रीवा 22 सितंबर 26*एएसआई के भरोसे सोनौरी चौकी की कानून व्यवस्था, पुलिस बल की मांग*
रीवा। त्योंथर अनुभाग के सोहागी थाना अंतर्गत सोनौरी चौकी क्षेत्र की कानून व्यवस्था लंबे समय से एक एएसआई के कंधों पर टिकी हुई है। 2 वर्ष के करीब समय बीतने को चला है लेकिन एसआई रैंक के पुलिस अधिकारी के पदस्थापना को लेकर आज तक प्रयास नजर नहीं आया। जबकी पदस्थ एएसआई जगदंबा प्रसाद पांडे जिन्हें चौकी प्रभारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी है उनके अनुसार सिर्फ दो आरक्षक पुलिस बल के तौर पर मिला है और एक-दो सैनिक जो थोड़ा बहुत सहयोग कर देते हैं। जबकि तीन दर्जन के करीब ग्रामों की जिम्मेदारी सोनौरी चौकी पुलिस के कंधों पर सौंप गई है। मामले में रीवा एसपी से एसआई रैंक के पुलिस अधिकारी की पदस्थापना और पुलिस बल बढ़ाने की मांग क्षेत्रीय जनों ने की है।
*35 किलोमीटर दूर थाना*
बताया गया कि चौकी से थाना करीब 35 किलोमीटर दूर पड़ता है। जिससे पुलिस सहायता पीड़ितों को समय पर नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही यदि कोई पीड़ित चौकी पहुंचता है तो एफआईआर के लिए एएसआई चौकी प्रभारी जगदंबा प्रसाद पांडे को थाना की ओर जाना-आना व घंटों एफआईआर प्रक्रिया में खर्च करना पड़ता है।
*न्याय की उम्मीद में भटकता पीड़ित*
ग्रामीणों को जब चौकी से न्याय-पुलिस सहायता की उम्मीद नजर नहीं आती है तो उन्हें भी 35 किलोमीटर दूर थाना की ओर जाना- आना व घंटों समय खर्च हो जाता है। पुलिस थाना और चौकी की दूरी अत्यधिक होने एवं चौकी में पुलिस बल नहीं होने से ग्रामीण इलाकों में पुलिस मॉनिटरिंग और बेहतर कानून व्यवस्था की कल्पना ऊंट के मुंह में जीरा जैसी कहावत साबित होता है। इस स्थिति में अपराधों के रोकथाम, घटित अपराधों में खुलासा, न्याय, शांति, सुरक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौती का विषय बना हुआ है। बताया गया कि जिनके पास स्वयं का वाहन सुविधा नहीं होता है उनका पूरा दिन चौकी- सोहागी थाना के आवागमन और एफआईआर कॉपी प्राप्त करने तक ही सीमित रह जाता है।
More Stories
बुलंदशहर 22 सितंबर 26*बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता
लखनऊ 22सितंबर 26*सपा के पीडीए रथ के रंग पर भिड़े मायावती और अखिलेश*
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा प्रहार: 4 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त