लखनऊ २३ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ विश्वविद्यालय में बढ़ता जा रहा हंगामा, लाल बारादरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा, कल एक गुट के छात्रों ने इफ्तार किया, नमाज पढ़ी, आज दूसरा छात्र गुट भी मौके पर पहुंच गया, दोनों गुट आमने-सामने जिससे तनाव बढ़ गया, दूसरे गुट ने जय भवानी, जय श्रीराम के नारे लगाए, विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई, छात्र वीसी का दफ्तर घेरकर हंगामा कर रहे हैं
➡बाराबंकी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करीब 1.02 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 507 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर अरेस्ट, ठाकुरगंज क्षेत्र में तस्कर राहुल रावत अरेस्ट, स्कूटी, दो मोबाइल, 1,120 रुपये कैश बरामद, पुड़िया बनाकर फुटकर में बेचता था हेरोइन, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
➡घर में पड़ा मिला नवविवाहिता का शव, 1 वर्ष पहले हुआ था मोहित से विवाह, 11 लाख नगद दहेज देकर हुआ था विवाह, 1 सप्ताह पूर्व 50 हजार की रखी थी मांग, पूरी न होने पर तारा की हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, पति समेत 4 लोगों पर हत्या का आरोप, पिसावां क्षेत्र के बाजनगर का मामला
➡अलीगढ़**अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, प्रवर्तन दल के चीफ का रेहड़ी स्वामी ने फोड़ा सिर, अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचा था प्रवर्तन दल, प्रवर्तन दल द्वारा रेहड़ी पलटने का किया विरोध, जबरन ढकेलने पर रेहड़ी स्वामी ने फोड़ा सिर, रेहड़ी स्वामी ने तराजू के बट्टे से फोड़ा सिर, रेहड़ी स्वामियों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, आरोपी रेहड़ी स्वामी किया गया गिरफ्तार, थाना सिविल लाइन इलाके की घटना
➡हाथरस**स्टोर में लगी भीषण आग, अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, आग की लपटों, धुएं से अफरातफरी, मेडिकल स्टोर का सामान जलकर राख, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, सर्कुलर रोड स्थित चैतन कॉम्प्लेक्स की घटना
➡मैनपुरी**दूषित पदार्थ की बिक्री पर लगाई गई रोक, दो प्लांटों पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 12 कुंतल रंगीन कचरी को किया गया जब्त, कचरी के सैंपल जांच के लिए भेजे लखनऊ, लाखों का माल खाद्य विभाग ने किया सीज, घिरोर क्षेत्र के घिरोर और कोसमा का मामला
➡बागपत**दुष्कर्म में विफल होने पर हत्या का मामला, महिला की हत्या करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, नशे में आरोपी ने किया था रेप का प्रयास, विरोध करने पर महिला का गला दबाया था, पुलिस ने राजेश को अरेस्ट कर जेल भेजा, शहर कोतवाली क्षेत्र की थी वारदात
➡देवरिया**बर्खास्त शिक्षक की आत्महत्या का मामला, लखनऊ से BSA ऑफिस पहुंची जांच टीम, देवरिया में CDO के नेतृत्व में भी एक टीम, CDO के नेतृत्व वाली टीम भी पहुंची कार्यालय, DM दिव्या मित्तल भी जांच टीम के साथ मौजूद, मृतक ने BSA और बाबू पर लगाया था आरोप, बाबू संजीव सिंह, BSA शालिनी श्रीवास्तव पर केस, अन्य पर भी गोरखपुर में दर्ज हुआ है मुकदमा
➡मेरठ**घर में आग लगने से मासूम की मौत, 3 माह के मासूम की जलकर दर्दनाक मौत, जलती मोमबत्ती बिस्तर पर गिरने से हादसा, मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम, आग लगने से घरेलू सामान भी जलकर राख, सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग गांव का मामला
➡प्रयागराज*उमेश पाल शूटआउट कांड से जुड़ी खबर, एयरपोर्ट थाने में आरोपियों पर दर्ज हुई FIR, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर पर FIR दर्ज, सभी आरोपियों पर 5-5 लाख इनाम घोषित, थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने ही कराई FIR, बीएनएस की धारा 209 के तहत एफआईआर
➡चन्दौली**चकिया क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक करने के दौरान पलटी ऑटो, पिकअप से हुई जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 5 लोग गंभीर घायल, जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज जारी, एक मासूम ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर, चकिया थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर की घटना
➡दिल्ली*AI समिट प्रदर्शन मामले में जांच जारी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछताछ, उदय भानु चिब को पुलिस ने थाने बुलाया, पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने बुलाया, यूथ कांग्रेस के दफ्तर से मार्ग थाने पहुंचे, दिल्ली पुलिस की उदय भानु से पूछताछ
➡दिल्ली**अकबर नगर के 91 लोगों को SC से झटका, SC में 91 पिटीशनर की अर्जी पर सुनवाई नहीं, इन लोगों के नाम SIR ड्राफ्ट लिस्ट से हटे थे, ये केस ऐसे नहीं कि सीधे SC सुनवाई करे- कोर्ट, तथ्यों की जांच BLO कर सकता है- सुप्रीम कोर्ट, याची जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जाएं-SC, हाईकोर्ट इस पर गौर कर सकता है- सुप्रीम कोर्ट
➡बदायूं**बिल्सी में ट्रक और बाइक में टक्कर, बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक घायल, बिल्सी थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा
सिद्धार्थनगर**यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में प्रदर्शन, यादव समाज ने कलेक्ट्रेट परिसर में जताया विरोध
➡ललितपुर**संकल्प की राह पर निकली आशा मालवीय, महिला सशक्तिकरण के लिए दे रहीं सन्देश, साइकिल रेसलर का DM ने बढ़ाया उत्साह, नेशनल एथलीट हैं साइकिल रेसलर आशा मालवीय, बेटियों के आत्मविश्वास की मिसाल हैं आशा
➡चंदौली**चंदौली में धान खरीद पर बड़ा बवाल, समय से पहले धान खरीद हुआ बंद, मामले में किसानों में भारी आक्रोश, पूर्व विधायक काफिले के साथ मंडी पहुंचे, अधिकारियों से नोकझोंक, हंगामे का माहौल, भारी दबाव के बाद दोबारा शुरू हुई धान खरीद, चंदौली नवीन मंडी क्रय केंद्र का पूरा मामला
➡दिल्ली**यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी का दिल्ली दौरा, पंकज चौधरी ने बीएल संतोष से मुलाकात की, BJP संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात, यूपी में संगठन के गठन को लेकर हुई चर्चा
➡मेरठ**कपड़ा व्यापारी को सूरत में बनाया गया बंधक, नरेश नाम के व्यापारी पर बंधक बनाने का आरोप, 26 जनवरी से सूरत में बंधक है व्यापारी वसीम, पैसे नहीं देने पर दी जा रही जान की धमकी, कई दिनों से परिजनों से संपर्क नहीं, फोन बंद, परिजनों को वसीम के साथ अनहोनी की आशंका, परिजनों ने बरामदगी के लिए SSP से लगाई गुहार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र का निवासी है व्यापारी

More Stories
जोधपुर 23 फ़रवरी 26* आठवीं कक्षा की बालिका से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने बाबत।
मथुरा 23 फ़रवरी 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फूलों की होली उत्सव के दृष्टिगत यातायात पुलिस अधीक्षक की वाइट
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना माँट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 18 देशी शराब के पऊआ सहित किया गिरफ्तार ।*