November 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................**

लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**

लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**

*➡️ लखनऊ:* यूपी ANTF की कार्रवाई, गांजा तस्करी नेटवर्क पकड़ा। एक ही नेटवर्क से जुड़े 10 तस्करों की गिरफ्तारी। चंदौली में 2 और बिहार के कैमूर में 8 गिरफ्तार। कब्जे से 85 किलो 590 ग्राम गांजा बरामद। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये। 2 चार पहिया वाहन और 10 मोबाइल जब्त। ओडिशा और रांची से गांजा लाकर करते थे सप्लाई।

*➡️ लखनऊ:* AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ पहुंचे। कल लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद की महारैली। संविधान दिवस पर अंबेडकर मैदान में होगी महारैली। गठबंधन के बाद दोनों नेताओं की पहली संयुक्त रैली। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले शक्ति प्रदर्शन। महारैली का नाम बहुजन स्वराज संकल्प महारैली। चंद्रशेखर को CM पद का चेहरा घोषित किया गया। रैली में बड़े राजनीतिक ऐलान होने की भी संभावना।

*➡️ लखनऊ:* इटौंजा पुल पर जाम से 40 गांवों की जनता परेशान। इटौंजा पुल के दोनों तरफ व्यवस्थित कट की मांग। संकीर्ण पुल के चलते रोजाना लगता है भीषण जाम। विद्यार्थियों, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी। SDM बीकेटी को सौंपा प्रार्थना पत्र, कट निर्माण की मांग। 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से होगा शांतिपूर्ण धरना। कट निर्माण होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी।

*➡️ कानपुर:* पार्षद से अभद्रता-मारपीट की कोशिश का मामला गर्माया। वार्ड-54 के पार्षद कौशल मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप। शैलेंद्र सिंह पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप। सिलेंडर चौराहे को लेकर मेयर कक्ष में हो रही थी चर्चा। मेयर, पार्षदों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। धमकियां मिलने पर पार्षद ने सीपी से लगाई गुहार। स्वरूप नगर थाना प्रभारी को जांच के दिए निर्देश। दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश।

*➡️ दिल्ली:* करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की याचिका खारिज। सिख श्रद्धालुओं के लिए कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग। NGO पारदर्शिता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन की याचिका। केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों से लिया था नीतिगत फैसला। सरकार के नीतिगत फैसले में हस्तक्षेप का आधार नहीं-HC।

*➡️ बदायूं:* बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना। घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी। करीब 20 लाख की ज्वैलरी, कैश किया पार। CCTV में 2 चोर कैद, पहले तोड़ी लाइटें। पुलिस आसपास के CCTV खंगालने में जुटी। सिविल लाइंस के राजनगर मोहल्ले की घटना।

*➡️ अलीगढ़:* मेडिकल स्टोर से बेची जा रही नशीली गोलियां। बिना डॉक्टर के पर्चे बेची जा रही नशीली दवाएं। शिकायत पर औषधि नियंत्रण विभाग का छापा। क्षेत्रीय मेडिकल स्टोर दुकानदारों में मचा हड़कंप। सिविल लाइन थाने के सेंटर पॉइंट का मामला।

*➡️ सीतापुर:* मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत। रेलवे ट्रैक से 10 फिट दूर गिरा सिर। क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाई। महोली कस्बे की गुजिया रेलवे क्रॉसिंग का मामला।

*➡️ देहरादून:* बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती में चोरी का मामला। 5 महीने की जांच के बाद SIT ने शासन को सौंपी रिपोर्ट। SIT ने शासन को सौंपी 300 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट। चढ़ावे की गिनती और प्रबंधन में मिलीं कई खामियां। सुरक्षा और खाते में रकम जमा कराने की व्यवस्था पर सवाल। मंदिर व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए दिए अहम सुझाव। गढ़वाल कमिश्नर समेत 4 सदस्यीय कमेटी ने की जांच।

*➡️ रूड़की:* जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी। पुष्कर धामी का ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत। जन आशीर्वाद रैली में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी।

*➡️ रायबरेली:* कुएं में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत। भूसा भरते समय पैर फिसला, युवक की मौत। कुएं में गिरने से वितेंद्र कुमार की हुई मौत। डीह थाना क्षेत्र की घटना।

*➡️ कानपुर:* BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा कानपुर पहुंचीं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक।

*➡️ लखीमपुर:* लखीमपुर में 2 शव मिलने से हड़कंप। घर में लटका मिला किशोरी, युवक का शव। 19 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला। मैलानी थाना क्षेत्र के बाकेगंज कस्बे में मिले शव।

*➡️ बदायूं:* SSP को शिकायत करना पत्रकार को पड़ा भारी। बिनावर पुलिस पर झूठी FIR दर्ज करने का आरोप। पत्रकार, उनके चाचा के खिलाफ FIR का आरोप। दारोगा भूपेंद्र यादव पर धमकी देने का आरोप। थाना बिनावर क्षेत्र के नदौलिया का मामला।

*➡️ दिल्ली:* द्वारका की सेक्टर-23 थाना पुलिस को कामयाबी। बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 बैटरियां बरामद। वारदात में इस्तेमाल कार पुलिस ने जब्त की। CCTV और टेक्निकल सर्विलांस से आरोपियों की पहचान। आरोपी मोहम्मद आबिद पर चोरी के 12 मुकदमे दर्ज। गयासुद्दीन चोरी की बैटरियां खरीदने वाला रिसीवर।

*➡️ लखनऊ:* 50 हजार का इनामी पंकज निषाद गिरफ्तार। यूपी STF ने अंबेडकरनगर से गिरफ्तार किया। जलालपुर के नगरपुर चौराहे से हुई गिरफ्तारी। बिना नंबर की थार गाड़ी से आरोपी को दबोचा। रूस में वर्क वीजा-मोटी सैलरी का देता था झांसा। पासपोर्ट और 1.60 लाख तक ऐंठने का आरोप। पॉक्सो समेत कई गंभीर मुकदमों में था वांछित।

*➡️ आगरा:* आगरा में फिर गरमाया अवैध मजारों का मुद्दा। ब्रज क्षेत्र कार्यालय के पास की मजार को लेकर विवाद। हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने कार्रवाई की मांग की। डीएम और नगर आयुक्त को भेजा गया नोटिस। मुख्य अभियंता PWD सहित कई अधिकारियों को नोटिस। 60 दिन में मजार हटाने का दिया अल्टीमेटम। जनवरी में 27 अवैध मजारों को लेकर भेजा था नोटिस। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों का दिया हवाला।

*➡️ कौशाम्बी:* डॉक्टर के बंद मकान में चोरी। चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार। लाखों की चोरी करने वाला गिरफ्तार। जेवर, करीब 6 लाख रुपये नगदी चोरी। मंझनपुर जिला अस्पताल के डॉ के आवास में चोरी।

*➡️ सीतापुर:* निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत। ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी प्रसूता की हालत। चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप। प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने काटा हंगामा। सिधौली कोतवाली के साईं अस्पताल का मामला।

*➡️ फर्रुखाबाद:* कर्मचारी के आवास से लाखों के जेवर बरामद। जिला अस्पताल लोहिया के कर्मचारी के घर से बरामद। पुलिस ने अस्पताल परिसर में की छापेमारी। आवास से चोरी के लाखों के जेवर किए बरामद। शिकोहाबाद में रिश्तेदार के घर हुई थी जेवरों की चोरी। अस्पताल कर्मचारी पंकज के परिवार पर लगा था आरोप। कर्मचारी की पत्नी, बेटी को पुलिस भेज चुकी है जेल। नॉन मेडिकल असिस्टेंट पद पर तैनात है पंकज शुक्ला। तीन महीने से फरार चल रहा अस्पताल कर्मचारी। 3 महीने से ड्यूटी पर भी नहीं पहुंच रहा कर्मचारी। जिला अस्पताल लोहिया से जुड़ा पूरा मामला।

*➡️ हाथरस:* गर्भपात की दवा खाने के बाद महिला की मौत। महिला की बिगड़ी तबियत, उपचार के दौरान मौत। कथित झोलाछाप डॉक्टर से ली थी गर्भपात की दवा। थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के रुदायन की थी महिला।

*➡️ दिल्ली:* केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बैठक। नई दिल्ली में 12वें प्री-बजट परामर्श का आयोजन। केंद्रीय बजट 2027-28 को लेकर हुई अहम चर्चा। शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास पर मंथन। खेल क्षेत्र के विशेषज्ञों और हितधारकों से लिए सुझाव। शिक्षा मंत्रालय और खेल विभाग के अधिकारी भी शामिल।

*➡️ देहरादून:* बैणी-भुली योजना को लेकर कांग्रेस का निशाना। कांग्रेस ने योजना को चुनावी लाभ की कोशिश बताया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस। कांग्रेस का आरोप- अभी तक शासनादेश जारी नहीं। हरीश रावत ने सरकार के गेम चेंजर दावे पर कसा तंज।

*➡️ बाराबंकी:* बाराबंकी में 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल। फतेहपुर कोतवाली की तालगांव मोड़ पर हादसा।

*➡️ मऊ:* गोंड समाज के लोग आक्रोशित, विरोध प्रदर्शन। प्रदर्शन कर तहसील परिसर में पानी टंकी पर चढ़े। जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन। पुलिस ने समझा-बुझाकर टंकी से उतारा नीचे। मऊ के मधुबन तहसील का मामला।

*➡️ नोएडा:* महिला प्रोफेसर को प्रेमजाल में फंसाकर ठगी। वीडियो रिकॉर्ड करने, ब्लैकमेल करने का आरोप। शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-113 थाने में FIR। पुलिस ने आरोपी सैयद रिजवान को किया अरेस्ट। आरोपी की बहन नुसरत परवीन पर भी FIR दर्ज। 2022 से मार्च 2026 तक उत्पीड़न की शिकायत। आरोपी पर करीब 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप।

*➡️ हरदोई:* लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। 1 माह पूर्व घर का ताला तोड़कर हुई थी चोरी। हरपालपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर का मामला।

*➡️ सीतापुर:* अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर। बिना लेआउट कराए हो रही थी प्लॉटिंग। पुष्पा ग्रीन सिटी के नाम से हो रही थी प्लॉटिंग। DM, सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर की गई कार्रवाई। सदर तहसील के नैपालपुर में थी अवैध प्लॉटिंग।

*➡️ हमीरपुर:* पारिवारिक विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया। घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में मचा हड़कंप। जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव का मामला।

*➡️ अयोध्या:* अयोध्या में स्वदेशी को बढ़ावा देने की पहल। 8 से 17 दिसंबर तक खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी। देवकाली मंदिर के पास आयोजन किया जाएगा। ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सजेंगी करीब 100 दुकानें। कंबल, स्वेटर और गर्म कपड़ों की मिलेगी वैरायटी। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी प्रदर्शनी। स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों को मिलेगा मंच।

*➡️ फर्रुखाबाद:* फर्रुखाबाद में लेखपाल पर रुपए लूटने का आरोप। साथियों सहित मारपीट कर रुपए लूटने का आरोप। ट्रैक्टर से खेत जोत रहे युवक के साथ मारपीट की। लेखपाल विवेक ने 3 साथियों सहित की मारपीट। लेखपाल ने मारपीट कर जेब में रखे रुपये निकाले। रुपए लूटे, ट्रैक्टर की कपलिंग गाड़ी में डालकर फरार। थाना कम्पिल क्षेत्र के शेखपुर हुसंगा का मामला।

*➡️ लखनऊ:* कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की नाराजगी। सपा की प्रत्याशी लिस्ट जारी होने पर जताई नाराजगी। गठबंधन को लेकर मंथन जारी, जल्दबाजी क्यों?-गौतम। आपसी सहमति के साथ आगे बढ़ा जा सकता था-गौतम। हम ईगो में नहीं हैं, हमारा लक्ष्य BJP को हराना-गौतम। गठबंधन को विश्वास के साथ आगे बढ़ाना चाहिए-गौतम।

*➡️ आगरा:* नगर निगम की टास्क फोर्स से भिड़े व्यापारी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बवाल। टास्क फोर्स, व्यापारियों के बीच चले लाठी-डंडे। मारपीट में कुछ व्यापारियों के घायल होने की सूचना। व्यापारियों ने निगम टीम पर लगाए गंभीर आरोप। बिना पर्याप्त समय दिए नगर निगम ने की कार्रवाई। दुकानों के बाहर लगे बोर्ड, लाइटें तोड़ने का भी आरोप। टास्क फोर्स कर्मचारियों पर अभद्रता, लाठीचार्ज का आरोप। व्यापारियों ने बाजार बंद किया, राजा मंडी चौराहे पर प्रदर्शन। बुलडोजर के सामने खड़े होकर व्यापारियों ने की नारेबाजी। लोहामंडी थाना क्षेत्र के राजा मंडी बाजार का मामला।

*➡️ गोरखपुर:* बैंकॉक से सोने की तस्करी करने वाले अरेस्ट। सोने की तस्करी करने वाले दो आरोपी अरेस्ट। कैंट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा। 1 करोड़ 30 लाख रुपये का सोना बरामद किया। करीब 960 ग्राम सोना पुलिस ने किया बरामद। सोने की दो चेन, एक कड़ा बरामद किया गया। आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये कैश भी मिला। लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को किया था गुमराह। सोना बेचने जा रहे थे दोनों आरोपी, गिरफ्तारी हुई। आशुतोष शुक्ला और सुनील मिश्रा को किया अरेस्ट। गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

*➡️ मेरठ:* पूर्व प्रधान के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट। पुलिस को देख नहर में कूदे दो हत्यारोपी घायल। तीसरा आरोपी कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार हुआ। घटना में शामिल 8 आरोपी अब तक गिरफ्तार। दौड़ाकर पिटाई कर की थी पूर्व प्रधान की हत्या। 1 दर्जन लोगों की पिटाई कर किया था घायल। ट्रैक्टर से स्टंट करने से मना करने पर विवाद। परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया।