रोहतास 20 अप्रैल 26*स्टेशन पर गिरकर बेहोश हुए यात्री शौकत अंसारी के लिए फरिश्ता बनी डेहरी आरपीएफ, सीपीआर देकर आरपीएफ निरीक्षक ने बचाई जान*
__________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
आरपीएफ की तत्परता से समय रहते बची यात्री की जान
दिनांक 20/045/25 को एक यात्री जो खुर्दा रोड से गढ़वा रोड जाने के लिए गाड़ी संख्या में12801अप जनरल कोच में डेहरी ऑन सोन स्टेशन आए एवं डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म संख्या 03 पर उतरने के पश्चात दो से चार कदम चलने के बाद अचानक प्लेटफार्म पर गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर ही ट्रेन पास करा रहे निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार एवं आरक्षी रूपेश कुमार भारती द्वारा अविलंब उसे अटेंड किया गया तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं होता देख निरीक्षक प्रभारी द्वारा उक्त पीड़ित को अविलंब सीपीआर देते हुए आरक्षी रूपेश कुमार भारती को व्हील चेयर लाने हेतु निर्देशित किया गया बाद स्थिति थोडा सामान्य होने पर व्हील चेयर के माध्यम से स्टेशन के बाहर ले जाकर प्राइवेट वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी ले जाकर इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बाद उक्त पीड़ित यात्री के होश आने पर अपना नाम *शौकत अंसारी, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता कलीमुद्दीन अंसारी, निवासी सिसरी, थाना- करौधी, जिला-गढ़वा (झारखंड)* बताया एवं अपने बेटे इदू अंसारी का मोबाइल नंबर बताया जिस पर उक्त यात्री के बेटे को सूचित किया गया। उक्त पीड़ित यात्री की स्थिति वर्तमान समय में सामान्य है। आरपीएफ की इस कार्य को देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री व स्थानीय लोगों ने काफी सराहना करते हुए कहा कि जिस भी डिपार्टमेंट में अगर ऐसे अधिकारी और लोग मौजूद रहेंगे तो वहां कभी किसी भी तरह की कोई दिक्कत लोगों की नहीं हो सकती है स्टेशन पर मौजूद एक समाजसेवी ने कहा कि आरपीएफ के अधिकारी वाक्य में सलूट के हकदार है और मैं उनको दिल से सैल्यूट करता हूं और यह कामना करता हूं कि आगे उनकी जीवन में ढेर सारी तरक्की उन्नति प्राप्त हो

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा