प्रयागराज ८ अप्रैल २६ * प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आलू उत्पादक किसानों के सवालों को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
प्रयागराज में आलू किसानों को थोक रेट 500 रू क्विंटल तो आगरा जोन में 250 रू क्विंटल मिल रहा है। जबकि मजदूरी, खाद, बीज समेत अन्य नकद औसत उत्पादन में लागत एक हजार रूपए से अधिक है। प्रयागराज में Er Ram Bahadur Patel की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आलू उत्पादक किसानों के सवालों को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
टमाटर समेत अन्य सब्ज़ियों में भी यही हाल रहता है। अगर सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को स्थानीय स्तर पर विस्तार करे और सरकारी खरीद की गारंटी हो तो किसानों को उचित दाम मिल सकता है।
जब आज किसान बदहाल हैं तो अमरीका भारत व्यापार डील लागू होने के उपरांत क्या स्थिति होगी, कितना बड़ा कृषि संकट पैदा होगा इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
कृषि संकट के इस सवाल को 24 अप्रैल को दिल्ली में राजेंद्र भवन में आयोजित सम्मेलन में उठाया जाएगा। #रोजगार_सामाजिक_अधिकार_अभियान के बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन का विषय भारत की विदेश एवं व्यापार नीति और ऊर्जा-कृषि-खाद्यान्न संकट है। इसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व OPS अधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी