October 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: तीर्थ क्षेत्रों में हरिशंकरी की माला पहनाएगी लोक भारती। यूपी के चार परिक्रमा पथों पर होगा पौधारोपण। अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और चित्रकूट में अभियान। हर कोस पर पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगेंगे। 24 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगी पौधारोपण यात्रा। संतों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा पौधारोपण। 24 अक्टूबर को नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ से शुरू होगी यात्रा। 29 अक्टूबर को मिश्रिख में यात्रा का होगा समापन। लोक भारती अवध क्षेत्र अध्यक्ष पवन सिंह ने दी जानकारी।

➡️लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर। श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश की ट्रांजिट रिमांड। यूपी STF को श्रद्धा की ट्रांजिट रिमांड मिली। तीनों आरोपियों को लखनऊ लाया जा रहा। यूपी STF ने कल नागपुर में अरेस्ट किया था।

➡️बदायूं: करंट लगने से पूर्व कोटेदार की दर्दनाक मौत। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत। गोदाम का लेंटर देखने छत पर चढ़े थे प्रमोद। थाना उसावां के राजा नगला मार्ग की घटना।

➡️दिल्ली: राष्ट्रपति से मिले राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिशेन। राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के बाद मुलाकात की। उत्तराखंड के राज्यपाल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

➡️मैनपुरी: ग्राम के दबंगों ने की युवती के साथ मारपीट। बीच बचाव करने आए लोगों के साथ मारपीट। पीड़िता ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार। शहर कोतवाली के ग्राम सिकंदरपुर की घटना।

➡️मेरठ: मुस्कान की बेटी की परवरिश करने की इच्छा। मुंबई के इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी पहुंचे मेरठ। बेटी की परवरिश और खर्च उठाने की जताई इच्छा। मेरठ में संबंधित अदालत में अर्जी भी दाखिल की। सौरभ के परिवार का बच्ची को अपनाने से इनकार।

➡️सहारनपुर: किसान से रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो। एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई। कानूनगो प्रदीप रोहेला 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार। धारा 24 के तहत पैमाइश के लिए मांगे थे 40 हजार। कानूनगो को थाना सदर बाजार लाया गया।

➡️दिल्ली: यमुना पुनरुद्धार के लिए 8,941 करोड़ की परियोजनाएं। 22 अक्टूबर को परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह भी होंगे शामिल। CM रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री रहेंगे मौजूद।

➡️आगरा: बटेश्वर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी। SDM, पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन जारी। देवी प्रतिमा के विसर्जन पर उमड़ी भारी भीड़। बाह के बटेश्वर का मामला।

➡️मैनपुरी: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत। ट्रैक्टर में खराबी के बाद सही कर रहा था किसान। ट्रैक्टर ढलान से सरककर नीचे उतर गया था। थाना भोंगाव क्षेत्र के गांव विनोदपुर की घटना।

➡️दिल्ली: कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन पर मनजिंदर सिरसा का निशाना। रामलीला मैदान में प्रदर्शन की तैयारी कर रही है कांग्रेस। मंत्री सिरसा ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप। सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया। विदेशी ताकतों से संपर्क को लेकर भी उठाए सवाल। 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र कर साधा निशाना। जगदीश टाइटलर और कमलनाथ का नाम लेकर उठाए सवाल। सिरसा का आरोप- दंगा पीड़ितों के जख्म कुरेदने की कोशिश।

➡️बुलंदशहर: 1.25 करोड़ की GST चोरी मामले में और गिरफ्तारी। फर्जी फर्म से GST चोरी करने वाले दो गिरफ्तार। होशियार सिंह और रिंकू कुमार को किया गिरफ्तार। GST मामले में 6 आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार। चोला पुलिस ने आरोपियों से दो फोन बरामद किए। गिरफ्तार होशियार पर था 25 हजार का इनाम। चोला पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की।

➡️हाथरस: धान की कटिंग करने पहुंचे डीएम हाथरस। डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने की धान कटाई। मुरसान में धान की पैदावार की जानकारी ली। मुरसान ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा मुरसान का मामला।

➡️कानपुर: बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या मामला। महिला सुमन का बुआ पर गंभीर आरोप। मकान हड़पने के लिए हत्या करवाने का आरोप। फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा की घटना।

➡️कानपुर: मेघनाथ के 40 फीट पुतले पर चढ़ा युवक। देसी पटाखों के लालच में चढ़ा युवक। गोविंद नगर रामलीला ग्राउंड में मचा हड़कंप। पटाखे निकालकर नीचे फेंकने लगा युवक। नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को पकड़ा। पुलिस ने भीड़ को हटाकर संभाली स्थिति। गोविंद नगर के नटराज रामलीला मैदान का मामला।

➡️एटा: मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी SDM। छात्रा निशा रानी बनी एक दिन की SDM। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की है छात्रा। एटा की तहसील जलेसर का मामला।

➡️बुलंदशहर: निजी हॉस्पिटल में तीमारदारों से हाथापाई। वायरल वीडियो में फोन झपटती दिखी नर्स। गर्भवती को लेकर नर्स के पास गया था। वीडियो बनाने पर हुआ दोनों में विवाद। CMO से की हॉस्पिटल प्रबंधन की शिकायत। कोतवाली नगर क्षेत्र के सोहन हॉस्पिटल का मामला।

➡️मुंबई: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला। बरौदा से एक और शख्स की गिरफ्तारी। बरौदा से अंकित नाम का शख्स अरेस्ट। साजिश में शामिल होने का आरोप।

➡️अम्बेडकरनगर: शिक्षक एमएलसी चुनाव में सियासी घमासान। DIOS पर सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप। BJP प्रत्याशी के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप। DIOS पर शिक्षकों पर दबाव बनाने का आरोप। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात। 23 अक्टूबर को निष्पक्ष मतदान कराने की मांग।

➡️मैनपुरी: अंग्रेजी अवैध शराब की 202 पेटी बरामद। अंग्रेजी शराब की कीमत 14 लाख बताई गई। शराब तस्कर पंजाब से बिहार लेकर जा रहा था। DCM चालक फ़लकूराम को किया गिरफ्तार। एसओजी और बेवर पुलिस ने की कार्रवाई। बेवर थाना क्षेत्र के गांव मझोला का मामला।

➡️बिजनौर: भाकियू टिकैत की बैठक में पहुंचे राकेश टिकैत। शुगर मिल समय से करें भुगतान- टिकैत। आज किसान जाति धर्म में बंटा- टिकैत। बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में पहुंचे टिकैत।

➡️बदायूं: बिसौली के पूर्व भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा। कुशाग्र सागर ने सदस्यता व पदों से दिया इस्तीफा। सोशल मीडिया पर छलका कुशाग्र सागर का दर्द। टिकट न मिलने से आहत कुशाग्र ने जाहिर की पीड़ा। कुशाग्र सागर की सपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज। बदायूं की बिसौली विधानसभा क्षेत्र का मामला।

➡️प्रतापगढ़: हवन-पूजन के साथ मूर्ति विसर्जन शुरू। बेल्हा देवी के बगल तालाब में विसर्जन। पुलिस बल संग विसर्जन टीम रही मौजूद।

➡️लखनऊ: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट। 111 किलो से अधिक तांबे की प्लेटें बरामद। अवैध तमंचा और एक कारतूस भी जब्त। सेन पश्चिम पारा पुलिस ने की कार्रवाई।

➡️संतकबीरनगर: पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन। SP संदीप मीणा ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि।

———————————————————————————–

Taza Khabar