लखनऊ २८ नवम्बर २६* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………....*
➡️ लखनऊ: बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों पर एक्शन। नगर निगम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान। जोन-2, जोन-4 और जोन-5 में कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर 7 लोगों पर जुर्माना। चेकिंग कर 7 लोगों से वसूले गए 35 हजार रुपये। मौके पर ही जारी किए गए 7 नए लाइसेंस। नगर निगम कोष में 42 हजार रुपये जमा हुए। जुर्माने से बचने के लिए घरों में छिपे लोग। लखनऊ में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते। अब तक सिर्फ 3400 कुत्तों के बने लाइसेंस। ऑनलाइन बनवा सकते हैं कुत्ता पालने का लाइसेंस। नगर निगम कार्यालय में बनवा सकते हैं लाइसेंस।
➡️ प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर। UP के टॉप-50 माफिया की मांगी जानकारी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी जानकारी। हाईकोर्ट ने मांगी टॉप 50 माफिया की जानकारी। माफिया घोषित करने की प्रक्रिया की मांगी जानकारी। सरकारी वकील ने कोर्ट से दो सप्ताह का समय मांगा। जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। बहराइच के गुब्बार सिंह ने दाखिल की है याचिका।
➡️ मुरादाबाद: कुंदरकी के वेलकम रिसॉर्ट में बवाल। शादी में डीजे पर गाना बदलने पर संघर्ष। कई युवकों ने बारात में आए युवक को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल। कुंदरकी क्षेत्र के काजीपुरा क्षेत्र की घटना।
➡️ संभल: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान। केंद्र की भाजपा सरकार पर बोला हमला। ‘चीन से देश का क्षेत्रफल बचा नहीं पा रहे’। वह परिसीमन की बात करते हैं- अखिलेश। उनके संगठन का नाम है एनडीए- अखिलेश। यह नफरत की राजनीति करते हैं- अखिलेश। ‘चीनी सामान ने देश में संकट खड़ा किया’।
➡️ बांदा: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनपद दौरा। विकास परियोजनाओं की अधिकारियों संग समीक्षा। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की भक्ति कथा में पहुंचे। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपील। BJP को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। सपा के घोषणापत्र को ढकोसलापत्र बताया। ‘SP गुंडों की पार्टी, कानून व्यवस्था इनके बस की नहीं’।
➡️ दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नागरिकता मामला। राउज एवेन्यू कोर्ट में पुलिस ने रिपोर्ट दाखिल की। सोनिया वर्ष 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं- पुलिस। उन्हें 1983 में भारतीय नागरिकता मिली थी- पुलिस। ‘नागरिकता से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज था’। DM, गृह मंत्रालय MHA से सत्यापन कराने की बात कही। कोर्ट ने जांच को दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त समय दिया। मामले में अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
➡️ रायबरेली: लोक जनशक्ति पार्टी (R) का शक्ति प्रदर्शन। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल हुए। यूपी में सपा का खाता नहीं खुलेगा- चिराग। राहुल व अखिलेश सिर्फ भ्रम फैला रहे- चिराग। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में जनसभा।
➡️ कन्नौज: पति की दूसरी शादी सुन महिला पहुंची एसपी ऑफिस। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार। हरदोई निवासी पति अमित पर कार्रवाई की गुहार। गुरसहायगंज के बनियानी गांव निवासी पीड़ित कंचन।
➡️ रायबरेली: बुजुर्ग का बाग में शव मिलने से सनसनी। पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था शव। हत्या या हादसे की जांच में जुटी पुलिस। गदागंज क्षेत्र के कोरिहानी भगवन्तपुर की घटना।
➡️ हाथरस: जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल पहुंचे सिकंदराराऊ। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की हकीकत जानी। गौरी शंकर इंटर कॉलेज के बूथों का किया निरीक्षण। नगर पालिका, कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण।
➡️ दिल्ली: अवैध शराब की खेप बरामद। 123 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया गया। द्वारका इलाके में सप्लाई करने जा रहा था।
➡️ एटा: अनियंत्रित प्राइवेट बस ने बाइक को रौंदा। युवक व युवती की हुई दर्दनाक मौत। एक अन्य युवक भी हादसे में घायल। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला मदिया की घटना।
➡️ दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर किया पोस्ट। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के सड़क हादसे में दुखी। दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद- राष्ट्रपति। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन शोक-संवेदनाएं- मुर्मू। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना- मुर्मू।
➡️ दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख। पौड़ी गढ़वाल सड़क हादसे पर जताया दुख। लोगों की मौत पर PM ने व्यक्त की संवेदना। मृतकों के परिजनों के प्रति जताई शोक संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मृतकों के परिजनों को 2 लाख की अनुग्रह राशि। PMNRF से दी जाएगी 2 लाख रुपये की सहायता। घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद। प्रधानमंत्री ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान।
➡️ कानपुर: शादी समारोह में चाची पर चाकू से हमला। हमला करने के बाद भतीजे ने की आत्महत्या। जंगल में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त की। घायल 32 वर्षीय चाची को पुलिस ने अस्पताल भेजा। 22 वर्षीय त्रेहन का शव पोस्टमार्टम को भेजा। चाची और भतीजे के बीच प्रेम संबंध था- परिजन। परिजनों ने दोनों को एकसाथ पकड़ा था। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ सोनभद्र: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन। 10 ब्लॉक, 4 नगर निकायों के जोड़ों ने लिया हिस्सा। सामूहिक विवाह समारोह में कुल 252 जोड़ों का विवाह। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ मुख्य अतिथि।
➡️ सहारनपुर: सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर पहुंचे सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो ग्राउंड का निरीक्षण।
➡️ दिल्ली: नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस। हमने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस से BJP को घेरा- राहुल। बीजेपी चुनाव और वोट चुरा रही है- राहुल गांधी। लोग मानते हैं कि उनके वोट चोरी हो रहे- राहुल। पीएम और ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की- राहुल। हमने बीजेपी को उलझा दिया- राहुल गांधी। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है- राहुल गांधी। परिसीमन बिल लोकतंत्र को खत्म कर देगा- राहुल। जो असम में हुआ अब वो पूरे देश में होगा- राहुल। बीजेपी नया चुनावी नक्शा बनाने जा रही- राहुल। ‘BJP का विरोध करने पर आवाज दबा दी जाती है’। वोट चोरी छुपाने के लिए परिसीमन बिल- राहुल। बीजेपी अपने पक्ष में वोटर शिफ्ट करेगी- राहुल। हमारे पास चुनाव आयोग से जुड़ी जानकारी है- राहुल। हम जल्द ही वो जानकारी साझा करेंगे- राहुल गांधी। ज्ञानेश कुमार को जेल में होना चाहिए- राहुल गांधी। परिसीमन बिल में SC/ST को नजरअंदाज किया- राहुल। बीजेपी देश में तानाशाही लाना चाहती है- राहुल गांधी। 850 नंबर आपके भविष्य को खत्म करने वाला- राहुल। लोकतंत्र को खत्म करने का नंबर है 850- राहुल गांधी। परिसीमन से लोगों को टारगेट करेंगे- राहुल गांधी। परिसीमन आयोग में ज्ञानेश कुमार भी होंगे- राहुल। पीएम मोदी ने वोट चोरी करके चुनाव जीता- राहुल। बीजेपी को सिर्फ चुनाव जीतने से मतलब- राहुल। मुझे बीजेपी से डर नहीं लगता- राहुल गांधी। देश की GenZ भी बीजेपी से नहीं डरते- राहुल।
➡️ लखनऊ: यूपी रेरा ने आवंटियों को बड़ी आर्थिक राहत दी। रेरा के आदेश से आवंटियों को 2342 करोड़ भुगतान। 12,696 मामलों में संपत्तियों के विवादों का समाधान। कुल 6,661 करोड़ की संपत्तियों के विवाद निपटे। वसूली प्रक्रिया के तहत 8,921 मामलों में भुगतान। 7,036 मामलों में 1,743 करोड़ रुपये की वसूली।
➡️ लखनऊ: थाना अलीगंज में सैनिक सम्मेलन आयोजित। डीसीपी उत्तरी का पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद। समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। वेतन विसंगति, टीएडीए और वेतन मिलान पर कार्रवाई।
➡️ बुलंदशहर: बुलंदशहर में संयुक्त निदेशक अभियोजन का तबादला। प्रशासनिक आधार पर संजय कुमार गुप्ता का ट्रांसफर। यूपी शासन के आदेश पर तबादले की कार्रवाई। अभियोजन निदेशालय ने जारी किया आदेश। संजय कुमार गुप्ता को बुलंदशहर से हटाया गया। तत्काल प्रभाव से कौशाम्बी में मिली नई तैनाती।
➡️ हमीरपुर: रोडवेज बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला। एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। CCTV फुटेज के आधार पर भूरा राजपूत अरेस्ट। 315 बोर का अवैध तमंचा व बाइक बरामद। पूछताछ में 4 अन्य साथियों के बताए नाम। राठ कोतवाली क्षेत्र के धनोरी गांव की घटना।
➡️ लखनऊ: जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवर बरामद। करीब 3.8 ग्राम के जेवरात बरामद किए गए। चौक पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
➡️ बलिया: महिला शौचालय और खेल के मैदान की मांग। अनशन कर रहे छात्रों संग जमीन पर बैठे DM। प्राचार्य, छात्रों से वार्ता कर मामले को सुलझाया। जूस पिलाकर छात्रों का अनशन समाप्त करवाया। सिकंदरपुर क्षेत्र के बजरंग पीजी कॉलेज का मामला।
➡️ लखनऊ: पुलिस ने स्कूल में चोरी का किया खुलासा। स्कूल का ताला तोड़कर सामान उड़ाया था। हुसैनगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा।
➡️ लखनऊ: नगर आयुक्त गौरव कुमार ने किया निरीक्षण। बढ़ती ठंड को देखते रैन बसेरों का निरीक्षण। लक्ष्मण मेला मैदान, जियामऊ में निरीक्षण। एल्डिको स्थित रैन बसेरों की तैयारियों का जायजा।
————————————————————————————

More Stories
सहारनपुर २८ नवम्बर २६*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूल्हा-दुल्हन की लगेगी बायोमेट्रिक एवं फेसियल हाजिरी,
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर26 बायसी में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान, सुरक्षा और गरिमा का मिला मंत्र*
पूर्णिया बिहार 28 नवंबर26 *पूर्णिया में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन!*