अयोध्या 23 फ़रवरी 26*शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार की देर शाम उसके पैतृक गांव पहुंचेगा
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
भेलसर(अयोध्या)जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को देर शाम गृह जनपद अयोध्या पहुंचेगा। सड़क हादसे में जिले के थाना बाबा बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंसराजपुर पूरे विशेन निवासी जवान देवेश सिंह (27) शहीद हुए थे। घटना 19 फरवरी की है। सेना की गाड़ी करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से 10 जवान मौके पर शहीद हो गए थे,जबकि 11 घायल थे। घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ जवानों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया,जहां इलाज के दौरान जवान देवेश सिंह ने दम तोड़ दिया। घायल जवान के शहीद होने की सूचना रविवार को परिजनों को मिली थी। देवेश पिछले आठ वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे।उनके पिता रमेश सिंह ने बताया कि बचपन से ही उनमें देश सेवा का जज्बा था और उसी जुनून के चलते उन्होंने सेना ज्वाइन की थी।
ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह गब्बर के अनुसार देवेश तीन बहनों में इकलौते भाई थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से देवेश पर ही थी। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं और माता गृहिणी हैं। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को देर शाम तक उनके पैतृक गांव लाया जाएगा,जहां पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अप्रैल में छुट्टी आने पर उनकी शादी की तारीख तय होनी थी,लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही गांव में तैनात है।

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*