पर चबूतरा बनाकर रास्ता रोकने का आरोप है। चबूतरा तोड़ने की कार्रवाई के दौरान पत्थरबाजी हुई। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने डीएम से रास्ता खुलवाने की मांग की है। रास्ता विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला तहबरपुर के एकमा गांव का है।

➡ एटा ; फौजी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर से 600 ग्राम चांदी और सवा तोला सोना चोरी हुआ है। फौजी बिंटू शर्मा हिंडन एयरपोर्ट पर तैनात हैं। आज फौजी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र की है.

Taza Khabar