रोहतास26जून25*राजस्व कर्मचारी और दलाल को रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार, जमीन की दाखिल खारिज के लिए वसूल रहे थे रुपए*
_____________________________
*रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज तक✍️*
रोहतास जिले के दावथ अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की। पटना से आई टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और बिचौलिया सुनील कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बभनौल पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार एक जमीन से जुड़े मामले में 18 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। निगरानी विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पटना ले गया। बताया जाता है की दावथ के रहने वाले बिट्टू कुमार नामक एक व्यक्ति से 40 डिसमिल जमीन के दाखिल खारिज करने के नाम पर पिछले तीन महीना से उसे दौड़ाया जा रहा था। सीओ के द्वारा भी कई बार दौड़ाने के बावजूद काम जब नहीं किया गया। बाद में राजस्व कर्मी कन्हैया कुमार ने 40 डिसमिल जमीन के दाखिल खारिज के लिए 18 हजार रुपया की मांग की। उसके बाद पीड़ित व्यक्ति निगरानी के संपर्क में गया एवं आज निगरानी ने 18 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मी कन्हैया कुमार तथा उसके एक दलाल सुनील सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया।
निगरानी डीएसपी डीएल श्रीवास्तव के मुताबिक, व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। पैसों के लेनदेन के दौरान राजस्व कर्मचारी और बिचौलिया को पकड़ा गया। दोनों को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि रोहतास जिले में पिछले दो महीनों में निगरानी विभाग और सीबीआई की यह पांचवीं कार्रवाई है।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*