रानिया कानपुर देहात05मई24*मतदान की तिथि नजदीक आते देख सभी पार्टी के कार्यकर्ता लगे मतदाताओं को लुभाने में
लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही चुनाव को लेकर जहां सभी मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में लगे हैं उसी क्रम में भाजपा द्वारा भी कस्बा रनिया के मंटोरा चौराहे पर एक बैठक आहुत कर लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बाबत अवगत करा कर भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी के प्रति मतदान करने की अपील जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी द्वारा की गई
जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह राजावत की अगवाई में मंटोरा चौराहे पर मतदाताओं की बैठक आहूत की गई जिसमें जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी सिंह ने प्रधानमंत्री के द्वारा कराए गए जनकल्याणकारी कार्यों को बताया गया और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी वरिष्ठ नेता एवं सांसद देवेंद्र सिंह भोले को तीसरी बार जिता कर दिल्ली भेजने का आप लोग कार्य करें क्योंकि जनता जनार्दन का सहयोग ही उनके उत्साह में वृद्धि कर सकता है और जीतने के पश्चात वह पुनः आप लोगों की सेवा में तत्पर दिखाई देगे भोले सिंह हमेशा लोगों के बीच सरलता पूर्वक मुहैया रहते हैं उसके उपरांत मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
संवाददाता प्रशांत शर्मा कानपुर देहात यूपीआजतक

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 यई 26 स्वीटी सहरावत की दबिश, मोबाइल गैंग का भंडाफोड़
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल