March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २१ दिसंबर २५ *  यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों से बड़ी खबरें। ...

लखनऊ 20दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 20दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी बैठक आज, सड़क सुरक्षा को लेकर होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, शाम 4 बजे 5 केडी CM आवास में होगी बैठक, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह बैठक में शामिल होंगे, DGP, प्रमुख सचिव आवास भी बैठक में शामिल होंगे, ADG LO, कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे, डीएम लखनऊ, एलडीए वीसी भी रहेंगे मौजूद

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आज का कार्यक्रम, डिप्टी सीएम अटल स्वास्थ्य मेला-6 का करेंगे शुभारंभ, पूर्व राज्यसभा सांसद रमापति राम त्रिपाठी रहेंगे मौजूद, सुबह 10.30 बेज डिप्टी सीएम कार्यक्रम में पहुंचेंगे, विकास नगर मिनी स्टेडियम लखनऊ में कार्यक्रम

➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता आज, दोपहर 12 बजे आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, सपा कार्यालय में अखिलेश यादव करेंगे पीसी

➡लखनऊ- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज लखनऊ में, केजीएमयू में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे नड्डा

➡कन्नौज- सड़क किनारे महिला के जले शव का मामला, ब्लाइंड केस का पुलिस ने किया सफल अनावरण, कानपुर क्षेत्र की रहने वाली थी महिला, महिला के 2 प्रेमी दोस्तों ने मिलकर की वारदात, दोनों आरोपी उन्नाव जिले के निवासी, महिला को घर बुलाकर हत्या की गई, शव ठिकाने लगाने को कार से कन्नौज लाए, हाईवे किनारे पेट्रोल डालकर शव जलाया, चेकिंग में संदिग्ध कार रोकी गई, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में आरोपी एहतेसाम घायल, दूसरा आरोपी असलान भी पकड़ा गया, कब्जे से तमंचा, कारतूस, कार बरामद, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कैदा रोड का मामला

➡झांसी- झांसी स्मार्ट सिटी में ‘स्मार्ट’ घोटाला उजागर, स्पेस म्यूजियम, ध्यानचन्द संग्रहालय में डीजल घोटाला, डीजल के नाम पर हर महीने लाखों की लूट, कम्पनी हर महीने डीजल की खपत दिखा रही थी, 5,000 लीटर डीजल की खपत दिखा रही थी, निगरानी शुरू होते ही खपत घटी, वास्तविक खपत 600 से 800 लीटर निकली, हर महीने 3 लाख रुपये से ज्यादा का गोलमाल, नगर आयुक्त ने पहरा बिठाया तो खुला खेल, नगर निगम ने संचालक कम्पनी से मांगा स्पष्टीकरण

➡कन्नौज- दो दिन पहले महिला की हत्या का मामला, मामले में आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, उन्नाव निवासी एहतेसाम ने की थी हत्या, मुठभेड़ में एहतेसाम, एक साथी गिरफ्तार, आरोपी एहतेसाम के पैर में लगी गोली, हत्या के बाद शव छिबरामऊ में फेंका था, मुस्कान हत्यारोपी एहतेसाम की प्रेमिका थी, मुस्कान शादी के लिए दबाव बना रही थी, छिबरामऊ के कैरदा रोड पर हुई मुठभेड़

➡मुज़फ्फरनगर- चेकिंग कर रही पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश अंकित घायल, बदमाश का साथी सोनू कॉम्बिंग के बाद अरेस्ट, गिरफ्तार दोनों बदमाश निकले बाइक चोर, कब्जे से 2 बाइक तमंचा और कारतूस बरामद, नगर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड पर हुई मुठभेड़

➡गोरखपुर- सीएम का गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन आज, आज दौरे के दूसरे दिन करेंगे पूजा अर्चना-गौ सेवा, गोरखनाथ मंदिर में लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम

➡रायबरेली- सड़क के किनारे खाई में मिला युवक, मौत, युवक के पास मिली उसकी बाइक, घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने युवक को किया मृत घोषित, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, गुरबक्श गंज क्षेत्र का रहने वाला मृतक रजनीश

➡रायबरेली- महिला से दुष्कर्म का मामला, दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त अरेस्ट, आरोपी सचिन पर दुष्कर्म का था आरोप, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस, खीरो थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

➡सिद्धार्थनगर- ठंड के चलते स्कूलों में आज अवकाश घोषित, कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालय रहेंगे बंद, सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों पर अवकाश, DM शिवशरणप्पा जी.एन ने आदेश जारी किया, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला

➡रामपुर- रिजर्व पुलिस लाइन में गणना के दौरान विवाद, अपशब्दों के प्रयोग का मामला आया सामने, एसपी ने मामले का लिया तत्काल संज्ञान, दो पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

➡इटावा- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत, टोल प्लाजा के पास बने है सेप्टिक टैंक, मासूम को परिजनों ने टैंक से बाहर निकाला, डॉक्टर ने बच्चे को किया मृत घोषित, इटावा के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास की घटना

➡हापुड़- आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला तोड़कर चोरी, लैपटॉप, प्रिंटर, आरओ मशीन, इन्वर्टर-बैटरी चोरी, अज्ञात चोर चोरी कर फरार, तलाश जारी, बहादुरगढ़ क्षेत्र के करीमपुर का मामला

➡हापुड़- युवती के साथ छेड़छाड़ की वारदात से दहशत, युवती के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास, कब्रिस्तान के पास ले जाकर की गई बदतमीजी, विरोध करने पर गाली गलौज, धमकी दी, पुलिस ने फहीम और बिज्जू पर दर्ज की FIR, थाना पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡हापुड़- संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ किशोर, तलाशने के बाद भी किशोर का सुराग नहीं, पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर का मामला

➡हापुड़- हापुड़ में शुगर मिलों पर करोड़ों का बकाया, सिम्भावली, ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर भुगतान लंबित, किसानों का गन्ना भुगतान अब तक नहीं, शुगर मिलों ने करोड़ों रुपए नहीं चुकाए, पिछले सत्र का करीब 130 करोड़ रुपए बकाया, हर महीने 70 करोड़ के भुगतान का समझौता भी टूटा, आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान, भुगतान न होने से किसानों की समस्याएं बरकरार

➡इटावा- हिंदी का महाकुंभ-33वां वार्षिक अधिवेशन आज, अधिवेशन में हिंदी सेवियों का होगा भव्य सम्मान, इस्लामिया कॉलेज में दोपहर 1.30 बजे आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी होंगे शामिल

➡देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा आज, दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी, नोएडा में 15वें महाकौथिग मेले में होंगे शामिल, आज शाम में नोएडा में महाकौथिग मेले में जाएंगे