August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से हाल बेहाल, आज करीब 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, लखनऊ में गर्मी का प्रकोप आज भी जारी, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी में चलेगी लू, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में भी अलर्ट, बांदा, चित्रकूट, भदोही, सहारनपुर में अलर्ट, हमीरपुर समेत अन्य जिलों में भी चलेगी लू, कल प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा, प्रयागराज में कल 44.6 डिग्री तापमान रहा, वाराणसी में कल 44.2 डिग्री तापमान रहा, बांदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, लखनऊ में टेंपरेचर 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा, प्रचंड गर्मी से एक हफ्ते राहत की उम्मीद नहीं

➡लखनऊ- सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी चिट्ठी, प्रदेशवासियों को गर्मी से बचाव का संदेश दिया, नई उपज और मौसमी फल बाजार में पहुंचे- CM, मौसम में बदलाव से बाढ़, सूखे के खतरा- सीएम, ‘गर्मी से बचाव के लिए सरकार की व्यापक तैयारी’, 34,000 मेगावाट बिजली आपूर्ति की तैयारी- सीएम, सड़कों पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था- सीएम, लू से बचाने पर खास ध्यान दिया जा रहा- सीएम, ‘हीट स्ट्रोक से प्रभावितों को तत्काल इलाज मिले’, ‘आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुफ्त ठंडे पानी की व्यवस्था’, तहसील, थाने पर मुफ्त ठंडे पानी की व्यवस्था- CM

➡लखनऊ- गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत, यूपी में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य नहीं, मुख्यमंत्री ने किसानों को बड़ी राहत दी, असुविधा को देखते हुए लिया गया निर्णय, सीधे क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान, सभी जिलाधिकारी तत्काल लागू करें- CM, यूपी में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म, गेहूं खरीद प्रक्रिया को सरल बनाना मकसद

➡लखनऊ- पॉलीटेक्निक से किसान पथ जाम पर HC सख्त, समाधान न निकलने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी पूर्व को तलब किया, नगर निगम अधिकारी भी कोर्ट में तलब, 1 मई को सुनवाई पर पेश होने का आदेश, पेशी से पहले रूट का निरीक्षण करने के निर्देश, जाम की वजह, समाधान समेत देना होगा जवाब

➡लखनऊ- कल भाजपा की महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी लखनऊ में रैली में होंगे शामिल, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरेंगे, डिप्टी सीएम समेत मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद

➡लखनऊ- बुजुर्ग का चाइनीज मांझे से कटा गला, हैदरगंज-बाजार खाला मार्ग पर हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग का मांझे से कटा गला, हेलमेट पहनने से टला बड़ा हादसा, बची जान, मांझा हेलमेट की बेल्ट में फंसने से बच गए

➡आगरा- भाजपा सांसद-विधायक पुत्र में जुबानी जंग, दोनों में सोशल मीडिया पर चल रहा कटाक्ष, चौधरी बाबूलाल के पुत्र का बयान वायरल, सांसद ने गंगाजल लाने का किया था वादा, ‘2026 तक किसी घर में पानी आया क्या?’, गांव-गांव में खुदे पड़े हैं खड़ंजे- विधायक पुत्र, पलटवार में सांसद राजकुमार चाहर का पोस्ट, विपक्षी गंगाजल आने का उड़ा रहे मजाक- चाहर, गंगा जी में डूबकर भी नहीं मरेंगे ऐसे पापी- चाहर

➡आगरा- इलेक्ट्रॉनिक टेंपो में लगी भीषण आग, सवारियों से भरा था इलेक्ट्रॉनिक टेंपो, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी, सवारियों ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते टेंपो बना आग का गोला, सभी यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला, ISBT बस स्टैंड के पास का मामला

➡चंदौली- तेज रफ्तार स्कूली बस का कहर, बस की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल, रोड क्रॉस कर रही थी दोनों छात्राएं, सिर में गम्भीर चोट, दोनों का इलाज जारी, हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡बुलंदशहर- हूटर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर वालों पर की गई कार्रवाई, प्रदूषण फैलाते 43 बाइकों के चालान काटे गए, प्रेशर हॉर्न बजाने वाले 76 वाहन चालकों पर एक्शन, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन

➡बहराइच- फर्जी कंपनी बनाकर ठगी की वारदात, कोर्ट के आदेश पर 4 लोगों पर FIR दर्ज, लिनकोठी नानपारा में बनाई फर्जी शाखा, बोनस के लालच में आकर जमा किए पैसे, कंपनी के खाते में जमा कराए थे 6 लाख, पैसे मांगने गए लोगों को कंपनी ने ठुकराया, कोतवाली नानपारा में दर्ज हुई FIR

➡हरदोई- पिहानी इलाके में भीषण आग का तांडव, अग्निकांड से दो घर जलकर हुए खाक, लाखों रुपये की गृहस्थी जलकर राख, ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू, पिहानी थाना के पांडारवा किला की घटना

➡नोएडा- अचानक दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, आग लगने से आस पास मचा हड़कंप, बमुश्किल फायर ब्रिगेड टीम ने पाया काबू, आग लगने से लाखों रुपये का सामान जला, नोएडा के सेक्टर फेस-1 थाना क्षेत्र की घटना

➡बरेली- नगर निगम में वाहन खरीद में घोटाला उजागर, फर्जी दस्तावेज लगाकर दिल्ली की कंपनी ने पाया टेंडर, फर्जी दस्तावेजों के जरिए 4.40 करोड़ का टेंडर पाया, कम्पनी ने 11 वाहन की खरीद के लिए डाले थे टेंडर, शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने टेंडर किये निरस्त, कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी मनी भी की गई जब्त, मिले हुए अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- नगर आयुक्त

➡रायबरेली- लेबर मंडी में मामूली बात को लेकर विवाद, विवाद में जमकर चले लात जूते व चप्पल, मारपीट की घटना वीडियो कैमरे में हुई कैद, सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी, मिलएरिया थाना क्षेत्र की लेबर मंडी की घटना

➡दिल्ली- दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए अरविंद केजरीवाल, शराब नीति मामले में वीसी के जरिए पेशी हुई, अपने प्रत्युत्तर को रिकॉर्ड में लेने की मांग की, सीबीआई के हलफनामे पर दिया था प्रत्युत्तर, सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल का विरोध, नए दस्तावेज रिकॉर्ड पर नहीं लिए जाते- एसजी, ‘फैसला सुरक्षित होने के बाद ऐसा नहीं हो सकता’, रजिस्ट्रार जवाब स्वीकार नहीं कर रहे- केजरीवाल, ‘जवाब रिकॉर्ड में न लेने से न्याय प्रभावित होगा’, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने की कड़ी टिप्पणी, ‘कोर्ट की प्रक्रिया एक व्यक्ति के लिए नहीं बदलती’, शाम 4.30 बजे ऑर्डर सुनाया जाएगा- जस्टिस शर्मा

➡दिल्ली- नेताजी, INA से जुड़ी PIL सुप्रीम कोर्ट में खारिज, आधिकारिक राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की थी, 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की मांग, 23 जनवरी को भी राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की मांग, बार-बार एक ही मांग लेकर आना पब्लिसिटी स्टंट- CJI, ऐसी याचिकाएं दोबारा आने पर एंट्री बंद कर देंगे- CJI

➡दिल्ली- संभल जामा मस्जिद विवाद में सुनवाई आज, SC में मस्जिद बनाम मंदिर पर सुनवाई होगी, HC निर्णय के खिलाफ चुनौती याचिका पर सुनवाई, जामा मस्जिद कमेटी की ओर से दायर याचिका, मस्जिद कमेटी-ट्रस्ट पर भी आ सकता है फैसला

➡जम्मू कश्मीर- उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 की मौत, रामनगर से उधमपुर जा रही थी टूरिस्ट बस, 20 से ज्यादा लोग दर्दनाक हादसे में घायल, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है, J&K के एलजी ने भी हादसे पर दुख जताया

————————————-

Taza Khabar