*लापरवाही*
म्यूरभंजन उड़ीसा1जून26* अपेक्षित अंक नहीं मिलने पर छात्रा ने पुनर्मूल्यांकन का आवेदन किया तो खुला मामला
*सीबीएसई 12वीं की उत्तर पुस्तिका के पन्ने गायब*
– कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ओएसएम विवाद पर छात्रों के साथ संवाद किया।
*मयूरभंज (ओडिशा), एजेंसी।*
सीबीएसई 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
छात्रा के उत्तर पुस्तिका के पन्ने ही गायब हैं।
यह मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा *अंकिता आचार्य* से जुड़ा है।
अपेक्षित अंक नहीं मिलने पर अंकिता ने अपनी उत्तरपुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया।
भौतिकी की उत्तरपुस्तिका की जांच
में पाया गया कि पृष्ठ संख्या 14 और 15 दो बार शामिल थे, जबकि पृष्ठ संख्या 16 और 17 गायब थे।
इसका अर्थ है कि इन पृष्ठों पर अंकिता द्वारा लिखे गए उत्तरों का मूल्यांकन ही नहीं किया गया।
पृष्ठ संख्या 13 पर लिखी गई सामग्री का भी मूल्यांकन नहीं किया गया और परीक्षक ने उसे पृष्ठ 14 के प्रश्न की पुनरावृत्ति मानते हुए कोई अंक नहीं दिए।
अंकिता के माता-पिता और शिक्षकों ने सीबीएसई से जवाबदेही तय करने की मांग की है।
*राहुल ने ओएसएम विवाद पर केंद्र को घेरा*
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।
कांग्रेस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर रविवार को भी सरकार पर निशाना साधा है।
पार्टी ने इस बात पर चिंता जताई है कि सीबीएसई 12वीं के 20 लाख छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक रूप से उपलब्ध पाई गई हैं।
इसे बड़े पैमाने पर डाटा लीक करार देते हुए पार्टी ने कहा कि इससे लाखों छात्रों की निजता खतरे में पड़ गई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई ओएसएम विवाद को लेकर छात्रों के साथ अपने संवाद का एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि
बहादुर युवा भारतीयों ने सरकार से सरल सवाल पूछे, पर उन्हें बदले में जवाब के बजाय अपमान मिला।
उन्होंने कहा कि छात्र उज्ज्वल भविष्य के हकदार हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें वह हासिल हो।
कांग्रेस नेता ने संबंधित वीडियो एक्स पर साझा किया और कटाक्षपूर्ण लहजे में इसे *’साथी राष्ट्र-विरोधी सोरोस एजेंट’* के साथ तथ्यों को सामने लाने वाली अपनी बातचीत करार दिया।
राहुल ने लिखा, ‘वेदांत और उसके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और केंद्र सरकार से सरल सवाल पूछे-लेकिन उन्हें बदले में जवाब के बजाय अपमान मिला।’
*पोर्टल की खामियां दूर कर दी गईंः सीबीएसई*
नई दिल्ली, प्रसं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने रविवार को कहा है कि अभी तक पोर्टल को लेकर चिह्नित की गई कमियों को दूर कर लिया गया है,
जबकि अन्य संभावित खामियों की भी जांच की जा रही है ताकि उन्हें पूरी तरह से दूर किया जा रहा है।
सीबीएसई ने रविवार को एक्स पर जारी संदेश में कहा, हम अपने सेवा प्रदाता के ऑनमार्क पोर्टल में खामियों की गहन निगरानी कर रहे हैं।
इन प्रणालियों को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ दिनों में सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ आईआईटी से साइबर सुरक्षा पेशेवरों की एक विशेषज्ञ टीम को तैनात किया गया है।
अभी तक चिह्नित की गई कमियों को नियंत्रित कर लिया गया है और अन्य संभावित खामियों की भी जांच की जा रही है।

More Stories
दिल्ली1जून26*1 जून से नाबालिग ने थामी स्टेयरिंग तो वाहन मालिक पर गिरेगी गाज: ₹25,000 जुर्माना,
लखनऊ1जून26*ड्राइविंग लाइसेंस के आज से नए नियम लागू, अब प्राइवेट सेंटरों में टेस्ट देकर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़:गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव सूर्यवंशी को 5 अवॉर्ड से ₹40 लाख और कार मिली_*