रीवा 12 नवम्बर 26*महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप सरपंच के भाई समेत दो युवकों पर गंभीर आरोप, पति को धमकी का ऑडियो वायरल

रीवा जिले के टिकरी गांव में 24 वर्षीय महिला ने सरपंच के भाई छोटेलाल साकेत और करण कुशवाहा पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवक उसे चार पहिया वाहन से सुनसान जंगल में ले गए और वहां वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, घटना के बाद पति और परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है सरपंच महेश साकेत पर पति को फोन पर धमकी देने के आरोप से जुड़ा ऑडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है न्याय की गुहार लेकर पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और निष्पक्ष जांच की मांग की पुलिस शिकायत और कथित ऑडियो की जांच में जुटी है अब सवाल है कि पीड़िता को न्याय कब मिलेगा और धमकी के आरोपों पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी
More Stories
कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*थाना समाधान दिवस पर एसपी कौशाम्बी ने की जनसुनवाई,
सहारनपुर 14 नवम्बर 26*थाना मिर्जापुर, सहारनपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार,
मथुरा 14 नवम्बर 26*पालखेड़ा में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प*