लखनऊ 24 नवंबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें*
➡️ *लखनऊ :* श्री गुरुनानक देव जी का 557वां प्रकाश उत्सव। प्रकाश उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ। डी.ए.वी. पीजी कॉलेज में आयोजित होगा कार्यक्रम। आज 11:30 बजे पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ।
➡️ *दिल्ली :* सपा और कांग्रेस के बीच आज दूसरे दौर की बैठक। सीट शेयरिंग को लेकर दोपहर 12 बजे होगी बैठक। दोनों दलों के बीच आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
➡️ *सहारनपुर :* आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का संदेश। भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा पहुंचेगी। संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती आज। लुधियाना से काशी तक निकली यात्रा का स्वागत। दोपहर 2 बजे दिल्ली रोड के रेनबो स्कूल पहुंचेगी। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जनसभा करेंगे।
➡️ *अयोध्या :* रामनगरी अयोध्या में आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान। श्रद्धालुओं का स्नान आज शाम से ही शुरू हो गया। लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना। प्रशासन और पुलिस के सुरक्षा के व्यापक इंतजाम।
➡️ *वाराणसी :* सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा। शाम करीब 4 बजे काशी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री। नमो घाट पर दीप जलाकर करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ। नमो घाट पर ड्रोन शो का लेंगे आनंद। क्रूज से देखेंगे गंगा की भव्य महाआरती। चेत सिंह घाट पर लेजर शो देखेंगे सीएम। 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद। काशी के घाट 11 लाख दीयों से होंगे रोशन।
➡️ *कासगंज :* नॉनवेज रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल। रोटी पर थूक लगाकर बनाने का दावा। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी। मौके से बिरयानी, चिकन ग्रेवी के सैंपल लिए। रेस्टोरेंट में जगह-जगह मिली गंदगी। बिलराम गेट स्थित लखनवी जायका रेस्टोरेंट का मामला।
➡️ *आजमगढ़ :* DCM चालक की करतूत से व्यक्ति की मौत। नार्वे पुल के पास DCM ने बोलेरो में मारी टक्कर। टक्कर के बाद मुआवजे को लेकर हुआ विवाद। मुआवजे को लेकर चल रही थी बातचीत। DCM चालक ने साहब राज यादव को रौंदा। हादसे में साहब राज यादव की मौके पर मौत। पुलिस ने DCM चालक को किया अरेस्ट। आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ *चंदौली :* BJP MLA सुशील सिंह के काफिले को निशाना बनाया। बिहार से लौटते समय स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर। विधायक सुशील सिंह ने पुलिस को दी सूचना। सुशील ने प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की। पुलिस जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई – MLA। सदर थाना चंदौली के झांसी गांव की घटना।
➡️ *चंदौली :* सदर थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा। पुलिस की छापेमारी में 3 लड़कियां बरामद। रैकेट की दो संचालिकाएं गिरफ्तार। मौके से सात युवक भी पकड़े गए। आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद। रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस।
➡️ *लखनऊ :* मदेयगंज क्षेत्र के पक्के पुल के पास एक्सीडेंट। दो बाइक आपस में टकराईं, युवक गंभीर घायल। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर भेजा अस्पताल।
➡️ *जालौन :* तेज रफ्तार कार ने अंडे के ठेले में मारी टक्कर। हादसे में ठेला संचालक हुआ घायल। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार। उरई कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना।
➡️ *सहारनपुर :* ढाला माजरा के पास भीषण सड़क हादसा। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में हुआ हादसा।
➡️ *बुलंदशहर :* कोतवाली देहात पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में बदमाश बिलाल घायल। ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गैंग का सदस्य। आरोपी पर गैंगस्टर समेत करीब 8 केस दर्ज। कब्जे से तमंचा, कारतूस, कार हुई बरामद। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार। फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग जारी।
➡️ *प्रयागराज :* यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित। 2027 में होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं। दो चरणों में आयोजित होंगी परीक्षाएं। पहला चरण 11 जनवरी से 19 जनवरी 2027 तक। दूसरा चरण 20 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक।
➡️ *देहरादून :* अखिल भारतीय समरसता यात्रा आज पहुंचेगी देहरादून। उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी। विकासनगर के कुल्हाल गेट पर होगा यात्रा का स्वागत। देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में होगा भव्य स्वागत। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे शामिल। CM पुष्कर धामी भी जनसभा में रहेंगे मौजूद।
➡️ *हापुड़ :* गढ़ गंगा में कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान शुरू। लाखों की संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं गंगा स्नान। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी यूपी से पहुंचे श्रद्धालु। रात से ही गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु। कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात।
➡️ *लखनऊ :* आज होगा कतकी का गंगा स्नान। गंगा स्नान को लेकर तैयारियां पूरी। गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती। NDRF, SDRF, गोताखोर घाटों में लगे। भोर से श्रद्धालु शुरू करेंगे गंगा स्नान। गंगा घाटों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू। गंगा स्नान के लिए बनाए गए दर्जनों घाट।
➡️ *रायबरेली :* निजी अस्पतालों की अवैध फार्मेसियों पर कार्रवाई। बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर होंगे बंद। बिना फार्मासिस्ट के दवा बेचने वालों पर भी कार्रवाई। ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह ने उठाया कदम। CMO से मांगी निजी अस्पतालों की फार्मेसियों की सूची। सूची मिलते ही अस्पतालों में होगा औचक निरीक्षण।
➡️ *आजमगढ़ :* मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान। सीटों का बंटवारा संजय निषाद नहीं करेंगे – राजभर। अमित शाह और नितिन नवीन लेंगे फैसला – राजभर। गठबंधन में सीटों का बंटवारा BJP नेतृत्व करेगा – राजभर। ‘जातीय समीकरण जाने बिना बयानबाजी ठीक नहीं’। मतदाताओं की संख्या जानना भी जरूरी – राजभर। 6 दिसंबर को आजमगढ़ में सुभासपा की महारैली। ITI मैदान में होगी सामाजिक समरसता महारैली। सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल। जिले के सभी 22 ब्लॉकों में जनसंपर्क अभियान।
➡️ *लखनऊ :* सीएम योगी का डायलॉग हुआ वायरल। लड़कियों को पसंद आ रहा सीएम का अंदाज। भगवा जैकेट में सीएम की तस्वीर वायरल। तस्वीर पर लिखा “माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा”। सीएम की तस्वीर वाली जैकेट पहने दिखी युवती। बाइक पर बैठकर युवती ने बनाया वीडियो।

More Stories
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*भव्य रूप से मनाया गया देव दीपावली उत्सव*
लखनऊ 24 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*नाली नहीं बनी तो सड़क पर जमा पानी, अंधेरे में गांव! ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप