May 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 6 मई 26Vacmet India Limited द्वारा Corporate Social Responsibility Fund से सम्बन्धित मुख्य बातें*-

मथुरा 6 मई 26Vacmet India Limited द्वारा Corporate Social Responsibility Fund से सम्बन्धित मुख्य बातें*-

*मथुरा 6 मई 26Vacmet India Limited द्वारा Corporate Social Responsibility Fund से सम्बन्धित मुख्य बातें*-

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* जनपद मथुरा में VACMET INDIA लिमिटेड के द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी ( C.S.R.) फंड के द्वारा मथुरा पुलिस को 1) 192 ANPR- युक्त CCTV कैमरे – कुल 48 लोकेशन पर – लागत – रु0 10178400 (2) LIVE SERVILLANCE & DATA ANALYTICS युक्त केंद्रीकृत सीसीटीवी कंट्रोल रूम – लागत – रु02147848 (3) INDUSTRIAL FOAM TENDER ( FIRE FIGHTING VEHICLE)-01 लागत – रु063,16,540 (4) HEAVY – DUTY LIFTER CRANE -01 लागत -रु0 17,35,000 प्रदान किए गए हैं । जिनकी संपूर्ण लागत 2,03,77,788 रुपए है । आज पुलिस लाइन मथुरा में VACMET INDIA लिमिटेड के डायरेक्टर्स श्री राज नारायण अग्रवाल, श्री नितिन अग्रवाल अग्रवाल तथा श्री राहुल अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रियल फॉर्म टेंडर वाहन तथा हेवी ड्यूटी लिफ्ट क्रेन की सांकेतिक चाबी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन तथा श्री शैलेश कुमार पांडे पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज के कर कमलो से मथुरा पुलिस को सपोर्ट की गई तथा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया । लाइव सर्विलांस व डाटा एनालिटिक्स युक्त सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन भी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन तथा श्री शैलेश कुमार पांडे पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज के द्वारा किया गया । उक्त हाईटेक कंट्रोल रूम में वर्तमान में लगे 48 व पूर्व से लगे हुए 22 लोकेशन कुल 70 लोकेशन के 280 कैमरे कनेक्ट किए गए हैं । यह कैमरे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीड करते हैं वहां के रंग वावाहन के मॉडल से भी वहां को सर्च किया जा सकता है । चोरी गए या अन्य संदिग्ध वाहनों को सॉफ्टवेयर ब्लैक लिस्ट में डाल लेता है तथा किसी चौराहे पर उक्त वाहन के निकलने पर कंट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट देगा । 200 किलोमीटर तक की रफ्तार से भी वाहनों के नंबर को रीड कर लेता है । इंडस्ट्रियल FOAM टेंडर केमिकल व पेट्रोलियम से लगी हुई आग को भी FOAM से बुझाने में सक्षम है । हेवी ड्यूटी लिफ्ट क्रेन रास्ते को बाधित करके खड़े हुए वाहनों को हटाने में सक्षम है । पुलिस लाइन सभागार में उक्त उपकरणों की विशेषताओं से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा VACMET INDIA लिमिटेड की टीम को मथुरा पुलिस को उक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाने हेतु धन्यवाद तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।