रायबरेली10अप्रैल*खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग से तीन परिवारों के घर की पूरी गृहस्थी जलकर खाक
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बरीबरा कुटी मजरे मऊ गर्बी में चूल्हे की लपटों से उड़ी चिंगारिओं ने भयंकर अग्निकांड का रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते आग का तांडव ऐसा मचा कि, 3 परिवारों की पूरी घर गृहस्ती जलकर खाक हो गई, साथ ही छप्पर के नीचे बंधी 18 बकरियां भी जलकर स्वाहा हो गई। अग्निकांड की सूचना पर एकत्रित ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से घटना को और विकराल रूप धारण करने से रोका। खबर मिलते ही महराजगंज कोतवाल श्याम कुमार पाल, उप निरीक्षक अनिल सिंह यादव के अलावा क्षेत्रीय लेखपाल विवेक प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे। मामले से 3 घरों में मातम पसर गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर में लगभग 12:00 बजे गांव निवासिनी रंपता पत्नी भूखन अपने चूल्हे में लकड़ियों को जलाकर खाना बना रही थी। बताते हैं कि, आग से उठी चिंगारियां छप्पर तक पहुंच गई और छप्पर धू-धू कर जलने लगा। घटना के वक्त घर के बाकी लोग बाहर खेतों में गए हुए थे।
रंपता के चिल्लाने पर जब तक लोग एकत्र होते आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी, और देखते ही देखते आग ने बगल के सर्वेश कुमार और ईश्वर दीन के घरों को भी लपेटे में ले लिया। जब तक ग्रामीण बाल्टियों और ट्यूबवेल के पानी से आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग के प्रचंड रूप ने पड़ोस में रखें बंगले जिसमें 18 बकरियां बंधी हुई थी, को भी अपने लपेटे में ले लिया, जिससे उसमें बंधी 18 बकरियां जलकर मर गई।
सूचना मिलने पर महराजगंज कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और आग को आगे बढ़ने से रुकवाने में ग्रामीणों की मदद की। जबकि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्का लेखपाल विवेक प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे, और घटना का आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को देने की बात कही है। इस अग्निकांड की घटना में लगभग 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
बरीबरा अग्निकांड के दर्दनाक हादसे के बाद मानवीय संवेदना प्रकट करने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों की मदद का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में मऊ गांव के ही रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी मदद की।
आपको बता दें कि, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, तीनों पीड़ित परिवारों को 15 दिन का राशन दो-दो हजार रुपए प्रति परिवार नगद और खाना बनाने के लिए बर्तन आदि की तत्काल व्यवस्था करके यह सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान कर दी गई है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य सक्षम लोगों से प्रभावित परिवार की मदद करने का अनुरोध किया है।

More Stories
मथुरा 5 जुलाई 26* अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत 13 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।
बांदा5जुलाई26*आगामी प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का किया गया स्थलीय निरीक्षण ।*
नई दिल्ली5जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*