लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡️रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ: पुलिस मुख्यालय में DGP राजीव कृष्ण की बैठक। अधिकारियों संग ऑनलाइन अपराध समीक्षा बैठक। अपराध के मूल कारणों का विश्लेषण करें- DGP। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के निर्देश। प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के निर्देश। थानों पर जनसुनवाई का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो- DGP।
➡️लखनऊ: नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग के खिलाफ जांच। अमीनाबाद की दवा मंडी पर गिरी गाज। फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द। 29 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। कुल 44 प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई। नेटवर्क के खिलाफ FSDA का अभियान जारी। हेल्थ प्लस, एम.के. फार्मा, राम फार्मा का लाइसेंस रद्द। भारत फार्मा, विद्या फार्मा, श्री अशोक फार्मास्युटिक्स पर एक्शन। एम.डी.एच. फार्मा, मिश्रा एसोसिएट्स का लाइसेंस भी रद्द।
➡️लखीमपुर: मिशन शक्ति के तहत खुलीं 4 पुलिस चौकियां। एसएसपी ख्याति गर्ग की नवीन पहल। सदर, पलिया, गोला, मोहम्मदी में चौकियां स्थापित।
➡️लखीमपुर: मितौली पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक। दारोगा महिमा पांडे ने चौपाल लगाकर दी जानकारी।
➡️लखनऊ: नैमिष नगर से IIM रोड तक ग्रीन कॉरिडोर निर्माण शुरू। 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। किसान पथ से नैमिष नगर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ग्रीन कॉरिडोर रैथा रोड से भी सीधे कनेक्ट होगा।
➡️प्रतापगढ़: एसपी दीपक भूकर ने पुलिस चौकी का किया उद्घाटन। बिकरू हत्याकांड में शहीद हुए अनूप सिंह के नाम पर चौकी। चौकी से कानून व्यवस्था और मजबूत होगी- एसपी।
➡️वाराणसी: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट का मामला। घटनास्थल से रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा। धमाके के वक्त 5 लोग घर में थे मौजूद। पटाखा फैक्ट्री मालिक राजू खान फरार। उसकी मां भी पीछे के दरवाजे से हुई फरार। पत्नी और दो बच्चे धमाके में हुए जख्मी। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र का मामला।
➡️कानपुर: ई-कॉमर्स वेयरहाउसों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी। खाद्य सुरक्षा विभाग को कई जगह मिली खामियां। कुल 12 ई-कॉमर्स स्टोर/वेयरहाउसों की जांच हुई। 15 संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला भेजे। स्वरूप नगर, नवाबगंज इलाकों में की कार्रवाई। जेप्टो, इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट, बिग बॉस्केट पर छापा।
➡️कन्नौज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन। 100 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ। 91 हिंदू व 9 मुस्लिम जोड़ों का विवाह। गुरसहायगंज के तेराजकेट में आयोजन।
➡️चित्रकूट: युवती को भगाकर ले जाने का आरोपी अरेस्ट। पुलिस ने वांछित अभियुक्त रमाशंकर को दबोचा। पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा। मऊ थाना क्षेत्र का है पूरा मामला।
➡️लखनऊ: UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी। नशीले कफ सिरप के कारोबार पर STF का एक्शन। अभियुक्त भूपेंद्र सिंह चौहान को किया गिरफ्तार। सहारनपुर का रहने वाला है आरोपी भूपेंद्र सिंह। फेन्सेडिल कफ सिरप के दुरुपयोग का मामला। STF ने विभूतिखंड थाना क्षेत्र, लखनऊ से पकड़ा।
➡️लखनऊ: UPFSDA का बड़ा चेकिंग अभियान। रेलवे और एयरलाइंस के खाने की जांच। प्रदेश में 43 कैटरिंग इकाइयों की जांच, जिसमें 41 रेलवे और 2 एयरलाइंस की थीं। 30 रेलवे कैटरिंग इकाइयों में खामियां मिलीं। लखनऊ के ऐशबाग में गंभीर गंदगी मिली। चूहे मिलने पर बेस किचन तुरंत बंद कराया। सहारनपुर में एक कैटरिंग का फूड लाइसेंस रद्द। कानपुर में बिना लेबल वाले 978 किलो राइस क्रम्ब्स जब्त। लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट की कैटरिंग में जांच। मास्क, शू कवर और लेबलिंग की कमी मिली। वेज और नॉन-वेज के बर्तनों पर निशान नहीं, नोटिस। अभियान में कुल 26 खाने के सैंपल लैब भेजे गए।
➡️लखनऊ: गोसाईंगंज में LDA ने 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की। बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही थी प्लाटिंग। एलडीए की टीम ने अभियान चलाकर किया ध्वस्त। परेहटा, मोहारी खुर्द, सिकन्दरपुर अमोलिया में कार्रवाई। 45 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग मिली। राजकरन यादव समेत अन्य लोगों की प्लाटिंग ध्वस्त। कोर्ट के आदेश पर LDA ने की ध्वस्तीकरण कार्रवाई।
➡️लखनऊ: LDA की जनता अदालत में 28 प्रार्थना पत्र पहुंचे। जनता अदालत में सिर्फ 7 मामलों का निस्तारण। रजिस्ट्री, मानचित्र, कब्जे, अवैध निर्माण की शिकायतें। बाकी मामलों में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश।
➡️लखनऊ: LDA के निबंधन शिविर में 3 दिन में रिकॉर्ड रजिस्ट्री। 3 दिन में 318 आवंटियों ने संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई। नवरात्रि पर आयोजित शिविर ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़े। पहले दिन 107 आवंटियों की संपत्तियों का निबंधन हुआ। दूसरे दिन 93 आवंटियों ने संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई।
➡️सीतापुर: लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या। बाजार से घर लौटते समय युवक की हत्या। दो महिला समेत पांच लोगों पर आरोप। 2019 से दोनों पक्षों में चल रही थी रंजिश। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। कमलापुर के लोधौरा गांव का मामला।
➡️अलीगढ़: 2021 के शराब कांड मामले में कार्रवाई। मुख्य आरोपी सुधीर चौधरी पर कार्रवाई। प्रॉपर्टी कुर्क करने पहुंची तहसील की टीम। टीम और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक। हंगामा करने का वीडियो वायरल हुआ। गाटा संख्या 74 को कुर्क करने पहुंची टीम। गलत गाटा संख्या कुर्क करने का आरोप। हंगामे के चलते बिना कार्रवाई लौटी टीम। रोरावर थाना के शाहपुरकुतुब नीवरी की घटना।
➡️कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से दुकान जलकर हुई राख। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान संग खड़ी स्कूटी भी जली। दुकानदारों ने निजी संसाधनों से बुझाई आग। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िनी का मामला।
➡️प्रयागराज: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर। सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती का मामला। भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी। अभ्यर्थी अब 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन। 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन संशोधन करने की दी छूट।
➡️ग्रेटर नोएडा: 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला है लुलु हाइपरमार्केट। हाइपरमार्केट को लेकर लुलु ग्रुप की प्रेस कॉन्फ्रेंस। एक ही छत के नीचे मिलेगा जरूरतों का सामान। बुजुर्गों के लिए बिलिंग काउंटर पर विशेष सुविधा। ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीफूड समेत अन्य सामान मिलेंगे।
➡️संभल: घर से खेलने निकली बच्ची नाले में डूबी। नगर पालिका की लापरवाही की भेंट चढ़ी। दो वर्षीय मासूम बच्ची नाले में डूबी, मौत। लोगों ने बमुश्किल बच्ची को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगर पालिका क्षेत्र के चौधरी सराय का मामला।
➡️लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा कल। शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे CM योगी। फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में जनसभा करेंगे। MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे CM। दिवंगत MLA छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मिलेंगे।
➡️लखनऊ: यूपी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित। 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन। 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण। 2 नवंबर तक पोलिंग बूथों का पुनर्गठन पूरा होगा। 12 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज होंगी दावे, आपत्तियां। 28 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों का होगा निस्तारण। 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी जानकारी।
➡️दिल्ली: कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क रहेगा बंद। दो दिन आम जनता के लिए बंद रहेगा। प्रशासनिक कारणों के चलते बंद रहेगा। 16, 17 अक्टूबर को बंद रहेगा सेंट्रल पार्क। नई दिल्ली नगर परिषद ने जारी किया नोटिस।
➡️लखनऊ: कल IGRS को लेकर समीक्षा बैठक होगी। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद करेंगे अध्यक्षता। कल दोपहर 12 बजे IGRS को लेकर समीक्षा बैठक। समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। सभी पुलिस आयुक्तों को शामिल होने के निर्देश दिए। कल जिलाधिकारी भी समीक्षा बैठक में होंगे शामिल। कल की समीक्षा बैठक में SSP, SP भी होंगे शामिल। बैठक में मुख्य विकास अधिकारियों को बुलाया गया। नगर आयुक्तों को भी बैठक में शामिल होने के निर्देश। संबंधित सूचनाओं के साथ समय से जुड़ने के निर्देश।
➡️वाराणसी: मानव तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार। दो नाबालिगों को राजस्थान ले जा रही थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा। परिजनों को नाबालिगों को किया सुपुर्द। रोहनिया थाना क्षेत्र का है मामला।
➡️लखनऊ: डेंगू के 21 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इंदिरानगर में सबसे ज्यादा डेंगू के 6 मरीज मिले। चंदरनगर में 4, अलीगंज में तीन मरीज मिले। माल, चिनहट में दो-दो डेंगू मरीज मिले। फैजुल्लागंज के 60 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण। हनुमंतपुरम, संत कबीरनगर में दवाएं वितरित की गईं।
➡️कन्नौज: मिलावटी कुट्टू, सिंघाड़े के आटे की बिक्री पर सख्ती। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा। 3 दुकानों से टीम ने संदिग्ध दिख रहे 4 नमूने लिए। कुट्टू, सिंघाड़े के आटे के नमूने जांच के लिए भेजे।
➡️अलीगढ़: अलीगढ़ SSP का एक्शन। थाना प्रभारी जवां पर गिरी गाज। कर्तव्यपालन में लापरवाही पर कार्रवाई। लापरवाही पर थाना प्रभारी जवां निलंबित। उपनिरीक्षक धीरज कुमार को किया निलंबित।
➡️लखनऊ: हज कमेटी ने महरम कोटे में महिलाओं का चयन किया। उत्तर प्रदेश की 63 महिलाओं को हज यात्रा का मौका। देशभर से महरम कोटे में 1044 आवेदन प्राप्त हुए। जांच में 1008 महिला आवेदक पात्र पाई गईं। UP की 62 महिलाओं को प्रतीक्षा सूची में रखा। महिलाओं को 1.52 लाख रुपये अग्रिम जमा करने होंगे। धनराशि जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर।
———————————————————————————–
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
बांदा 15 अक्टूबर 26*में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत*