July 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा18जुलाई26*मक्के-नारियल की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 120 बोरी गांजा पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार*

रीवा18जुलाई26*मक्के-नारियल की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 120 बोरी गांजा पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार*

रीवा18जुलाई26*मक्के-नारियल की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 120 बोरी गांजा पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार*

*रीवा में ट्रक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, तस्करी नेटवर्क की तलाश जारी*

रीवा। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को मक्का और नारियल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे।

*मुखबिर की सूचना पर पकड़ा ट्रक*
मुखबिर से मिली सूचना के बाद मनगवां थाना पुलिस ने सड़क पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में लदी मक्के और नारियल की बोरियों के बीच से 120 बोरियां गांजा मिला।
पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक में सवार 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

*अभी नहीं हो पाया वजन, एनडीपीएस में केस*
मनगवां थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि बरामद गांजे का वजन अभी नहीं किया जा सका है। गांजे की तौल और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वजन और अन्य विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

*तस्करी के नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस*
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
इसके साथ ही पुलिस इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Taza Khabar