लखनऊ 24अप्रैल25गर्मी का प्रकोप तेज,मौसम विभाग ने यूपी समेत तमाम राज्यों में लू और भारी बारिश की चेतावनी दी
देश के कई राज्यों में इस वक्त गर्मी का प्रकोप जारी है। लोगों का गर्मी और लू से बुरा हाल है। वहीं कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (लू) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है।उत्तर भारत के मौसम कि बात करें तो यहां लू के हालात बने रहेंगे। वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की बरसात और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।दिल्ली में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में आज भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। 24 से 26 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।
More Stories
बाँदा 31 अक्टूबर 26*लाइनमैन ने गरीबों से कनेक्शन के नाम पर वसूले हजारों, अब चोरी के केस में फंसे ग्रामीण – डीएम से लगाई गुहार*।
कौशाम्बी 31 अक्टूबर 26*दुष्कर्म के अभियुक्त को 10 साल की सजा, 23 हजार जुर्माना*
पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर 26 *पूर्णिया ने किया कमाल: राजस्व रैंकिंग में DM कोर्ट के निपटारे में पूरे बिहार में नंबर-1, प्रदेश के 38 जिलों को पछाड़ा!*