लखनऊ01जून*कपिल सिब्बल बने सेतु, अखिलेश यादव आज करेंगे आजम खान से मुलाकात :-
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से बाहर आए सपा विधायक आजम खान और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच मुलाकात नहीं हो सकी. ऐसे में आजम-अखिलेश के बीच सेतु का काम कपिल सिब्बल कर रहे हैं. आज (एक जून) दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खान से अखिलेश यादव मुलाकात कर हाल चाल जानेंगे. जेल से बाहर आने के बाद आजम से अखिलेश की पहली मुलाकात होगी, जिनके साथ कपिल सिब्बल भी मौजूद रहेंगे.
आजम खान जेल से बाहर आने बाद ही एक मामले में कचहरी में भी पेश हुए थे, जहां उन्हें चक्कर आने के बाद बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम संभाला था. इसी के बाद आजम खान स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से दिल्ली में गंगा राम अस्पताल में एडमिट हो गए. अब अखिलेश और कपिल सिब्बल आज आजम से मिलेंगे और सारे गिले शिकवें दूर करेंगे.

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*