लखनऊ ७ जुलाई २६*नितिन नवीन की यूपी BJP के सांसदों-विधायकों की बैठक के 3 मुख्य बिंदु रहे
पहला
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा- जो पदाधिकारी केवल पद पर बने हुए हैं और संगठन की जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर रहे हैं वो पद छोड़ दें। बीते लोकसभा चुनाव की नतीजे और उसके बाद की पार्टी की रिपोर्ट में इनएक्टिव पदाधिकारियों की बात सामने आई थी।
दूसरा
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर कहा- सरकार इस मामले में सावधानी से बर्ते और लोगों को BJP के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में बताएं। उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाएं। इस मुद्दे ने पूरे हिंदू समाज और बीजेपी संगठन को नुकसान पहुंचाया है।
तीसरा
UGC विवाद पर उन्होंने कहा- पार्टी सदस्य किसी भी ऐसे मुद्दे पर घबराएं नहीं और न ही जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया दें। UGC को लेकर सरकार की नियत गलत नहीं थी। लेकिन जो हुआ उसमें सरकार ने फिर से सुधार कर लिया है।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,