रायबरेली 04 सितंबर *ग्राम पंचायत में सहायक व डाटा ऑपरेटर की भर्ती में जमकर हुई धांधली
महराजगंज रायबरेली/
ओथी ग्राम पंचायत में सहायक व डाटा ऑपरेटर भर्ती में हुई धांधली बंशीलाल पुत्र राम नारायण निवासी पूरे रानी मजरे ओथी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सहायक व डाटा ऑपरेटर की भर्ती आवेदन करने की तिथि 2 अगस्त 2021 थी और अंतिम तिथि 17 अगस्त 2021 जिसमें प्रार्थी ने आवेदन किया वही 18 अगस्त को मेरे बड़े भाई पंचायत कार्यालय से जानकारी लेनी चाही कि मेरे गांव से कितने आवेदन फार्म आए हैं तो वहां से 12 आवेदन फार्म की जानकारी दी गई जब ब्लॉक द्वारा ग्राम पंचायत को ग्राम सभा में बैठक करके जांच रिपोर्ट कर मेरिट के आधार पर चयन करने की व्यवस्था थी तो आखरी तिथि के बाद दो आवेदन फॉर्म धनंजय पुत्र अयोध्या सुनील पुत्र अमरनाथ का नाम बढ़ा दिया गया ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान के दबाव में खुली बैठक ना करा कर ब्लॉक में बैठकर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम पंचायत प्रधान सहायक व डाटा ऑपरेटर की लिस्ट बनाकर प्रस्तुत कर दिया जिसके कारण प्रार्थी को आशंका पैदा हुई ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान ने दबाव में आकर शासनादेश के विपरीत चयन किया है जबकि मेरे भाई ग्राम पंचायत अधिकारी से चयनित व्यक्ति के आवेदन फार्म देखना चाहा तो ग्राम पंचायत अधिकारी ने इंकार कर दिया वही संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र डालकर प्रार्थी ने गुहार लगाई है कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

More Stories
मथुरा 19 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI”**फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर 19 अप्रैल 26*अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई, 2,925 लीटर विदेशी शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*