राजगढ़24फरवरी*राष्ट्रीय आजाद मंच राम पार्टी की बैठक ब्यावरा नगर में संपन्न हुई*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
राष्ट्रीय आजाद मंच (राम) पार्टी की बैठक ब्यावरा नगर में निर्मल जी दांगी भोपाल संभाग संगठन मंत्री के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राकेश मालवीय,
प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, उज्जैन लोकसभा अध्यक्ष (महिला मंच) यासमीन खान, एवं उनके साथी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य यह रहा है कि हर शिक्षित युवा राजनीति से जुड़े और इस गूंगी बहरी सरकार के भ्रष्टाचार को खत्म करने में अपना योगदान दे, आज का युवा शिक्षित है पिछड़ा हुआ है ना कोई रोजगार है ना कोई काम धंधा। तो राम पार्टी ऐसे युवाओं को राजनीति में जुड़ने के लिए प्रेरित करती है और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने की कामना करती है।
साथ ही पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश मालवीय ने कहा की पार्टी बहुत जल्दी अपना वर्चस्व पूरे मध्यप्रदेश में स्थापित करेगी और आने वाला विधानसभा चुनाव सभी सीटो पर लड़ेगी, पार्टी का उद्देश्य निशुल्क शिक्षा,चिकित्सा और न्याय जो लोगो की आसानी से हम दिलवाएंगे।
बैठक में राजगढ़ से जिला अध्यक्ष कुशाल दांगी , जिला सचिव ललित मालवीय, लोकसभा प्रभारी राजगढ़ दूल्हेसिंह सोंधिया, सुरेश लोधी थान सिंह कुशवाह, कैलाश मालवीय, राधेश्याम खेड़ी, लखन मालवीय, एलकार सिंह तोमर, रामस्वरूप दांगी, अनिल कुशवाह, रघुवीर लोधी, संजू कुशवाहा, जगदीश दांगी, मोहन मालवीय आदि पदाधिकारी एवं राम पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”