रायबरेली07दिसम्बर24*14 दिसम्बर को रायबरेली में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
महराजगंज/रायबरेली। एक सप्ताह बाद रायबरेली में संपन्न होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने हेतु एक वाहन को तहसील परिसर से जिला मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, उपजिलाधिकारी सचिन यादव व खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया।
बताते चले कि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14.12.2024 द्वितीय शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। जिसमें न्यायालय परिसर रायबरेली कलेक्ट्रेट व समस्त तहसील मुख्यालय व सभी विभागीय तथा अनेक वादों का निस्तारण लोक अदालत में किया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार के मामलों का उचित निस्तारण 14 दिसम्बर को रायबरेली स्थित दीवानी न्यायालय में लोक अदालत के माध्यम से लोगों को राहत देने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी प्रकार के लंबित मामलों का यथा शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी गाड़ी को रवाना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने दी।

More Stories
लखनऊ 10 सितंबर 26*BSP में आधी रात का विस्फोट: ससुर ने संन्यास लिया, दामाद पार्टी से OUT! बुआ भतीजे की जंग नए दौर में
नई दिल्ली 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….