लखनऊ ८ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡ लखनऊ- अफसरों के साथ सीएम योगी की बैठक, किसानों को लेकर अफसरों को CM का निर्देश, हर प्रभावित किसान की मदद हो – सीएम, क्षतिपूर्ति में देरी नहीं होनी चाहिए – सीएम, वर्षा-ओलावृष्टि से नुकसान पर सरकार संवेदनशील, तत्काल सर्वे व भुगतान के निर्देश दिए गए, अन्नदाताओं के साथ सरकार- सीएम योगी, राहत कार्यों में लापरवाही अक्षम्य – सीएम, ‘हर किसान तक सहायता पहुंचाना प्राथमिकता’, घर क्षतिग्रस्त या नष्ट तो आवास दें – सीएम
➡ लखनऊ- ईरान-अमेरिका सीजफायर का किया स्वागत, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने स्वागत किया, UP शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अली ज़ैदी का बयान, युद्धविराम को बताया शांति की दिशा में बड़ा कदम, अमेरिका-इजरायल की युद्ध में हार- यासूब अब्बास
➡ लखनऊ- खाद्य सुरक्षा पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल, 12.20 बजे एमिटी यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम
➡ लखनऊ- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान, सपा, कांग्रेस BSP को दल नहीं दलाल चाहिए- निषाद, विधानसभा के बाद पंचायत चुनाव हो – निषाद, निषादों की संख्या तेजी से बढ़ रही – संजय, इसी आधार पर सीट मिलनी चाहिए – निषाद, अतरौलिया में राजभर का कोई वोटर नहीं- निषाद, राजभर की संख्या निषादों से बहुत कम है- संजय
➡ लखनऊ- 6वीं यूपी कृषि विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम, कृषि वैज्ञानिकों को सीएम ने सम्मानित किया, भारतीय गन्ना अनुसंधान में कार्यक्रम, किसानों के लिए कई योजनाए हैं – सीएम, 11% कृषि भूमि यूपी के पास है – सीएम, हम 21 फीसदी खाद्यान्न उत्पादन करते हैं- सीएम, किसानों को सरकार डायरेक्ट फायदा दे रही- सीएम, किसान अब उद्यमी बन रहा – सीएम योगी, कृषि उत्पादन की गति बढ़ाने पर फोकस – सीएम, सरकार अन्नदाता के साथ है – सीएम योगी
➡ लखनऊ- विभूतिखंड में हिट एंड रन का बड़ा मामला, रईसजादे ने 2 लोगों को कार से कुचला, दिन में 10.30 बजे संस्कार अग्रवाल ने 2 लोगों को कुचला, सड़क किनारे खड़े अभिनव शुक्ला, प्रतीक शर्मा को कुचला, दोनों युवकों की हालत गंभीर, ICU में भर्ती हैं, मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया संस्कार अग्रवाल, विभूतिखंड पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर दी, 2 लोग मौत के मुहाने पर, अज्ञात पर लिखा मुकदमा, कार संस्कार पुत्र अशोक अग्रवाल लालकुआं के नाम है, गाड़ी पर ओवर स्पीडिंग के 12 चालान पहले से कटे हैं, कार से कुचलने वाले रईसजादे पर अबतक कार्रवाई नहीं
➡ लखनऊ- श्रीराम ग्लोबल स्कूल की मनमानी, अचानक से बढ़ाई 30% फीस- अभिभावक, घर से बच्चों के खाना लाने पर मनाही, बच्चों को कैफेटेरिया में खाने के आदेश, स्कूल के बाहर दर्जनों की संख्या में पैरेंट्स
➡ दिल्ली- आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक, दोपहर 3 बजे कर्तव्य भवन में होगी बैठक, इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर अहम बैठक, पश्चिम एशिया के संकट पर होगी चर्चा
➡ लखनऊ- बिजली विभाग में संविदा कर्मियों का धरना, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर कर्मचारी, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, समाधान के लिए प्रबंधन से वार्ता की मांग
➡ मैनपुरी- अनुराग उर्फ डब्बन की मैनपुरी कोर्ट में पेशी, दोहरे हत्याकांड में लगा दी गई थी एफआर, 2006 में हुए डबल मर्डर मामले में पेशी, एसपी ने पुनः विवेचना के आदेश जारी किए, फतेहगढ़ से मैनपुरी जेल किया जाएगा शिफ्ट, एसपी ने वारंट जारी कर कोर्ट, जेल में भेजा, बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज में हुई थी घटना
➡ हमीरपुर- फिल्मी गाने पर रेलवे ट्रैक पर रीलबाजी, ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर रीलबाजी, 5 नाबालिग लड़कियों का वीडियो वायरल, सुमेरपुर यमुना साउथ बैंक स्टेशन पर रील
➡ चंदौली- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत, घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़, एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवाने में जुटे लोग, सदर थाना क्षेत्र के एनएच 19 की घटना
➡ नोएडा- नोएडा पुलिस ने शुरू किया सुरक्षा ऑडिट, सोसाइटियों और सेक्टरों का सुरक्षा ऑडिट, 600 से ज्यादा सोसाइटी में चल रहा अभियान, सोसाइटी में सुरक्षा, गार्ड का सत्यापन होगा, सेक्टरों में भी इसी तर्ज पर चलेगा अभियान
➡ आगरा- खेत जोतने के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पर बैठा युवक रोटावेटर में फंसा, रोटावेटर में कटने से मौके पर ही मौत, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, थाना शमशाबाद बड़ोबरा खुर्द की घटना
➡ कन्नौज- बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की पकी पड़ी गेंहू की फसल चौपट, गेंहू की फसल बर्बादी की कगार पर- किसान, ‘आलू पहले ही अरमानों पर फेर चुका पानी’
➡ आगरा- सवारी और ऑटो चालक में विवाद, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, सवारियों ने ऑटो चालक को पीटा, मारपीट के दौरान मौके पर जुटी भीड़, थाना एकता के श्यामों मोड़ की घटना
➡ अलीगढ़- शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, आग की घटना से रेस्टोरेंट में हड़कंप, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, सिविल लाइन के रामघाट रोड की घटना
➡ आजमगढ़- 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में लगी आग, चिकित्सालय में बंद जनरेटर में लगी आग, अस्पताल के स्टाफ ने आग पर काबू पाया, आजमगढ़ के अतरौलिया की घटना
➡ दिल्ली- स्टेट GST के दफ्तर पहुंचीं सीएम, CM रेखा गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया, दिल्ली आइटीओ चौक पहुंचीं थी सीएम
➡ गोरखपुर- IGRS निस्तारण में पुलिस की रैंकिंग जारी, माह मार्च 2026 की रैंकिंग जारी की गई, गोरखपुर, देवरिया पुलिस को प्रथम स्थान, कुशीनगर, महाराजगंज को भी प्रथम स्थान
➡ कौशांबी- हाईवे पर मिला व्यक्ति का शव, सड़क हादसे से मौत की आशंका, कोखराज के रामवनगमन मार्ग का मामला
➡ मिर्जापुर- बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा के बिगड़े बोल, जल जीवन मिशन के अधिकारी को फटकारा, बिना लात खाए कर रहे हो बुकरादी- रत्नाकर, डांटते हुए बोले विधायक- बंद कर डंडे से मारेंगे, पानी न पहुंचने पर नाराज विधायक का गुस्सा
➡ महोबा- पुलिस चौकी से हथकड़ी सहित आरोपी फरार, शराब ठेके पर विवाद में लेकर आई पुलिस, पुलिस युवक को पकड़कर लाई धबर्रा चौकी, परिजनों का चौकी में मारपीट का बड़ा आरोप, मारपीट के बाद बेटे की मौत की भी आशंका, पुलिस हमपर बना रही ढूंढने का दबाव- परिजन, अजनर थाना क्षेत्र के खमा गांव का मामला
➡ बहराइच- माफिया गब्बर सिंह पर एक और FIR दर्ज, गब्बर, भाई रविंद्र और अज्ञात पर FIR दर्ज, यूपी के टॉप 50 माफियाओं में से है गब्बर, सुधा मातनहेलिया की तहरीर पर हुई FIR, पहले से दर्जनों केस में आरोपी है गब्बर सिंह, बहराइच की कोतवाली नगर में FIR दर्ज हुई
➡ इटावा- बुजुर्ग को युवक ने बाल पकड़कर घसीटा, दूसरे युवक ने डंडों से बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौजूद, वीडियो के बाद लोगों में भारी आक्रोश, इटावा रेलवे स्टेशन परिसर का वीडियो
➡ हाथरस- बरसात की वजह से हुआ सड़क हादसा, चालक ने खोया बस पर अपना नियंत्रण, 30 सवारियों से भरी बस हाईवे पर पलटी, हादसे में कई यात्री हुए घायल, भर्ती, सिकंदराराऊ के गढ़िया इकबालपुर की घटना

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी