रायबरेली06अक्टूबर23*आयुष्मान कार्ड समीक्षा ग्रुप से लेप्ट होने व गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही करने पर आशा कार्यकर्त्री का रोका एक महीने का मानदेय
महराजगंज/रायबरेली: उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत एक आशा कार्यकर्त्री द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए गोल्डन कार्ड बनाने की समीक्षा हेतु बनाए गए एक ग्रुप से लेफ्ट होकर लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह ने मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आशा संगिनी के एक माह का मानदेय रोक दिया गया है। जिससे आशाओं में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शासन शासन की प्रमुखताओं वाले आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को सौंप गई है। इसी के तहत गोल्डन कार्ड की समीक्षा हेतु मुख्य रूप से एक ग्रुप बनाया गया है, जिसमें नगर पंचायत, कोटेदार, पंचायत सहायक, स्वास्थ्य विभाग तथा आशा और एएनएम समेत 200 लोग जुड़े हुए हैं।
इस ग्रुप के माध्यम से क्षेत्र में गोल्डन कार्ड बनाने हेतु काम कर रहे लोगों की समीक्षा की जाती है। उनका लोकेशन लिया जाता है। यदि कार्य लेट हो रहा है तो उनकी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इसी ग्रुप के माध्यम से उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं।
अधीक्षक ने बताया कि, हसनपुर गांव की रहने वाली आशा कार्यकत्री शिवरती मौर्या ने शासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए ग्रुप से लेफ्ट हो गई हैं। अतः इनका एक माह का मानदेय रोक दिया गया है।
आपको यह भी बता दें कि, शासन के प्रमुखताओं वाले आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आशाओं को प्रतिदिन 10 कार्ड बनाने हेतु जिम्मेदारी दी गई है, इसके लिए उन्हें प्रति कार्ड 03 रुपए प्रोत्साहन के रूप में भी प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सीएचसी महराजगंज क्षेत्र में 77 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें अभी तक 33.12% (28 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड) बनाए गए हैं। जिले में उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज की ऊपर से 15वीं और नीचे से चौथी पोजीशन है।

More Stories
NewDelhi 3May26*“SIR controversy: Civil society raises serious questions about the Election Commission alleging
सुल्तानपुर3मई26*अधीक्षण अभियंता ने दिए जांच कर ट्रांसफार्मर हटाने के आदेश*
गुरुग्राम3मई26*दिल्ली से सटे गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है..