लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा यूपी का शुभारंभ, सीएम योगी ने यात्रा का शुभारंभ किया, पीएम मोदी ने नेतृत्व में विकास-सीएम, भारत की आस्था पर लगातार हमले हुए-CM, ये हमले भारत की आस्था को नहीं डिगा पाए-CM, 1 हजार साल पहले सोमनाथ मंदिर पर हमला हुआ-CM, आक्रांताओं ने सनातन आस्था पर हमले किए- सीएम, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना- सीएम योगी, कांग्रेस ने हिंदुओं की आस्था पर हमला किया-सीएम, कांग्रेस ने सोमनाथ मंदिर का विरोध किया- सीएम, प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन- सीएम
➡लखनऊ- लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे बनकर लगभग तैयार, नादरगंज किसान पथ के पास से बनी एलिवेटेड रोड, नादरगंज किसान पथ से रोड सीधे कानपुर उतरेगी, लखनऊ से कानपुर का सफर 40 से 45 मिनट में, अभी 2 से ढाई घंटे कानपुर पहुंचने में लगता है, एक्सप्रेस-वे से सफर करना भी महंगा होगा, एक तरफ 275 रूपये टोल NHAI ने तय किया, वापसी करने पर एक्सप्रेसवे से 415 रूपये चुकाने होंगे, मई में पीएम के हाथों एक्सप्रेसवे का होगा उद्घाटन, 3600 करोड़ में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार
➡लखनऊ- महिंगवां क्षेत्र के रमपुरवा गांव के युवक की मौत, रमपुरवा गांव का युवक सौरभ चेन्नई में मृत मिला, काम के बहाने ले जाए जाने की बात सामने आई, बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के अखिलेश पर आरोप, ट्रेन से गिरने की कहानी पर परिजनों ने उठाए सवाल, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, साजिश का आरोप, कुम्हरावा चौराहे पर सैकड़ों ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, कुर्सी रोड घंटों जाम, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, विधायक योगेश शुक्ला ने मदद का दिया भरोसा
➡लखनऊ- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की बड़ी बैठक, शक्ति भवन में सीनियर अधिकारियों संग समीक्षा, गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर चर्चा, टेक्निकल खामियों की जांच के लिए समिति गठित, IIT कानपुर के प्रोफेसर भी समिति में शामिल, नई रिपोर्ट आने तक मीटर बदलने का काम स्थगित, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं पर फोकस, रिचार्ज के बाद 2 घंटे में कनेक्शन जोड़ने के निर्देश, जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन तक बिजली नहीं कटेगी, 200 रुपये तक नेगेटिव बैलेंस पर भी सप्लाई जारी, रविवार और छुट्टी के दिन बिजली नहीं कटेगी, उपभोक्ताओं को 5 SMS अलर्ट भेजना अनिवार्य, 70 लाख उपभोक्ताओं ने किया भुगतान, 12 लाख कनेक्शन कटने पर मांगी गई रिपोर्ट, उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने के निर्देश
➡लखनऊ- फर्रुखाबाद में आग की घटना सीएम ने संज्ञान लिया, घरों में आग लगने की घटना का लिया संज्ञान, मुख्यमंत्री योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश, राहत कार्य में तेजी लाने के भी दिए निर्देश
➡बहराइच- पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतारें, जरीकेन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे लोग, लगन सीजन, खेत में पानी की जरूरत, पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन- प्रशासन
➡हाथरस- पालतू कुत्ते पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत, पशु मालिक ने पुलिस से की शिकायत, ट्रैक्टर चालक हिरासत में, जांच शुरू, मुरसान क्षेत्र के नगला बाबू की घटना
➡हाथरस- राजस्व टीम व शिकायतकर्ता पर हमला, अवैध कब्जा हटवाने पहुंची थी टीम, कब्जेदार ने परिवार सहित बोला हमला, अधिकारियों कर्मचारियों से की हाथापाई, हाथापाई करने का वीडियो वायरल हुआ, रासज्व टीम की तहरीर पर पुलिस जांच शुरू, कोतवाली मुरसान क्षेत्र के नगला गजुआ का मामला
➡फतेहपुर- वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, युवकों का अवैध तमंचा संग हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित अशरफ अली की तहरीर पर केस दर्ज, सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा का मामला
➡हरदोई- उधारी के रुपये मांगने पर जेठ ने मारी गोली, घायल महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत सामान्य, 2 आरोपी हिरासत में, मझिला थाना के कोरिगवां गांव का मामला
➡बस्ती- SP के नेतृत्व में गौतस्करों पर कार्रवाई, थाना नगर और SOG टीम को सफलता, तीन अंतर्जनपदीप गोतस्कर गिरफ्तार, दो बछड़े, 2 चाकू किया बरामद, मेराज पर 11, दिलीप पर 6 मुकदमे, नगर क्षेत्र के बेलाड़ी चौराहे से अरेस्ट
➡रायबरेली- मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला एक्सप्रेस, गंगा एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हुआ, रायबरेली में कुल 79 किमी बना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेवे के बनने से यातायात होगा सुगम
➡हापुड़- तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, एक बाइक पर थे चार युवक सवार, तीन की हालत गंभीर, उपचार जारी, नगर क्षेत्र क़े दस्तोई रोड का मामला
➡बस्ती- गौर थानाध्यक्ष ने हमलावरों को किया अरेस्ट, परिवार के पांच लोगों को किया था लहूलुहान, अनुराग, शंभूनाथ और रामनाथ गिरफ्तार, गौर थाना क्षेत्र के टिनिच शुक्ल से अरेस्ट
➡पीलीभीत- आग की जद मे आए 5 लोगों के घर, छप्परपोश घरों में आग लगी, राख, आने से छप्परपोश पांच लोगों के घर राख, ट्रैक्टर, पंपिंग सेट सहित लाखों का नुकसान, आग बुझाने दो ग्रामीण झुलसे, रेफर, ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया, ट्रांस शारदा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर मामला
➡बुलंदशहर- संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, भाई के घर के बाहर पड़ा मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल, अनूपशहर क्षेत्र के डूंगरा जोगी का मामला
➡फर्रुखाबाद- संदिग्ध परिस्थिति में गांव में लगी आग, एक दर्जन से अधिक मकान जलकर राख, दर्जनों मवेशी जलकर मरे, सामान राख, नगदी, सामान, बाइक आग की चपेट में खाक, सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल गाड़ी, थाना कम्पिल के पथरामई का मामला
➡चित्रकूट- अक्षय तृतीया पर परशुराम जन्मोत्सव आयोजित, ऋषि सत्संग भवन पर हुआ दिव्य कार्यक्रम, हजारों विप्र बंधुओं ने शोभा यात्रा में लिया हिस्सा, परशुराम जन्मोत्सव समिति जिला मुख्यालय में कार्यक्रम
➡फर्रुखाबाद- बस स्टॉप के अंदर महिला पर चढ़ाई बस, बस मोड़ते समय महिला के ऊपर चढ़ी, हरदोई डिपो की बस ने महिला को किया घायल, महिला के ऊपर बस चढ़ने से गंभीर घायल, फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टॉप का मामला
➡कासगंज- तेज रफ्तार पिकअप और लोडर में भिड़ंत, हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू शुरू, घायलों को नजदीकी CHC कादरचौक में कराया भर्ती, 9 लोगों की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया रेफर, घायलों में अधिकतर महिला और बच्चे शामिल, लोडर में बैठकर जा रहे थे 12 से अधिक लोग, सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगा पुल की घटना
➡एटा- SSP के निर्देश पर चेकिंग अभियान, चोरी की बाइक संग 3 आरोपी अरेस्ट, हाथरस के निवासी सुखबीर, अजय, भूरीसिंह, जलेसर क्षेत्र के तोप चौराहे से अरेस्ट
➡कानपुर- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक राधाकांत बाजपेयी का निधन, 75 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते हुआ निधन, अपने लंबे कान के बालों के चलते रिकॉर्ड बनाया था
➡प्रयागराज- असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा हुई आयोजित, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित, 6 जिलों में 48 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित, आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी ने किया निरीक्षण
➡सीतापुर- ससुराल आये युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पत्नी, भाई ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, बिसवां के कल्याणपुर गांव का निवासी था, रामपुर कला क्षेत्र के परसपुर का मामला
➡शामली- DM ने बदले कई SDM के चार्ज, शामली SDM बनी निधि भारद्वाज, विनय प्रताप बने ऊन एसडीएम, शिवाजी यादव SDM कैराना बनाए, अर्चना शर्मा को न्यायिक SDM ऊन, संदीप त्रिपाठी न्यायिक SDM कैराना, DM अरविन्द चौहान ने किए फेरबदल
➡मेरठ- कई थाना क्षेत्रों में लूट व चोरी का मामला, लूट व चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, बदमाश तीन घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम, लोगों के साथ लूट करते थे शातिर बदमाश, शातिर लूटेरे पर दर्ज है पूर्व में कई मुकदमे, तीनों बदमाशों से 3 फोन, दो बाइक बरामद, 14 A की कार्रवाई कर बदमाशों की संपत्ति करेगी कुर्क, थाना कंकरखेड़ा, नगर स्वाट टीम को सफलता
➡सीतापुर- रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले-लाठी डंडे, धारदार हथियार, 5 लोगों को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली- बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, गैंग के 4 शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 5 चोरी की बाइकें बरामद की, भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी करते थे, इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे बाइकें, शहर, ऊंचाहार कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
➡शामली- फर्जी बिलों से GST चोरी करने का मामला, पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया, GST चोरी से राजस्व को क्षति पहुंचाता था, विशाल निवासी राजस्थान गिरफ्तार किया, कब्जे से फर्जी बिल तैयार बरामद किए, आरोपी ने फर्जी अकाउंट खुलवाया था, फर्जी अकाउंट पर 2 करोड़ के बिल काटे, शामली कोतवाली पुलिस को सफलता
➡सीतापुर- फ़र्ज़ी अभिलेखों से प्रपत्र बनाने का मामला, तत्कालीन SDM, तहसीलदार, RTO पर केस, पूर्ति निरीक्षक समेत 6 पर मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस, 2006 में DL, राशनकार्ड, निवास पत्र हुआ था जारी, साक्ष्यों संग वर्ष 2020 में DM से शिकायत हुई, कार्रवाई न होने पर वादी ने कोर्ट में दी याचिका, वादी विनय का मामा है आरोपी मनोज कुमार, लहरपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में शुरू की जांच
➡मिर्जापुर- विधायक पल्लवी पटेली की जनसभा, UGC के समर्थन को लेकर की जनसभा, मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में हुई जनसभा, BJP ने पहले इसको लागू कराया- पल्लवी, ‘अपने लोगों से सड़कों पर विरोध कराया’
➡जालौन- सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत, शिक्षक की मौत घटना CCTV कैमरे में क़ैद, सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर, हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, कोंच कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡कानपुर- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे कानपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शिरकत, महिला आरक्षण बिल पर बोले उपमुख्यमंत्री, ‘बिल का सपा सांसदों ने सदन में विरोध किया’, पूरे देश की महिलाएं आक्रोशित है- डिप्टी सीएम
➡बाराबंकी- श्रद्धालुओं की कार ई रिक्शा से टकराई, कार में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बचे, कोटवाधाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, कोतवाली बदोसराय के पंजरौली गांव की घटना
➡अमेठी- पावर हाउस कैंपस में लगी भयंकर आग, अज्ञात कारणों से लगी भयंकर आग, विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद की, कैंपस में रखें कई ड्रम वायर जलकर खाक, कैंपस से निकली चिंगारी खेत तक पहुंची, गेहूं की खड़ी और कटी फसल भी जली, ग्रामीण और खेत मालिकों ने बुझाई आग, आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई, मुख्यालय गौरीगंज के 133 KVA पावर हाउस की घटना
➡फर्रुखाबाद- युवक ने किशोरी संग किया दुष्कर्म, बहला फुसलाकर ले जाकर रेप का आरोप, परिजनों ने थाने में की शिकायत, थाना अध्यक्ष पूनम अवस्थी पर आरोप, आरोपी के पिता को छोड़ा- आरोप, पीड़िता के चाचा को धमकाने का ऑडियो वायरल, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई न्याय की गुहार, थाना जहानगंज क्षेत्र का मामला
➡बाराबंकी- 110 ग्राम गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक युवक ज्ञानू पुलिस कस्टडी से फरार, शौचालय जाने के बहाने चकमा देकर फरार, सफदरगंज थाना क्षेत्र से 2 लोगों को पकड़ा था, नगर कोतवाली क्षेत्र के जीत नगर का निवासी है ज्ञानू, पुलिस की टीमें फरार अभियुक्त की तलाश में
➡मऊ- होटल में 26 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, किसी परिचित संग होटल में रह रही थी, युवती संग 4 साल का मासूम भी मौजूद, मामले की जानकारी में जुटी पुलिस, सरायलखनशी थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡सहारनपुर- झाड़-फूंक के नाम पर दरिंदगी का खुलासा, पुलिस ने मौलवी और साथी को किया गिरफ्तार, नशीला पानी पिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, बीमार बेटे के इलाज के बहाने रची गई साजिश, पड़ोसी ने बहाने से ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, कमरे में ले जाकर वारदात, जांच में जुटी पुलिस
➡दिल्ली- दिल्ली में यूपी कांग्रेस की अहम बैठक, यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक, दिल्ली में यूपी कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा, यूपी प्रभारी समेत कई सांसद, विधायक शामिल, यूपी चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई गई
➡दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष कल जाएंगे पश्चिम बंगाल, मल्लिकार्जुन खड़गे कल जाएंगे पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल में जनसभाओं में शामिल होंगे
➡अमेरिका- अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत, सोमवार को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचेगा, शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके कहा, इस्लामाबाद अगले राउंड की वार्ता की तैयारी कर रहा- ट्रंप, ये साफ नहीं, कि प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कौन करेगा-ट्रंप, इस्लामाबाद में चर्चा, ट्रंप खुद वार्ता में शामिल हो सकते हैं

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*