भोपाल18जुलाई26*राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना*
भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश पुलिस सेवा (MPPS) के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। भारत सरकार के अवर सचिव उदय प्रकाश गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत यह नियुक्तियां चयन सूची 2025 के आधार पर की गई हैं।
*एक साल के प्रोबेशन पर रहेंगे अधिकारी*
अधिसूचना के अनुसार, पदोन्नत किए गए सभी अधिकारी ‘इंडियन पुलिस सर्विस (प्रोबेशन) रूल्स, 1954’ के तहत एक वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षा पर रहेंगे। इस दौरान इन अधिकारियों को नियमानुसार इंडक्शन ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
*इन अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड:*
गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में निम्नलिखित अधिकारियों के नाम शामिल हैं:
1. निमिषा पांडे
2. मलय जैन
3. अमित सक्सेना
4. मनीषा पाठक सोनी
5. सुमन गुर्जर
6. सब्यसाची सराफ
7. समर वर्मा
गृह मंत्रालय ने इस आदेश की प्रति मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है।

More Stories
मथुरा 18 जुलाई 26 थाना फरह क्षेत्र के गोवर्धन ड्रेन में एक अज्ञात शव मिला*
मथुरा 18 जुलाई 26 जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जल संरक्षण के लिए सामूहिक शपथ ली*
मथुरा 18 जुलाई 26*थाना राया पुलिस सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित 3अभियुक्त गिरफ्तार ।*