September 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡️लखनऊ – आकाश आनंद को मायावती ने बसपा से निकाला, ससुर के संन्यास के बाद दामाद पार्टी से निष्कासित, मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से मुक्त किया, अशोक सिद्धार्थ का फैसला देर से उठाया सही कदम- माया, आकाश ने मेरे X पोस्ट को रीपोस्ट तक नहीं किया- माया, आकाश को करियर से ज्यादा ससुर का मोह – मायावती, डबल माइंड होकर पार्टी का भला कैसे करेंगे?- माया, BSP ने ही इन्हें फर्श से अर्श पर पहुंचाया है- मायावती।

➡️लखनऊ – मायावती के नाम अशोक सिद्धार्थ का पत्र, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लिया, आकाश आनंद के ससुर ने संन्यास का एलान किया, राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास लिया, आकाश की वापसी के लिए मायावती ने शर्त रखी थी, अशोक सिद्धार्थ से राजनीति से संन्यास लेने को कहा था, अशोक सिद्धार्थ ने खुद को माया का कर्जदार बताया।

➡️लखनऊ – बदहाल सड़क पर PWD प्रमुख सचिव तलब, हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को कोर्ट में तलब किया, गोंडा में 21 किलोमीटर सड़क से जुड़ा मामला, VC के जरिए प्रमुख सचिव कार्यवाही से जुड़े नहीं थे, अब व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश।

➡️अम्बेडकरनगर – बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला, अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम, टीम का महिलाओं ने किया जोरदार विरोध, महिलाओं के हाथों में दिखे लाठी-डंडे, JCB पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप, बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौटी टीम, कुछ लोगों का अस्थाई अतिक्रमण, विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, नगर पालिका अकबरपुर का मामला।

➡️गोंडा – बच्चों की कहासुनी के बाद दो गुटों में मारपीट, खरगूपुर के बैदौरा बाजार सिसई जंगल का मामला, चप्पल, मुक्के और थप्पड़ों से की गई मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान, जमाल, इरशाद पक्ष के लोगों को थाने बुलाया गया।

➡️जौनपुर – पुरानी रंजिश में युवक के सीने में दागी गोली, थार, स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने की फायरिंग, विपिन यादव उर्फ मखांछु पर 4 राउंड फायरिंग, करंजाकला बाजार में भगदड़ मची, युवक घायल, कुछ ही महीने पहले ही जेल से छूटा था विपिन, युवक का इलाज और हमलावरों की तलाश जारी, जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की वारदात।

➡️एटा – मकान में बल्ली पर लटका मिला महिला का शव, घरेलू क्लेश में महिला द्वारा सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट, जलेसर कोतवाली के सराय खानम का मामला।

➡️श्रावस्ती – जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, दर्जी पुरवा मलंग शाह गांव में जलभराव, अधिकारियों से रास्ता दुरुस्त कराने की गुहार, विकासखंड गिलौला के तिलकपुर का मामला।

➡️बरेली – घर के पास दो वर्षीय बच्चा गिरा नाले में, गहरे नाले में गिरे दो वर्षीय बच्चे की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला गया, अलीगंज थाना के कैनी इंचौर गांव की घटना।

➡️दिल्ली – 88 साल के बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूट, नजफगढ़ में घर के गेट पर वारदात, कैश से भरा बैग छीनकर भागा बदमाश।

➡️संभल – हिस्ट्रीशीटर ने उस्तरा लहराकर दिखाई दबंगई, आपसी विवाद में परिवार को खूब धमकाया, हिस्ट्रीशीटर सोनू ने गाली गलौज भी की, परिवार ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी, चंदौसी के कुरेशियान मोहल्ले का वीडियो।

➡️गाजियाबाद – जलभराव में खाट डालकर अनोखा प्रदर्शन, रईसपुर में टूटी सड़क, जलभराव का विरोध, लोग टूटी सड़क बनवाने की कर रहे मांग, सड़क पर भरे पानी के बीच ही बैठकर प्रदर्शन, नगर निगम ने नहीं की सुनवाई- स्थानीय लोग, नगर निगम क्षेत्र में है रईसपुर सदरपुर संपर्क मार्ग।

➡️प्रयागराज – देर रात पुलिस ने छात्रों का धरना कराया खत्म, टीजीटी-पीजीटी की भर्ती को लेकर दे रहे थे धरना, भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की मांग कर रहे थे, युवा मंच के बैनर तले प्रदेश भर के छात्र धरने पर थे।

➡️मुजफ्फरनगर – फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, 4 फर्जी अस्पतालों को मौके पर किया गया सील, शटर बंद कर फरार हुए फर्जी अस्पताल संचालक, सीएमओ के निर्देश पर ACMO ने की छापेमारी।

➡️लखनऊ – इटौंजा में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, निजी अस्पतालों पर CHC टीम ने मारा छापा, झोलाछाप डॉक्टरों की मिल रही थी शिकायतें, कई अस्पतालों को नोटिस, बंद करने के आदेश।

➡️लखनऊ – अनंत नगर में 460 भूखंडों के लिए आवेदन, 8229 आवेदन, एक प्लॉट के लिए 18 दावेदार, पंजीकरण 9 अगस्त से 9 सितंबर तक खुला था।

➡️प्रयागराज – RPF अधिकारी को धमकाकर वसूली का मामला, झांसी पुलिस ने आरोपी महिला को किया अरेस्ट, महिला खुल्दाबाद क्षेत्र के गेस्ट हाउस से अरेस्ट, महिला के खिलाफ झांसी के नवाबाद थाने में FIR, डेटिंग ऐप पर फंसाकर ब्लैकमेल, वसूली करती थी, झांसी पुलिस महिला को गिरफ्तार कर साथ ले गई।

➡️कानपुर देहात – नाबालिग से रेप करने वाले मुठभेड़ में अरेस्ट, पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी मुठभेड़ में घायल, कुल दो अरेस्ट, गजनेर थाना क्षेत्र का मामला, पूछताछ जारी।

➡️आगरा – गांव में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, घरों से लाखों के जेवर, 30 हजार कैश पार, घर में शादी के लिए रखे लाखों के जेवर चोरी, दूसरे घर से भी लाखों का सामान पार किया, थाना अछनेरा के नगला जारिया का मामला।

➡️रायबरेली – 10 दिनों से लापता युवती का मिला शव, घर से एक किमी दूर नदी में शव मिला, दिव्या प्रजापति 31 अगस्त से थी लापता, शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मामला संदिग्ध, पड़ताल में जुटी पुलिस, लालगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी थी युवती।

➡️लखनऊ – कैदियों की समय पूर्व रिहाई का मामला, HC की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से पूछा, लंबित आवेदनों की स्थिति स्पष्ट करें- कोर्ट, 3447 आवेदनों में से 380 आवेदनों का क्या हुआ-HC, कोई आवेदन अभी भी लंबित है या नहीं – HC, मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।

➡️नोएडा – ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस की कार्रवाई, 972.283 किलो मादक पदार्थ नष्ट कराए गए, 6 थानों के 253 NDPS मामलों से जुड़े ड्रग्स, 907.622 किलो गांजा, 63.75 किलो डोडा नष्ट, MDMA, कोकीन की 240 नशीली टैबलेट नष्ट, 5.23 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स नष्ट की गई, थाना बादलपुर से 630.88 किलो गांजा नष्ट।

सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ – आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती, पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे CM योगी, आज सुबह 9 बजे लोकभवन में कार्यक्रम होगा।

➡️दिल्ली – BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा आज, उत्तराखंड के हल्द्वानी और रुद्रपुर में कार्यक्रम, 9:30 बजे महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, 10.30 बजे युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, हल्द्वानी के होटल अमरदीप में होगा युवा संवाद, दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, दोपहर 12:15 बजे भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे नितिन नवीन, 2:30 बजे पंजाबी गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे, रुद्रपुर में पंजाबी गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे।

➡️लखनऊ – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करेंगे कॉन्फ्रेंस, आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की पीसी, …

➡️दिल्ली – दिनेश शर्मा आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगे, बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा आज इस्तीफा देंगे, अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बने दिनेश शर्मा, 15 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे दिनेश शर्मा।

➡️दिल्ली – Apple ने लॉन्च किए नया iPhone, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, दुनिया के पहले 2nm A20 Pro चिप से लैस, नया 48MP वैरिएबल अपर्चर कैमरा तकनीक, GPU परफॉर्मेंस में 40% तक बढ़ोतरी का दावा, 3 गुना बड़ी वेपर चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी, Pro Max में 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1.30 लाख, iPhone 18 Pro Max करीब 1.50 लाख रुपए।

➡️आगरा – एंटी करप्शन निरीक्षक बनकर वसूली का प्रयास, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मांगे 10 हजार रुपये, पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की दी धमकी, भ्रष्टाचार के केस में फंसाने की धमकी दी, ईदगाह चौराहे पर तैनात थे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, पुलिस की पूछताछ में खुला पूरा मामला, जांच में नहीं मिली आरोपी की नियुक्ति, एंटी करप्शन में नियुक्ति का दावा निकला फर्जी, आरोपी संजय कुमार राय गिरफ्तार।

➡️बाराबंकी – बच्चों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद, नाबालिग ने 17 वर्षीय आशीष पर किया हमला, सरिये से सिर पर हमला करने का आरोप, परिजन बाइक से पहुंचे सीएचसी सूरतगंज, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया, रामनगर थाना क्षेत्र के रहटा गांव का मामला।

➡️दिल्ली – CJP प्रवक्ता सौरव दास आज नोएडा जाएंगे, सौरव दास अक्षत त्रिपाठी से मुलाकात करेंगे, अक्षत पर EM नोएडा ने कार्रवाई की थी, 5 लाख के बेल बॉन्ड का नोटिस जारी किया था, अक्षत त्रिपाठी पर लगा है गंभीर आरोप, लोगों से CJP प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी, सौरव दास ने दिया बयान, ‘प्रदर्शनकारियों के साथ ज़्यादती बर्दाश्त नहीं होगी’, हम छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं- सौरभ दास।

➡️झांसी – बड़ागांव पुलिस ने एक वारंटी को अरेस्ट किया, गांव दिगारा से परशुराम की हुई गिरफ्तारी, न्यायालय के वारंट पर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

➡️झांसी – कटेरा में पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार, महिला से 12 लीटर कच्ची शराब बरामद, बंगरा रोड तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज।

➡️लखनऊ – चिनहट गेस्ट हाउस में युवक-युवती की मौत, कमरा नंबर 101 में युवक-युवती के शव मिले, दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मृतक युवक की पहचान अमित के रूप में हुई, मृतका की पहचान नरगिस के रूप में हुई, दोनों शवों को लोहिया अस्पताल भेजा गया, कमरे से शादी का सर्टिफिकेट, सुसाइड नोट मिला, चिनहट के रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस का मामला।

➡️झांसी – रेलवे की ताबड़तोड़ चेकिंग से मचा हड़कंप, बिना टिकट सफर करना लोगों को पड़ा भारी, मुरैना स्टेशन, झांसी-उरई रेलखंड पर हुई जांच, 1 लाख 72 हजार 375 रुपए का जुर्माना वसूला, कई ट्रेनों में महिला, दिव्यांग कोच भी खंगाले गए, रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेने की अपील की।

➡️अम्बेडकरनगर – नकली दवाओं के रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आरोपी शिवम पाण्डेय उर्फ झीनक गिरफ्तार, आरोपी के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद, पैकेजिंग मशीन, रेपर, होलोग्राम, कैप्सूल बरामद, शिवम पर हत्या का मुकदमा पहले से दर्ज, जैतपुर के गोपरी चांदपुर में फैक्ट्री चला रहा था।

➡️अमेठी – छुट्टा जानवरों के चलते बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं, सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने शिक्षक को अस्पताल भेजा, अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।

➡️कानपुर देहात – कानपुर देहात में युवक की मौत का मामला, मामले में 16 घंटे बाद खुला मुख्य मार्ग, पुलिस ने परिजनों से की बातचीत, शव के साथ धरने पर बैठे थे परिजन, कई मांगों को लेकर चल रहा था प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच का भरोसा, निष्पक्ष जांच के भरोसे पर खुला जाम, गजनेर थाना क्षेत्र का मामला।

➡️लखनऊ – BKT तहसील क्षेत्र के इटौंजा में बाढ़ का संकट, गोमती नदी में पानी छोड़े जाने से बढ़ा संकट, सुल्तानपुर-बहादुरपुर मार्ग पर बढ़ रहा जलस्तर, जलभराव से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल, एसडीएम बीकेटी बाइक से पहुंचे बाढ़ क्षेत्र, तहसीलदार शरद ने भी मौके पर लिया जायजा, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया चिकित्सा शिविर।

➡️नोएडा – CJP प्रोटेस्ट में शामिल छात्र अक्षय को नोटिस मामला, SC ने नोटिस जारी करने पर जाहिर की नाराज़गी, SC के आदेश के बाद 4 सितंबर को जारी हुआ नोटिस, SC ने CJP प्रोटेस्ट से जुड़े छात्रों के मुकदमे खत्म किए, अक्षय पर अन्य छात्रों को भड़काने का आरोप लगा, अक्षय से 5 लाख रुपये के जुर्माने की मांग की गई, 5 लाख रुपये के दो जमानती बॉन्ड भी मांगे गए।

➡️रायबरेली – अवैध तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस हुए बरामद, गदागंज थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।

➡️अम्बेडकरनगर – बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला, अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम, टीम का महिलाओं ने किया जोरदार विरोध, महिलाओं के हाथों में दिखे लाठी-डंडे, JCB पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप, बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौटी टीम, कुछ लोगों का अस्थाई अतिक्रमण, विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, नगर पालिका अकबरपुर का मामला।

➡️अमेठी – छुट्टा जानवरों के चलते बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं, सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने शिक्षक को अस्पताल भेजा, अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।

➡️झांसी – रेलवे की ताबड़तोड़ चेकिंग से मचा हड़कंप, बिना टिकट सफर करना लोगों को पड़ा भारी, मुरैना स्टेशन, झांसी-उरई रेलखंड पर हुई जांच, 1 लाख 72 हजार 375 रुपए का जुर्माना वसूला, कई ट्रेनों में महिला, दिव्यांग कोच भी खंगाले गए, रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेने की अपील की।

 

————————————————————————————

Taza Khabar