लखनऊ 20 अप्रैल 26*अधिवक्ता समरसता प्रीतिभोज में उमड़ा समर्थन, अनुज बाजपेई के पक्ष में बना मजबूत माहौल*
लखनऊ *राजधानी लखनऊ में सोमवार को आयोजित अधिवक्ता समरसता प्रीतिभोज में उमड़ा समर्थन। कैसरबाग बारादरी के पास स्थित अवध वाटिका में हुए इस भव्य आयोजन में जनपद भर से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के केंद्र में रहे उपाध्यक्ष (मध्य) पद के प्रत्याशी अनुज बाजपेई।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी अधिवक्ताओं का अनुज बाजपेई द्वारा स्वयं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे आयोजन में आत्मीयता और समरसता का संदेश स्पष्ट रूप से झलकता रहा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं, गुरुजनों एवं युवा वकीलों ने एक स्वर में अनुज बाजपेई को अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने न केवल उन्हें आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके नेतृत्व पर विश्वास भी जताया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि अनुज बाजपेई के प्रति अधिवक्ताओं के विश्वास और एकजुटता का प्रदर्शन बन गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि अनुज बाजपेई ने हमेशा अधिवक्ता हितों को प्राथमिकता दी है और उनकी कार्यशैली पारदर्शी व संघर्षशील रही है, जिसके चलते उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने संबोधन में अनुज बाजपेई की कार्यक्षमता, सक्रियता और बार के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा और ऊर्जावान नेतृत्व की आज बार एसोसिएशन को आवश्यकता है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चले।
पूरे आयोजन में अनुज बाजपेई के समर्थन में जो उत्साह और एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए अनुज बाजपेई को सभी ने बधाई दी।
अनुज बाजपेई, प्रत्याशी उपाध्यक्ष (मध्य) ने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं से अपना अमूल्य मत, सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करने की विनम्र अपील की और कहा कि मैं आपका अनुज हूं और सदैव अनुज ही रहूंगा। कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को कार्यक्रम में पधारकर उसकी शोभा बढ़ाने के लिए सभी का तहे दिल से अनुज बाजपेई ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
नवीन कुमार
9580821524

More Stories
सुल्तानपुर31जुलाई26*आठवीं तक मान्यता, इंटर तक पढ़ाई का आरोप! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा हसनपुर मे ‘मकसूद एजुकेशनल ग्रामर जूनियर हाई स्कूल’?*
लखनऊ31जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
इंदौर31जुलाई26*एक्टर बनना चाहता था बेटा… परिवार के फैसले ने बना दिया रियल हीरो!