रोहतक26मार्च25* डिवाइडिंग रोड़ पर 40 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया :- उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा
– अवैध कॉलोनियों में कच्चा रोड़ नेटवर्क, 15 नींव, 14 निर्माण, सीवरेज लाइन व इंटरलॉक टाइल रोड़ व बिजली के खंबों को हटाया गया
– अवैध निर्माण/कॉलोनियों में नागरिक न करें खरीद-फरोख्त
उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि जिला में नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण/कॉलोनियों के विरुद्घ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सेक्टर 7-37 डिवाइडिंग रोड़ पर लगभग 40 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया।
धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि इस अभियान के दौरान दो अवैध कॉलोनियों में कच्चा रोड़ नेटवर्क, 15 नींव, 14 निर्माण, सीवरेज लाइन एवं इंटरलॉक टाइल रोड़ एवं बिजली के खंबों को हटाया गया। इस अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे अपनी जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न राजस्व संपदाओं में चिन्हित की गई अवैध कॉलोनियों में किसी तरह की खरीद-फरोख्त न करें। अवैध कॉलोनियों/निर्माण के विरुद्ध तोड़-फोड़ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जिला में अवैध निर्माण / कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगी।
जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा है कि आमजन अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*
उज्जैन17अगस्त26*वर्ष में सिर्फ आज एक दिन के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ता है आस्था का सैलाब*