राँची24फरवरी*अब 10 नहीं हर 5 साल में होगी पुरानी सड़कों की मरम्मत, बड़े पैमाने पर ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति देने की तैयारी
रांची: ग्रामीण इलाकों में सड़कों की मरम्मत को लेकर सड़क के न्यूनतम दस वर्ष पुरानी होने की शर्त हटाने की तैयारी है और जर्जर सड़क भले ही पांच साल पुरानी हो, मरम्मत कराने में कोई अड़चन नहीं होगी।
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की पहल पर यह प्रस्ताव तैयार हो चुका है और इस पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा होने की उम्मीद भी है।
सड़कों के जल्दी मरम्मत कराने के मूड में सरकार
तमाम पुरानी सड़कों की मरम्मत के लिए यह आखिरी वर्ष माना जा रहा है। अगले वर्ष में ली गई योजनाओं के चुनाव तक पूर्ण होने की संभावना बहुत ही कम रहेगी।
यही कारण है कि सरकार इन सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के मूड में है। ज्ञात हो कि अभी तक दस वर्ष पुरानी सड़कों की ही मरम्मत की जाती रही है। इमरान अली न्यूज़ यूपी आज तक ✍🏻
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री