लखनऊ ११ मार्च २६ * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा की।
लखनऊ *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। समाज-विरोधी गतिविधियों तथा किसी भी नई परंपरा को अनुमति न दी जाए और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि 14-15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 15.75 लाख अभ्यर्थियों को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से कोई समझौता नहीं होगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पीआरवी-112 की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने चैत्र नवरात्र के दौरान प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुरक्षा, स्वच्छता और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है। जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
हरदोई ११मार्च २६ * लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ड्यूटी से गायब उपनिरीक्षक और बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक निलंबित
जोधपुर 11 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जोधपुर की कुछ खास खबरें
जोधपुर 11 मार्च 26*रीको : भ्रष्टाचार का अड्डा