रायबरेली7अगस्त24*पोखरनी ग्राम सभा में बने अमृत सरोवर में किया गया वृक्षारोपण
वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य–बबलू शुक्ला
रायबरेली से क्राइम इंचार्ज पवन कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक
महराजगंज रायबरेली। पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए व जनता के हित को ध्यान में रखते हुए अब यह समय आ गया है कि, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना बहुत ही आवश्यक है। जिससे कि समाज के लोग व हम सभी एक शुद्ध वातावरण में पर्यावरण की अनुभूति प्राप्त कर सकें।
यह उद्गार आज विकासखंड महराजगंज के पोखरनी गांव में वृक्षारोपण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि बबलू शुक्ला ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
बतांते चले कि, महराजगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा पोखरनी में बृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें होमगार्ड कंपनी महराजगंज व प्रधान प्रतिनिधि बबलू शुक्ला के साथ मिलकर पोखरनी गांव में बने अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पोखरनी प्रधान प्रतिनिधि बबलू शुक्ला ने बताया कि, गांव को हरा भरा बनाए रखने के लिए आज महराजगंज होमगार्ड कंपनी के साथ मिलकर 108 पेड़ लगाए गए।
तो वही पीसी इंद्रमणि ने बताया कि वृक्ष धरा के आभूषण है, इन्हीं से प्रकृति की सुंदरता है, मानव जीवन ही नहीं धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों के लिए वृक्षों का होना जरूरी है।
उन्होंने अपील किया की बारिश का मौसम चल रहा है, सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें जिससे पर्यावरण का संतुलन बरकरार रहे।
इस दौरान बीओ राजेश कुमार राय, एसीसी बुद्धसेन शर्मा, पीसी रमेश कुमार मौर्य, पी सी छिटई प्रसाद, रामकुमार सिंह, दिनेश सिंह, जगदीश गुप्ता, राम प्रताप यादव, रामदास यादव, बृजेश सिंह, राजेश सिंह, कमलाकांत शास्त्री, सुरजीत, देवी दयाल पांडे, शिव शंकर मिश्रा, जगदेव मिश्रा, रामकुमार यादव आदि होमगार्ड मौजूद रहे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*