May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास31दिसम्बर 25*पुलिस प्रशासन है पुरी एक्सन मोड़ में कश रखा है कमर आज–कल मचाया उत्पात तो दबोचे जाओगे 

रोहतास31दिसम्बर 25*पुलिस प्रशासन है पुरी एक्सन मोड़ में कश रखा है कमर आज–कल मचाया उत्पात तो दबोचे जाओगे 

रोहतास31दिसम्बर 25*पुलिस प्रशासन है पुरी एक्सन मोड़ में कश रखा है कमर आज–कल मचाया उत्पात तो दबोचे जाओगे 

रोहताससे मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

👉🏻*सासाराम, बिक्रमगंज और डेहरी अनुमंडल टाइट ! लहरिया कट, नशा और अश्लीलता पर कड़ा प्रहार !*

वर्तमान वर्ष की समाप्ति और नववर्ष 2026 के स्वागत के अवसर पर रोहतास जिले में पर्यटन स्थलों, मंदिरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विधि-व्यवस्था, शांति और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत संयुक्त आदेश जारी किया है। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर सख्ती का ऐलान किया गया है।

👉🏻*31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी तक हाई अलर्ट !*

आदेश के तहत 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी तक जिले के सभी प्रमुख, संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों/बल की तैनाती की गई है। पिकनिक स्थल, पर्यटन और धार्मिक स्थल, बाजार क्षेत्र, चौक-चौराहे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थान प्रशासन की कड़ी निगरानी में रहेंगे।

👉🏻*अनुमंडल स्तर पर सतत निगरानी !*

तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। जिला पदाधिकारी महोदया ने निर्देश दिया है कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी समय से अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

👉🏻*रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान !*

रात्रि गश्ती को विशेष रूप से चौक-चौराहों, प्रमुख सड़कों और सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन पर विशेष जोर रहेगा, किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

👉🏻*ट्रैफिक नियंत्रण और ध्वनि मानकों की सख्ती !*

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की अलग से प्रतिनियुक्ति की गई है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर निर्धारित मानकों का पालन कराया जाएगा। हुड़दंग, अश्लीलता, नशाखोरी अथवा किसी भी अवैध गतिविधि पर तत्काल कानूनी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

👉🏻*सासाराम अनुमंडल: प्रमुख स्थलों पर भारी तैनाती !*

सासाराम अनुमंडल में शेरशाह मकबरा, नेहरू शिशु उद्यान, महावीर मंदिर गौरक्षणी, दुर्गा मंदिर गौरक्षणी, मां ताराचण्डी धाम, गोरैला पहाड़, पायलट बाबा धाम, ताराचंडी नाका, मांझर कुंड, धुआं कुंड, दुर्गावती जलाशय बादलगढ़, महादेवा डैम सिकरिया, गीता घाट और संजय सिंह पार्क चंदन शहीद में दो शिफ्ट में 24 दंडाधिकारी और 24 पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

👉🏻 *बिक्रमगंज अनुमंडल: सोन घाट से मंदिरों तक कड़ी नजर !*

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नासरीगंज-दाउदनगर पुल, अमियावर सोन घाट, हरिहरगंज सोन घाट, करियवा बाल बिक्रमगंज, तेंदुनी चौक, थाना चौक, कस्तर महादेव मंदिर और भलुनी धाम दिनारा में दो शिफ्ट में 16 दंडाधिकारी और 16 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

👉🏻*डेहरी अनुमंडल: जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थलों पर सख्ती !*

डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में इंद्रपुरी डैम, एनीकट, झारखंडी मंदिर, तुतला भवानी धाम, रोहतासगढ़ किला, चौरसन मंदिर, कशिश वाटर फॉल और महादेव खोह में दो शिफ्ट में 16 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

👉🏻*नियमित भ्रमण और त्वरित रिपोर्टिंग !*

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने और स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

👉🏻 *प्रशासन की जनता से अपील !*

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि नववर्ष का उत्सव शांति, सौहार्द और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें—क्योंकि इस बार चेतावनी साफ है: हुड़दंग किया तो बख्शा नहीं जाएगा।
.
#Upaajtak #dehrionsone #SupportFreeJournalism #bikramganj #sasaram #newyear #rohtas #positivevibes #bihar
#Rohtas# Police